मिस इंडिया का ख़िताब जीतने वाली अभिनेत्रियाँ

जिसने भी मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता है उनमें से ज्यादातर लड़कियों ने मॉडलिंग और अभिनय में अपना नाम कमाया या ग्लैमरस जीवन जिया है. आइए जानें ऐसी ही कुछ भारतीय अभिनेत्रियों के बारें में जिन्होंने यह ख़िताब जीत कर सिनेमा जगत में नाम कमाया.

लीला नायडू

leela-naiduलीला नायडू ने 1954 में मिस इंडिया का खिताव अपने नाम किया था. उन्होनें हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया है. उन्हें अपने समय की सभी हिन्दी फिल्म अभिनेत्रीयों से सुंदर माना जाता था. लीला नायडू को 1954 में ही वॉग पत्रिका द्वारा गायत्री देवी के साथ विश्व की दस सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शामिल किया गया.

रीता फारिया

rita-fariaरीता फारिया पॉवेल ने 1966 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था. एक साल मॉ‌डलिंग की ऊंचाईयों को छूने के बाद रीता ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इस क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया. उन्होनें 1998 में फिर से वापसी करते हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में बतौर जज भूमिका निभाई थी.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते!

जीनत अमान

zeenat-aman-जीनत अमान हिंदी फिल्मों की महशूर अभिनेत्री हैं. उनको 1970 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद प्रसिद्धि मिली. उसके बाद उन्होंने 1970 के मिस एशिया पैसिफिक का ताज अपने नाम किया. इसके बाद उन्होनें मॉडलिंग और फिल्मों में कम करना शुरु किया था.

जूही चावला

juhi-chawlaजूही चावला ने 1984 में मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया था. जिसके बाद वह लाखों प्रशंसकों की प्रेरणा बनीं. जूही चावला भारतीय सिनेमा जगत में बहुत की लोकप्रिय अभिनेत्री है. जूही चावला ने हिन्दी के अलावा तेलगू, पंजाबी, मलयालम, कन्नड़, तमिल, बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया है.

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की 30 फ़िल्में जो जिन्दगी में एक बार जरुर देखनी चाहिए

सुष्मिता सेन

sushmita-senसुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला थी. 1994 में ही उन्होंने मिस इंडिया का ख़िताब भी अपने नाम किया था. मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को हराया था. सुष्मिता ने ना केवल खुद को एक अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया बल्कि अकेले ही दो अनाथ लडकियों को भी अपनाया.

ऐश्वर्या राय बच्चन

aishwarya-rai-bachchan-1993ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री हैं. 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी. वह दूसरी भारतीय महिला थी जिसने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता था. ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया भर में सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त भारतीय चेहरों में से एक है. ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मो मे भी काम किया है।

युक्ता मुखी (Yukta Mookhey)

yukta-mookhey

युक्ता मुखी भारतीय अभिनेत्री के साथ-साथ मॉडल और ब्यूटी क्वीन भी हैं. उन्होनें 1997 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता जीती  और 1997 में ही मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था. ऐसा करने वाली वह तीसरी भारतीय महिला है. वह भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस की प्रतियोगी भी रही हैं.

यह भी पढ़े: यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 7 टॉप रोमांटिक फ़िल्में

लारा दत्ता

lara-duttaलारा दत्ता मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला है इससे पहले यह खिताब 1994 में सुष्मिता सेन ने जीता है. लारा ने वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स खिताब जीता है. 2011 में लारा दत्ता ने महेश भूपति से शादी की.

प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopra-miss-world-2000प्रियंका चोपड़ा हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है. प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता है. प्रियंका के बाद अब तक किसी भारतीय महिला ने यह ख़िताब नही जीता. अपने सफल फ़िल्म कैरियर की वजह से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और भारत में सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गयी है.

तनुश्री दत्ता

tanushree-duttaतनुश्री दत्ता एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है. तनुश्री दत्ता ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया का ख़िताब प्राप्त किया था और उसी वर्ष मिस यूनिवर्स के शीर्ष दस में भी जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें: 10 बॉलीवुड अभिनेता जिन पर अपराधिक मामले हैं

काम के बीच झपकी लेने से आप बनते हैं और भी उत्पादक !

