27 अप्रैल का इतिहास:-
- 1805 – अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
- 1820 – प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेंसर का जन्म।
- 1912 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार जोहरा सहगल का जन्म।
- 1920 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का जन्म।
- 1940 – नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
- 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस में प्रवेश किया।
- 1967 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
- 1972 – अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16′ पृथ्वी पर वापस लौटा।
- 1984 – लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ।
- 1989 – बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत।
- 1993 – अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32′ दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।
- 1999 – यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नए पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
- 1999 – दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर।
- 2005 – टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
- 2008 – राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
- 2008 – मोरक्को की एक गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
- 2009 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान का निधन।
- 2010 – यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार‘ तथा नया लोगो पेश किया।
- 2017 – लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन।