सूची: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016 के विजेताओं की सूची नीचे दी गई है।

baahubali-amitabh-piku-kangana-tanu

भाहुबली फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को पिकू फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री कंगना राणावत को ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘बाहुबली’
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: संजय लीला भंसाली, ‘बाजीराव मस्तानी’
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: अमिताभ बच्चन,’पिकू’

यह अमिताभ बच्चन का चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार हैं। अमिताभ बच्चन को पहला राष्ट्रीय पुरस्कार 1990 में ‘अग्निपथ’ फिल्म के लिए, 2005 में ‘ब्लैक’ फिल्म के लिए और 2009 में ‘पा’ फिल्म में मिला हैं।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: कंगना राणावत, ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: समुथीरकानी विसाराने
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: तन्वी आजमी,’बाजीराव मस्तानी’
सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म: ‘दम लगा के हईशा’
इंदिरा गांधी पुरस्कार बेस्ट डेब्यू फिल्म के लिए: नीरज घयवान,’मासान’ फिल्म
सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय मनोरंजन फिल्म : ‘बजरंगी भाईजान’
बेस्ट कोरियोग्राफर: रेमो डिसूजा, “दीवानी मस्तानी ” बाजीराव मस्तानी ‘में गाना
dum-laga-ke-haisha-bajrangibhaijaan
सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका: मोनाली ठाकुर, “मोह मोह के धागे”
सर्वश्रेष्ठ छायांकन: सुदीप चटर्जी, ‘बाजीराव मस्तानी’
नरगिस दत्त पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए: ‘नानक शाह फकीर’
सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक: जूही चतुर्वेदी (‘पिकू’) और हिमांशु शर्मा (‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’)
बेस्ट मलयालम फिल्म: पाठेमारी फिल्म
सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘निर्नायाकम’
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन: एम जयचंद्रन(‘काथिरुन्नु काथिरुन्नु’) गाने के लिए
सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – बैकग्राउंड स्कोर: इल्लायाराजा, थातई थाप्पत्तई
पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म: ‘वालिया सिराकुल्ला पाक्षिकल’
सर्वश्रेष्ठ बाल(Children’s )फिल्म: ‘दुरंतो’
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: ‘विसरानै’
बेस्ट तेलुगू फिल्म: ‘काँची’
बेस्ट संस्कृत फिल्म: ‘प्रियामानासम’
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: ‘तिथि’
बेस्ट पंजाबी फिल्म: ‘चौथी कूट’
बेस्ट कोंकणी फिल्म: ‘दुश्मन’
बेस्ट असमिया फिल्म: ‘कोथानोड़ी’
बेस्ट हरियाणवी फिल्म: ‘सतरंगी’
बेस्ट वान्चो फिल्म: ‘हेड हंटर’
बेस्ट खासी फिल्म: ‘ओनात’
बेस्ट मणिपुरी फिल्म: ‘यिबुसु योहान्बियु’
बेस्ट मिजो फिल्म: कीमा की ‘परत कक्षा से परे’
बेस्ट ओडिया फिल्म: ‘पहदारा लुहा’
विशेष उल्लेख: रितिका सिंह ‘लरुठी सुतरु’ फिल्म के लिए
सर्वश्रेष्ठ संपादन: स्वर्गीय किशोर ‘विसाराने’ के लिए
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार: ‘नानक शाह फकीर’

पूरे विश्व में भारत के पासपोर्ट की रैंकिंग!

अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है? तो आप 58 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हो.

भारत की पासपोर्ट रैंक पूरी दुनिया में 59वें नंबर पर है

किसी भी देश की पासपोर्ट रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि वह देश कितने देश के लोगों को अपने देश में बिना वीज़ा के आने की अनुमति देता है. भारत की पासपोर्ट रैंकिंग पूरी दुनिया में 59वें नंबर पर है. इसका अर्थ यह है कि भारतीय अपने देश के साथ-साथ दुनिया के 58 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा कर सकते हैं.

जबकि अमेरिका और इंग्लैंड की वीज़ा पॉवर पूरे विश्व में नंबर वन है.

ग्लोबल फाइनेंसियल एडवाइजरी कंपनी ने अमेरिका और इंग्लैंड के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की सूची में पहले नंबर पर रखा है. जिन लोगों के पास अमेरिका और इंग्लैंड का पासपोर्ट होगा वो पूरी दुनिया के 147 देशों में बिना वीज़ा के आ-जा सकते हैं.

भारतीय होने के नाते आप अमेरिका की तरह 147 देशों में बिना वीज़ा के नहीं जा सकते. आप इन 58 देशों में बिना वीज़ा की अनुमति के जा सकते हैं.

  1. भूटान
  2. होन्ग कोंग
  3. इक्वेडोर
  4. साउथ कोरिया
  5. मकाउ
  6. नेपाल
  7. अंटार्टिका
  8. सेचलस
  9. फ्यरो मकदूनिया
  10. स्वालबार्ड
  11. डॉमिनिका
  12. ग्रेनेडा
  13. हैती
  14. जमैका
  15. मोनटसेर्रत
  16. सेंट किट्स & नेविस
  17. सेंट. विन्सेंट & ग्रेनडीन्स
  18. त्रिनिदाद & टोबैगो
  19. तुर्क्स & कोइकोस आइलैंड
  20. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
  21. एल साल्वाडोर
  22. तुवालु
  23. कुक आईलैंड
  24. फिजी
  25. माइक्रोनेशिया
  26. निउए(Niue)
  27. समाओ
  28. वानुअतु
  29. कंबोडिया
  30. इंडोनेशिया
  31. लाओस
  32. थाईलैंड
  33. तिमोर लेस्टे
  34. इराक (बसरा)
  35. जॉर्डन
  36. कोमोरोस आइलैंड
  37. मालदीव्स
  38. मॉरिशस
  39. केप वेर्दे
  40. जिबोटी
  41. इथियोपिया
  42. गाम्बिया
  43. गिनी-बिस्सौ
  44. केन्या
  45. मेडागास्कर
  46. मोजांबिक
  47. साओ टोमे & प्रिंसिपे
  48. तंज़ानिया
  49. टोगो
  50. यूगांडा
  51. जॉर्जिया
  52. ताजीकिस्तान
  53. सेंट लूसिया
  54. निकारागुआ
  55. बोलीविया
  56. गुयाना
  57. नॉरू
  58. पलाऊ

61वें फिल्म फेयर पुरस्कारों के विजेताओं की सूची: 2016

61वें फिल्म फेयर : हम कह सकते है कि इस साल का फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह दीपिका पादुकोण और बाजीराव मस्तानी फिल्म के नाम रहा. दीपिका ने इस साल पिकू, तमाशा और बाजीराव मस्तानी तीन सुपर डुपर हिट फिल्में देकर सब का दिल जीत लिया है. बाजीराव मस्तानी को सबसे अधिक संख्या में पुरस्कार मिलें है. बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह का प्रदर्शन भी प्रशंसनीय रहा है. लेकिन इसके अलावा भी कई अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और निर्देशकों ने पुरस्कार जीते है जिनकी पूरी सूची इस प्रकार है.
filmfare-awards-2016

यह भी पढ़ें: सूची: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लीडिंग रोल पुरस्कार (पुरुष): रणवीर सिंह(बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लीडिंग रोल पुरस्कार (महिला): दीपिका पादुकोण (पिकू)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार: बाजीराव मस्तानी
सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर अवार्ड: संजय लीला भंसाली(बाजीराव मस्तानी)
क्रिटिक्स च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (पुरुष): अमिताभ बच्चन (पिकू)
क्रिटिक्स च्वाइस सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार (महिला): कंगना राणावत(तनु वेड्स मनु रेतुर्न)
क्रिटिक्स च्वाइस सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: पिकू
सर्वश्रेष्ठ एक्टर सहायक भूमिका पुरस्कार(पुरुष): अनिल कपूर (दिल धड़कने दो)
सर्वश्रेष्ठ एक्टर सहायक भूमिका पुरस्कार(महिला): प्रियंका चोपड़ा (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार (पुरुष) : सूरज पंचोली (हीरो)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार(महिला): भूमि पेदनेकर(Pednekar) (दम लगा के हईशा)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक पुरस्कार: नीरज घय्वन (मसान)
सर्वश्रेष्ठ कहानी पुरस्कार: विजयेंद्र प्रसाद (बजरंगी भाईजान)
सर्वश्रेष्ठ संवाद (Dialogue) पुरस्कार: हिमांशु शर्मा (तनु वेड्स मनु रेतुर्न)
सर्वश्रेष्ठ पटकथा पुरस्कार: जूही चतुर्वेदी (पिकू)
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन पुरस्कार: सुजीत सावंत, श्रीराम आयंगर और सलोनी धात्रक (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम पुरस्कार: अंजू मोदी (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार: पंडित बिरजू महाराज (मोहे रंग दो लाल – बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर पुरस्कार: अनुपम राय (पिकू)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर पुरस्कार(महिला): श्रेया घोषाल (दीवानी मस्तानी – बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर पुरस्कार(पुरुष): अरिजित सिंह (सूरज डूबा – रॉय)
सर्वश्रेष्ठ एक्शन पुरस्कार: शाम कौशल (बाजीराव मस्तानी)
सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार: मनु आनंद (दम लगा के हईशा)
सर्वश्रेष्ठ VFX पुरस्कार: प्राण स्टूडियो (बॉम्बे वेलवेट)
सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार: इरशाद कामिल (अगर तुम साथ हो – तमाशा)
सर्वश्रेष्ठ संगीत पुरस्कार: अंकित तिवारी, मीत ब्रदर्स,अंजान और अमाल मलिक (रॉय)
RD बर्मन पुरस्कार: अरमान मलिक (रॉय)

सुपर-मानव हिम-मानव “विम हौफ”

विम हौफ : दुनिया में हर वर्ष कई विश्व रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं. लेकिन कई लोग ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बना लेते हैं जिसके बारे में हम सपने में भी नहीं सोच सकते. ऐसा करके न केवल वे विश्व भर में नाम कमा लेते हैं बल्कि अपने आप को सुपर ह्यूमन अर्थात आलौकिक मनुष्यों की श्रेणी में ला खड़ा करते हैं.

कुछ ऐसे ही लोगों में शुमार हैं आइस मैन यानि हिम-मानव “विम होफ” (Wim Hof). उनका जन्म 20 अप्रैल 1959 को नीदरलैंड के सिटार्ड शहर में हुआ था. विम होफ ने 20 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं. इनमें से कुछ हैं:

  • फरवरी 2009 में केवल दो दिनों में सिर्फ शॉर्ट्स (जांघिये) में किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर पहुँचने का विश्व रिकार्ड बनाया
  • अकेले अंटार्टिका महासागर में धुर्वीय बर्फ के ठंडे पानी में लंबी दूरी तक तैरने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया.
  • 90 मिनट तक पूरी तरह बर्फ से भरे कांच के बक्से अपने आपको ढक कर रखने का विश्व रिकॉर्ड बनाया.
  • बिना किसी के सहारे केवल पजामे और जूते पहन कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी हिमालय पर्वत के 6.7 कि.मी. तक चढ़ाई की. पैर के जख्म के कारण हालाँकि वह चोटी तक नहीं पहुँच सके.

ऐसे अदभुत विश्व रिकॉर्ड बनाने से वह पूरी दुनिया में “द आइस मैन” के नाम से मशहूर हो गये. उन्होंने साबित कर दिया कि मानव शरीर क्या-क्या करने में सक्षम है. उनके अनुसार वह ज्यादा समय तक बर्फ में बिना कपड़े पहने इसलिए बैठ सकते हैं क्योंकि वह अपने मन और शरीर को संतुलित अवस्था में ले आते हैं. वह अपने श्वासों को नियंत्रन में रखते हैं. उनके द्वारा की जाने वाली विधि तुम्मो(अंदरूनी गर्मी) मैडिटेशन और प्राणायाम (योग श्वास) से मिलती जुलती है. उन्होंने कई वर्षों तक योग और मैडिटेशन का अभ्यास किया है.

vim-hoff-the-ice-man-Ice-man-Wim-Hof

mirror

सलमान खान के लिए कुछ भी करने वाली पाकिस्तानी फैन!

जब पाकिस्तानी फैन ने सलमान खान से मिलने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर सरहद को पार कर लिया!

बॉलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्रियों को चाहने वाले लोग दुनिया के हर हिस्से में पाए जाते हैं. जाहिर तौर पर कुछ अत्याधिक जोशीले फैन या चाहने वाले अपने पसंदीदा कलाकारों से मिलने के लिए बेताब रहते हैं. दक्षिण भारत में तो कुछ कलाकारों के नाम पर मंदिर भी बन चुके हैं. मशहूर अभिनेता सलमान खान के भी दुनिया भर में लाखों चाहने वाले हैं.

pak-fan-salman-chanda-khan

इन सबसे अलग सलमान खान की एक ऐसी फैन भी है जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर दुनिया की सबसे खतरनाक भारत-पाकिस्तान की सरहद को पार कर लिया. इस महिला का नाम चंदा खान बताया जाता है जो 27 वर्ष की है. उसे इसी वर्ष 30 जुलाई को जालंधर के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने पकड़ लिया था. वह उस समय अट्टारी से दिल्ली जा रही समझौता एक्सप्रेस में बैठी हुई थी. उसके पास न वीजा था न पासपोर्ट और न ही ट्रेन का टिकट.

जब पुलिसकर्मियों ने उस महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि “आप मुझे सलमान खान से मिलने दें या फिर पाकिस्तान भेज दें या फिर गोली मार दें, यही तीन चीजें हो सकती हैं.” उस औरत ने यह भी कहा “ अगर आप मुझे उनसे मिला दे तो बड़ी मेहरबानी होगी वरना मुझे अल्लाह पर यकीन हैं कि वह उसे अपने चहेते सलमान से एक दिन मिला देगा.” गौरतलब है पाकिस्तान में उसके असली पति का नाम भी सलमान खान है.

scoopwhoop

26 तारीख और तबाही में क्या है कनेक्शन?

सोमवार 26 अक्टूबर 2015 को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था. इस भूकंप में अफगानिस्तान और पाकिस्तान में काफी मात्रा में जान-माल की हानि की आशंका है। भूकंप के बाद इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि ज्यादातर भूकंप या फिर प्राकृतिक आपदाएं 26 तारीख को ही आते हैं।

गौर करने पर पता चलता है कि बहुत सारी आपदाएं 26 तारीख या इसके आसपास हुई हैं। 26 अक्टूबर 2015, गुजरात भूकंप(26 जनवरी 2001), हिंद महासागर में सुनामी(26 दिसंबर 2004) आदि। वहीं इसी साल नेपाल में भूकंप 25-26 अप्रैल को आया था जबकि 1976 में चीन में 26 जुलाई को भूकंप आया था। 2010 में 26 अक्टूबर को इंडोनेशिया के मेंतावाई में सुनामी आई थी।

संयोग की बात है कि 2008 में मुंबई में हुआ हमला 26 नवंबर को हुआ था। इनके अलावा इंडोनेशिया में 26 अगस्त 1883 को कराकोटा ज्वालामुखी के फटने से 36 हजार लोग मारे गए थे। इंडोनेशिया के ही तासिक में 26 जुलाई 2010 को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। तुर्की के एरिनजिकान में 27 दिसंबर को भूकंप आया था और इसमें 8000 लोग मारे गए थे।

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार हिब्रू मान्यता के अनुसार 26 ईश्वर का अंक है। इसके अनुसार गलत ईश्वर की पूजा करने वाले लोगों को इस दिन सजा दी जाएगी और वह बहुत सारे लोगों को बचाने के लिए कुछ लोगों को कुचलेगा।

नीचे उन कुछ प्राकृतिक आपदाओं का संक्षिप्त विवरण दिया जा रहा है जो 26 तारीख को घटित हुई.

  • चीन भूकंप 26 जुलाई 1976
  • गुजरात भूकंप 26 जनवरी 2001।
  • हिंद महासागर में सुनामी 26 दिसंबर 2004
  • मुंबई हमले 26/11 26 नवंबर 2008
  • ताइवान में आए भूकंप 26 जुलाई 2010
  • जापान भूकंप 26 फ़रवरी 2010
  • नेपाल में आए भूकंप 26 अप्रैल 2015।
  • रोड्स भूकंप 26 जून 1926
  • उत्तरी अमेरिका में आए भूकंप 26 जनवरी 1700
  • यूगोस्लाविया भूकंप 26 जुलाई 1963
  • मेरापी ज्वालामुखी विस्फोट 26 अक्टूबर 2010
  • बैम, ईरान में आए भूकंप में 26 दिसम्बर 2003 (60,000 मृत)
  • सबा ज्वारीय लहरों 26 दिसंबर 1996 (1,000 मृत)
  • तुर्की earthquke 26 दिसंबर 1939 (41,000 मृत)
  • Kansu, चीन में आए भूकंप के 26 दिसम्बर 1932 (70,000 मृत)
  • पुर्तगाल भूकंप 26 जनवरी 1951 (30,000 मृत)
  • Krakatau ज्वालामुखी विस्फोट 26 अगस्त 1883 (36,000 मृत)
  • आचे सुनामी दिसंबर 26, 2004 Tasik भूकंप 26 जून 2010
  • ताइवान में आए भूकंप 26 जुलाई 2010
  • जापान भूकंप फ़रवरी 26, 2010
  • Mentawai सुनामी 26 अक्टूबर 2010
  • गुजरात भूकंप 26 जनवरी 2001।

मोदी ने जब मार्क जुकरबर्ग को बांह से पकड़कर साइड पर कर दिया!

मोदी ने जब मार्क जुकरबर्ग को बांह से पकड़कर साइड पर कर दिया!

फेसबुक के संस्थापक और सी.ई.ओ मार्क जुकरबर्ग जब नरेंद्र मोदी के साथ जब मीडिया के सामने रूबरू हो रहे थे तो एक ऐसा किस्सा हुआ जिसने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी कैमरे को लेकर बहुत सावधान रहते हैं और यह विडियो इसी बात को दर्शाती है.

जब कुत्तों ने रेस्तरां में छुरी कांटो के साथ खाना खाया!

इस वीडियो में दो कुत्तों को लिया गया है. जिसमें से एक लैब्राडोर नस्ल का है और दूसरा ओल्ड डेनिश नस्ल का कुत्ता है. इस वीडियो में दो कुत्ते “रेस्तरां” में बेसब्री से खाने का इन्तजार कर रहे हैं. इस वीडियो में इन दोनों कुत्तों ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है और यह वीडियो बहुत हंसाने वाली है.

दुनिया के सबसे खुशकिस्मत लोग जो मरते-मरते बचे!

https://youtu.be/wm0ywsD9V88

इस वीडियो में दुनिया के सबसे खुशकिस्मत लोगों को दिखाया गया है. जो दुर्घटना में मरते-मरते बचे. यह विडियो हमें सड़क पर सावधान रहने की शिक्षा देती है क्योंकि सड़क पर जरा सी नजर हटते ही बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

ये हैं साल 2015 की 10 बड़ी खोजें!

  1. कैंब्रियन जीनोमिक्स, जो एक सिंथेटिक जीव विज्ञान कंपनी है, ने फण्ड के माध्यम से 60 करोड़ रूपये की राशि एकत्रित की थी. उन्होंने इस एकत्रित की राशि से एक ऐसी डीएनए लेज़र का निर्माण किया जो नये जीवों को विकसित करती है. यह लेज़र असल में डीएनए में परिवर्तन करती है.
  2. एक नये वैज्ञानिक अध्ययन में आया है कि प्लूटो को छोड़कर ऐसे दो और भी ग्रह हैं जो सूर्य का चक्कर लगाते हैं. हालाँकि वैज्ञानिकों को अभी तक उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है.
  3. मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी ने दुनिया में पहला ऐसा डाटाबेस तैयार किया है जिसमें हमारी पृथ्वी पर रहने वाले हर जीवों के डीएनए की जानकारी स्टोर है.
  4. वैज्ञानिकों ने एक ऐसे टिक्सओबैकटिन(Teixobactin) की खोज की है, जो पहला ऐसा एंटीबायोटिक है जिसके उपयोग से वैज्ञानिक मिट्टी से एंटीबायोटिक(जीवाणुनाशक) दवाओं को निकाल सकेंगे.
  5. शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में खोपड़ी की मांसपेशियों को विकसित किया है जो बाहरी उत्तेजनाओं पर वैसे ही प्रतिक्रिया (response) देती है जैसे असल में मानव की खोपड़ी की मांसपेशियां देती हैं.
  6. एम्आईटी(MIT) के भौतिक वैज्ञानियों ने पता लगाया है कि सूक्ष्माणु(उप – परमाणविक कण) को प्रकाश के गति के जितना गतिमान किया जा सकता है. यह अणु इस गति को खुद ही संचालित करते हैं.
  7. शोधकर्ताओं ने सफलतापूर्वक ऐसा बैक्टीरिया विकसित किया है जो हाइड्रोजन गैस को शराब आधारित ईंधन में बदल देगा.
  8. वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ब्लैक होल की खोज की है जो सूरज से 12 अरब गुणा भारी है.
  9. डेलट यूनिवर्सिटी के एक पीएचडी उम्मीदवार ने उच्च गुणवत्ता वाली ग्राफीम विकसित की है, जो पिछली विधि से 1000 गुणा सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली है. ग्राफीम एक ऐसी तकनीक होती है जिसको शब्दों की लेखन प्रणाली के वर्णन के लिए उपयोग किया जाता है.
  10. स्पेसएक्स(SpacesX) ने हाल ही में DSCOVR नाम का उपग्रह लांच किया है जो सूर्य से आने वाले अति-अधिक उत्सर्जन की जानकारी पहले से ही पहुंचा देगा क्योंकि सूरज से निकलने वाला यह उत्सर्जन संचार प्रणाली, बिजली के ग्रिड और उपग्रहों पर बुरा प्रभाव छोड़ती है.