Tuesday, March 19, 2024
27.5 C
Chandigarh

18 जून का इतिहास

18 जून का इतिहास:-

  • 1576 – महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ था।
  • 1815 – वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई।
  • 1887 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म।
  • 1899 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गांधीवादी चिंतक दादा धर्माधिकारी का जन्म।
  • 1931 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का जन्म।
  • 1946 – डॉ राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
  • 1958 – नौकायन में भारत के श्रेष्ठ खिलाड़ी होमी डैडी का जन्म।
  • 1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ का जहाज़ खुले मैदान में गिरा। इस हादसे में 118 लोग मारे गए।
  • 1974 – सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन।
  • 1979 – अमेरिकी राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर एवं सोवियत राष्ट्रपति ब्रेझनेव द्वारा ‘साल्ट-द्वितीय’ समझौते पर वियना में हस्ताक्षर।
  • 1997 – कंबोडिया के खमेर रूज के नेता और 20 लाख से ज़्यादा लोगों का हत्यारा माओवादी पोलपोट का आत्मसमर्पण।
  • 1999 – 35 यूरोपीय देशों के बीच लंदन में पेयजल समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1999 – लातविया में वाइके फ्री बारेमा को देश का नया राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2001 – पाकिस्तान के रक्षा बजट में कटौती।
  • 2001 – तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के खिलाफ लादेन का फ़तवा रद्द किया।
  • 2002 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन।
  • 2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
  • 2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
  • 2004 – दक्षिण कोरिया ने अगस्त माह में ईराक में सेना भेजने का निर्णय लिया।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने गुर्जरों को ओबीसी कोटे में 5% आरक्षण देने की घोषणा की।
  • 2008 – भारत यात्रा पर आये सीरिया के राष्ट्रपति बशहर अल असद और प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मध्य तीन समझोते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 2008 – फ़ार्मा कम्पनी रैनबैक्सी ने अमेरिका फ़ार्मा कम्पनी फ़ाइजर के साथ पेटेंट विवाद को एक समझौते के तहत समाप्त किया।
  • 2008 – वियतनाम ने विश्व बाज़ार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई।
  • 2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
  • 2009 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन।
  • 2017- आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।

एप्पल कंपनी के बारे में कुछ मजेदार तथ्य
Pictures which will make you confused after watching it very first time!! 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp