Saturday, July 27, 2024
33.5 C
Chandigarh

18 मार्च का इतिहास

18 मार्च का इतिहास:-

  • 1910 – गोपाल कृष्ण गोखले ने मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्रावधान के लिए ब्रिटिश विधान परिषद के समक्ष प्रस्ताव रखा था।
  • 1914 – आज़ाद हिन्द फ़ौज के अधिकारी गुरबख्श सिंह ढिल्लों का जन्म।
  • 1922 – ब्रितानी अदालत ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद राजद्रोह मामले में महात्मा गांधी को छह साल की सजा सुनाई थी, सजा सुनाते वक्त जज ने कहा था कि अगर बाद में सरकार उनकी सजा कम करेगी, तो सबसे ज्यादा खुशी उन्हें ही होगी।
  • 1938 – भारत के मशहूर हीरो शशि कपूर का जन्म हुआ था। इनका असली नाम बलबीर राज कपूर है।
  • 1940 – एडोल्फ हिटलर और मुसोलिनी ने एक मीटिंग में हिस्सा लिया, जिसमें मुसोलिनी ने फ्रांस और ब्रिटेन के विरूद्ध युद्ध में जर्मनी का साथ देने पर अपनी सहमती जताई।
  • 1944 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार की।
  • 1953 – पश्चिमी तुर्की में आए भूकंप के कारण 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
  • 1965 – सोवियत संघ के वायुसेना पायलट एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेसवॉक किया था। तब से अब तक करीब 200 से ज्यादा यात्री स्पेसवॉक कर चुके हैं।
  • 1978 – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो को मौत की सजा लाहौर हाई कोर्ट की ओर से सुनाई गई।
  • 2000 – उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
  • 2000 – हिन्दी सिनेमा की जानी मानी गायिका राजकुमारी दुबे का निधन।
  • 2003 – ब्रिटेन की संसद ने ब्रिटेन के इराक पर हमले को अमेरिका के साथ मिलकर चलाने को सही ठहराया था।
  • 2006- संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2007- उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारम्भ किया।
  • 2007 – वर्ल्ड कप 17 मार्च 2007 को आयरिश टीम ने सबीना पार्क जमैका में पाकिस्तान को ग्रुप मैच में हरा दिया था, इस हार के बाद पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था, लेकिन उसे इससे भी बड़ा झटका एक दिन बाद लगा, जब पाकिस्तान के क्रिकेट कोच बॉब वूल्मर 18 मार्च 2007 को किंग्सटन में होटल के बाथरुम में मृत पाए गए।
  • 2008 – टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
  • 2008 – भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने।
  • 2008 – पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
  • 2013 – 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा। पान सिंह तोमर को 60वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में वर्ष 2012 का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR