Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

भारत-पाक के राष्ट्रगान के मैशअप सॉन्ग का वीडियो वायरल

पाकिस्तान आज 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। परमाणु हथियार वाले पड़ोसी राष्ट्रों के बीच हजारों परिवारों को एक सीमा से दूसरी सीमा में विभाजित कर दिया गया था। भारत व पाक 1947 के बाद से आज तक तीन युद्ध लड़ चुके हैं। इतनी कड़वाहट के बाद भी एक सेक्शन ऐसा भी है जो इन दोनों देशों के बीच एक बेहतर रिश्ते के लिए प्रयासरत रहता हैै। दोनों देशों के राष्ट्रगान का मैशअप इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

राष्ट्रगान के इस मैशअप में पाकिस्तान के गायक भारत का राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। वह “जन गण मन अधिनायक” गुनगुना रहे हैं। वहीं, हिंदुस्तान के गायक पाकिस्तान का राष्ट्रगान “पाक सरजमीं” गाते दिख रहे हैं। दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार लाने के लिए यह मैशअप बनाया गया है। फेसबुक पर ‘वॉइस ऑफ राम’ नाम के एक ग्रुप ने शांति का समर्थन करने के इरादे से भी एक पोस्ट किया है। इसमें भारत के बैंड ‘इंडियन एकापेला बैंड वॉक्सकॉर्ड’ ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया है।

भारत की ओर से इसमें सिद्धार्थ बसरुर, इशिता चक्रवर्ती, संजीता भट्टाचार्य, निखिल डिसूजा, अरुण हरिदास कामथ, मेहर मिस्त्री, आदिल मैनुअल, राघव और अर्जुन ने अपनी आवाज़ में राष्ट्रगान का गुनगान किया है. दूसरी तरफ पाकिस्तान की ओर से अलिशिया जियास, नताशा बेग, जे अली और जीशान अली ने जन गण मन गाया है। अब तक इस वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके है. वॉइस ऑफ राम के मुखिया और फिल्मकार राम सुब्रमण्यम ने बताया कि बहुत सारे लोग शांति के बारे में बात करने से डरते हैं।

ये वीडियो नई शुरुआत हैं शांति की ओर एक छोटा कदम

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR