दिल Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
हमारा दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह अंग हमारे परिसंचरण प्रणाली के बीच में स्थित है, जो धड़कते हुए शरीर के चारों ओर रक्त का प्रवाह करता है।

रक्त शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व भेजता है और अवांछित कार्बन डाइऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है।

हृदय कार्डियोवास्कुलर सिस्टम का एक प्रमुख अंग होता है, जिसमें रक्त वाहिकाएं शामिल होती हैं जो रक्त को हृदय से पूरे शरीर तक और फिर वापस हृदय तक ले जाती हैं। यदि दिल धड़कना बंद कर दे तो जीवनलीला समाप्त हो जाती है।

आज के इस लेख में हम दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं:-

एक सामान्य व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में 100,000 बार और एक साल में 360 लाख बार धड़कता है l

पुरुषों के दिल का वजन औसतन 300-350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वजन 250-300 ग्राम के बीच में होता है।

सभी ने अक्सर यह सुना होगा कि हमारा दिल शरीर की लेफ्ट साइड में होता है पर यह सच नही है। हमारा दिल छाती के बीच में होता है पर लेफ्ट की साइड थोड़ा सा झुका हुआ होता है।

हमारा दिल हर दिन लगभग 2,000 गैलन रक्त पंप करता है।

एक विद्युत प्रणाली दिल की लय को नियंत्रित करती है। इसे कार्डियक कंडक्शन सिस्टम कहा जाता है।

जो लोग मासाहारी भोजन खाते हैं उनको शाकाहारी भोजन खाने वाले लोगो के मुकाबले 19% हार्टअटैक ज़्यादा आता है।

यदि दिल को शरीर से अलग कर दिया जाए, तब भी यह तब तक धड़कता रहता है, जब तक इसे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे, क्योंकि इसका खुद का विद्युत आवेग होता है।

दिल तब से काम करना शुरू कर देता है जब बच्चा अपनी मां के पेट में सिर्फ 4 हफ्ते का होता है।

एक रिपोर्ट में पता चला है कि जो लोग ज़्यादा तरल, जल्दी न पचने वाला खाद्य, बीडी, तम्बाकू, शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। उन लोगों को दूसरे लोगो की तुलना में हार्टअटैक की सम्भावना ज़्यादा बढ़ जाती है।

हमारे दिल में चार कक्ष बने होते हैं दो ऊपर की तरफ और दो नीचे की तरफ और ये ही खून को लाने और ले जाने का काम करते हैं।

हमारा दिल आँख में पाई जाने वाली कॉर्निया सेल को छोड़कर शरीर में मौजूद 75 ट्रिलियन सेल्स को खून पहुँचाता है।

हंसना हमारे दिल के लिए अच्छा है। यह तनाव को कम करता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।

हमारे दिल की धड़कन की ध्वनि उसके वाल्व के खुलने और बंद होने के कारण होती है।

7 घन्टे से कम नींद और देर रात तक जागने वाले लोगो को दिल की बीमारी होने का खतरा ज़्यादा बढ़ जाता है।

हमारा दिल फेफड़े के बाएं ओर नीचे की तरफ होता है और यही कारण है कि हमारे फेफड़े का बायां हिस्सा थोड़ा छोटा होता है जो दिल को सुरक्षित रखता है।

जैसा गाना आप सुनते हैं, आपके दिल की धड़कन उसी के अनुसार बदल जाती है।

हमारा दिल एक दिन में इतनी सारी ऊर्जा पैदा करता है कि अगर इस ऊर्जा का उपयोग किया जाए तो एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक खींचा जा सकता है और जीवन भर की सारी ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाए तो चाँद पर पहुंच कर वापिस भी आ सकते हैं।

दिल की प्रक्रिया पर किसी का काबू नहीं होता, आप चाहे सो रहे हो, जगे हो या बेहोश हो हर स्थिति में दिल लगातार काम करता रहता है।

क्या आप जानते हैं पैदा हुए बच्चे के दिल की धड़कन सबसे तेज होती है (70-160 beat/minute) और बुढ़ापे में दिल की धड़कन सबसे स्लो होती है (30-40 beat/minute)।

एक वैज्ञानिक रिसर्च से पता चला है कि सबसे ज़्यादा हार्ट अटैक सोमवार के दिन ही आता है क्यूंकि रविवार के छुट्टी के बाद सोमवार की सुबह फिर से काम का तनाव आ जाता है।

The post दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.