ऐसे 8 कारण जो यह सिद्ध करते हैं कि जो व्यक्ति काम के बीच झपकी लेते हैं वे ज्यादा उत्पादक होते हैं

जो लोग यह समझते हैं कि उनका पूरा दिन बहुत थकान भरा निकला और उन्होंने कम उत्पादन किया तो उनके लिए ऐसे कई समाधान हैं जो उनकी थकान को थोड़े समय में ही दूर कर देंगे और उन्हें उत्पादक बनायेंगे. ऐसा करने के लिए आपको हमेशा अपने सोने के समय और सुबह उठने के समय का ध्यान रखना होगा. तो यह हैं ऐसे 8 कारण जो यह सिद्ध करते हैं कि उत्पादक लोग कैसे अपने काम के बीच झपकी लेकर ज्यादा उत्पादन करते हैं.

वे हमेशा अपने शरीर की जरूरत को पूरा करते हैं

असल में हमें दिन में दो बार नींद लेने की जरूरत होती है लेकिन हम में से ज्यादातर लोग दिन में एक बार ही नींद ले पाते हैं. इस वजह से हम कम उत्पादक बन जाते हैं और जिससे हमारा ध्यान हमारे काम से हट जाता है.

वे अधित सतर्क रहते हैं.

वह हर समय सतर्क रहते हैं. उन्हें पता होता है कि उनको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ सकती है और वह उन चीजों को हमेशा तैयार रखते हैं. इसीलिए आपको भी हमेशा उन चीजों पर अपनी पकड़ मजबूत रखनी चाहिए जिनकी आपको समय-समय पर जरूरत रहती है.

वह अपने शरीर को पूरा आराम देते हैं

जब आपके शरीर को पूरा आराम मिलता है तो दिल से या शरीर के अलग-अलग हिस्सों से सम्बन्धित बीमारियाँ अपने आप दूर होने लगती हैं और साथ ही आप पूरे दिन अपना काम अच्छी तरह से करते हैं.

उनमें दुनिया की तेज धारणा होती है

अगर आप अपना ज्यादातर ध्यान वर्तमान में रखो और अपने आसपास होने वाली चीजों पर रखो तो आप में बहुत ज्यादा सतर्कता आ जाती है. एक झपकी के बाद आपको रंग और भी स्पष्ट, उज्ज्वल और तेज दिखाई देने लग जाते हैं.

वे बेहतर प्रेमी होते हैं

आपके शरीर को जब जरूरत के मुताबिक आराम मिलता है. तो आपके दूसरों के साथ रिश्ते भी अच्छे बनते हैं और आपके शरीर में रक्त चाप की गति 6 प्रतिशत बढ़ जाती है. जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है.

वे हमेशा अपना वजन कम रखते हैं

अगर आप ज्यादा नींद लेंगे तो आपके शरीर का भार भी कम होगा और आप एक अच्छे उत्पादक भी बन जायेंगे. कम वजन से आप ज्यादा उत्पादन करने में सक्षम हो जाते हो.

उनकी दुनिया के प्रति बहुत ही सकरात्मक दृष्टि होती है

अगर आपके शरीर को पूरा-पूरा आराम मिल रहा है तो आपको बहुत कम गुस्सा आने लगता है और आप चिंता भी कम करने लगते हो.

वह अपना ध्यान एक जगह पर केंद्रित रखने में सक्षम होते हैं

जो भी अपने जीवन की गुणवत्ता को सुधारना चाहता है उनको अपना ध्यान केंद्रित करना आना चाहिए. काम के बीच झपकी लेने से आपमें काम के प्रति फोकस बढ़ेगा.

गुजरात के बारे में रोचक तथ्य…

गुजरात भारत के पश्चिमी में स्थित एक राज्य है. क्या आपको पता है कि गुजरात का इतिहास लगभग 2000 वर्ष पुराना है और गुजरात को “महापुरुषों की धरती” के नाम से भी जाना जाता है. गुजरात का “गरबा” दुनिया में मशहूर है. गुजरात में गरबा ही नहीं बल्कि यहां पर कई ऐसी चीजें हैं जो इसे पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाती है. तो आइए जानते है गुजरात से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में…

  • गुजरात की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी. गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और यहाँ का सबसे बड़ा नगर अहमदाबाद है.
  • महात्मा गांधी का जन्म स्थान गुजरात ही हैं.
  • गुजरात के प्रमुख पर्यटन स्थल सतपुड़ा की पहाड़ियाँ, मांडवी बीच, सोमनाथ मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, मोधेरा का सूर्य मंदिर, तथा कच्छ तथा भुज है.
  • गुजरात का गरबा नृत्य बहुत लोकप्रिय है.
  • गुजरात में कपास, तम्बाकू और मूँगफली की खेती की जाती है. उत्पादन के मामले में यह देश का प्रमुख राज्य है.
  • गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन का नाम वडोदरा जंक्शन है. इस रेलवे स्टेशन में हर रोज 150 से भी ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं. गुजरात में कुल मिलाकर 40 बन्दरगाह हैं और गुजरात का प्रमुख बन्दरगाह कांडला राज्य में है. गुजरात पश्चिमी तट पर स्थित, देश का तीसरा सबसे लंबा समुद्री किनारा है जो की 1300 किमी लंबा है. गुजरात भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है और यहां कपड़ा, रसायन, बिजली, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वनस्पति तेल का निर्माण किया जाता है.
  • गुजरात में द्वारका, सोमनाथ, पालीताणा, पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्‍वर, शामलाजी, तरंगा और गिरनार जैसे धार्मिक स्‍थल है.
  • इसके अलावा गुजरात में महात्‍मा गांधी की जन्‍मभूमि पोरबंदर तथा पाटन, सिद्धपुर, घुरनली, दभोई, बड़नगर, मोधेरा, लोथल और अहमदाबाद जैसे उल्‍लेखनीय स्थल भी हैं.
  • गुजरात में कई प्रकार के संग्रहालय, किले, अभयारण्य, मंदिर और कई रुचिकर जगहें हैं जो पर्यटकों के लिए दावत से कम नहीं हैं और गुजरात को इसलिए “पश्चिम का जेवर“ भी कहा जाता है.
  • गुजरात का इतिहास लगभग 2,000 वर्ष पुराना माना जाता है. गुजरात राज्य में मौर्य, गुप्त, गुर्जर प्रतिहार तथा अन्‍य अनेक राजवंशों ने राज किया है.
  • स्वतंत्रता मिलने से पहले गुजरात दो भागों में बंटा हुआ था- एक ब्रिटिश क्षेत्र और दूसरा देसी रियासतों में.

दुनिया के शीर्ष 10 प्रदूषित शहर, जहां सांस लेना भी है मुश्किल

दुनिया में प्रदूषण को अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है. प्रदूषण का संबंध रसायन, रेडियो एक्टिव या फिर गलत ढंग से फेंके गए प्लास्टिक के कचरे से भी हो सकता है. मैक्सिको का मैक्सिको सिटी में घना कोहरा हो या फिर रूस के कराचय झील में रेडियोएक्टिव प्रदूषण हो. प्रदूषण हर किसी के लिए घातक होता है. यह दुनिया के शीर्ष 10 शहरों की सूची है जो बुरी तरह से प्रदूषण से ग्रस्त हैं.

तंजानिया का ‘दार-ए-सलाम’ शहर

top-10-most-polluted-cities-daressallam

लगातार बढ़ती हुई आबादी के कारण तंजानिया का यह शहर प्रदूषण से बुरी तरह ग्रस्त हैं. यह शहर लगातार पानी की समस्या से भी जूझ रहा है. इस शहर की नदियां ठोस कचरे से लगातार प्रदूषित हो रही हैं जिससे यहां कई तरह की बीमारियाँ फैल रही हैं.

कांगो का ब्रैज़ाविल शहर

top-10-most-polluted-cities-congo

दूषित पानी की सप्लाई के साथ, कांगो की इस राजधानी में पीने के पानी में स्वच्छता ना होने से लोगो को कई तरह की बीमारियां का सामना करना पड़ रहा हैं. यहां पर प्रदूषण की वजह से लोगों की औसतन आयु पूरे अफ्रीका में सबसे कम है.

चीन का तियायिंग शहर

top-10-most-polluted-cities-tiyanying

चीन का यह शहर पूरे चीन की आधे से ज्यादा चीजों का उत्पादन करता है. इस शहर में प्रदूषण के सबसे बुरे मामले सामने आये हैं. फैक्ट्रीयों के प्रदूषण को सही ढंग से रोकने की कोशिशों से नाकाम रहा यह शहर अब चीन के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है.

अज़रबैजान का सुम्गयित (Sumqayit) शहर

top-10-most-polluted-cities-Sumgayit

सोवियत यूनियन के देश अजरबैजान यह शहर बहुत सारे उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण से ग्रस्त है. इन उद्योगों की वजह से इस शहर का वातारण जहरीला हो गया है. जिससे यहां के निवासियों को रहने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भारत का वापी शहर

top-10-most-polluted-cities-vapi

वापी शहर औद्योगिक परिसरों से भरा पड़ा है. यह शहर नदी के साथ पड़ता है. यहां पर बहुत सारे उद्योग हैं. इनसे निकलने वाले दूषित रसायन नदियों में जाकर नदी के पानी को दूषित कर देते है. एक अध्ययन में पाया गया है यहां पर पाई जाने वाली नदियों में मरकरी यानि पारे की मात्रा बाकी नदियों के मुकाबले 96 गुना ज्यादा है.

रूस का ज़रज्हिंस्क (Dzerzhinsk) शहर

top-10-most-polluted-cities-in-world-Dzerzhinsk

यह शहर दुनिया का सबसे ज्यादा रसायनिक प्रदूषण से ग्रस्त शहर है इसलिए इस शहर का नाम गीनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है. हाल ही के अध्ययन में पता चला है कि इस शहर में रहने वाले लोगों की मौत दर में 260% का इजाफा हुआ है. यहां पर औसतन जीवन दर सिर्फ 45 वर्ष है.

मंगोलिया का उलानबातार (Ulaanbaatar) शहर

top-10-most-polluted-cities-in-world-ulaanbaatarमंगोलिया का उलानबातर शहर दुनिया के शीर्ष सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन(WHO) के मुताबिक मंगोलिया का यह शहर दुनिया के शीर्ष पांच सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है. इस शहर की आधी से ज्यादा आबादी खाना बनाने के लिए गैस की बजाये लकड़ियों का इस्तेमाल करती हैं जिससे एक साथ बहुत सारे घरों से धुआं निकलता है.

चीन का लिनफें (Linfen) शहर

top-10-most-polluted-cities-in-world-linfen

इस शहर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में इतना वायु प्रदूषण है कि अगर आप इस शहर में अपने कपड़े सुखाने के लिए बाहर लटकाते हैं तब थोड़ी देर बाद आपके कपड़े काले हो जायेंगे. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां कुछ छोटे सुधार किये गए हैं.

ईरान का अहवाज़ शहर

top-10-most-polluted-cities-in-world-ahvaz

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन्स के मुताबिक ईरान का अहवाज़ शहर दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर है. इस शहर में लगातार रेतीले तूफ़ान आते रहते हैं और यह शहर ईरान का सबसे बड़ा तेल का उत्पादक शहर होने से इस शहर में वायु प्रदूषण भी सबसे ज्यादा है.

भारत का दिल्ली शहर

top-10-most-polluted-cities-in-world-delhiभारत की राजधानी दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है. हाल ही में, वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है. इस शहर में प्रदूषण के कारण हर वर्ष 13 लाख लोग मर जाते हैं.

विज्ञान से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जो किताबों में भी नही मिलेगें!

  1. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने के लिए 8 मिनट 17 सेकेंड का समय लगता है तथा इसकी रफ्तार 1 लाख 86 हजार मील प्रति सेकंड है।
  2. धरती 1 हजार मील प्रति सेकंड की रफ्तार से अपनी धुरी पर घूमती है। धरती की अंतरिक्ष में सूर्य के इर्द-गिर्द घूमने की रफ्तार 67 हजार मील प्रति सेकंड है।
  3. हर साल, धरती पर 10 लाख से भी ज्यादा भूकंप आते हैं। 1883 में क्राकाटोआ में ज्वालामुखी में बहुत बड़ा धमाका हुआ था जिससे इस ज्वालामुखी के फटने की आवाज इतनी ज्यादा थी कि इस ज्वालामुखी के फटने की आवाज 4,800 किलोमीटर दूरी पर ऑस्ट्रेलिया में भी सुनाई गयी थी।
  4. पृथ्वी में हर सेकंड आसमानी बिजली 100 बार ज़मीन से टकराती है और हर साल आकाशी बिजली से 1 हजार लोगों की मौत हो जाती है।
  5. अक्टूबर 1999 में लंदन के आकार का हिमशैल अंटार्कटिक से अलग हो गया था।
  6. अगर आप अपनी कार को सीधे ऊपर की तरफ ड्राइव करते हैं तो आप सिर्फ एक घंटे में ही अंतरिक्ष में पहुंच जायेंगे।
  7. हमारी धरती 5 अरब साल पुरानी है इसके साथ सूर्य और चन्द्रमा भी 4.5 अरब साल पुराने हैं।
  8. अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में डकार नहीं ले सकते- क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता जिससे उनकी पेट से गैस बाहर नहीं निकलती और वह अंदर ही रह जाती है।
  9. डीएनए की खोज वर्ष 1869 में स्विस फ्रेडरिक मैस्चलेर द्वारा की गई थी।
  10. अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1866 में बारूद की खोज की थी।
  11. हर साल 5 में से 4 लोग इबोला वायरस से पीड़ित होने की वजह से मर जाते हैं।
  12. 5 अरब साल बाद सूरज का ईंधन खत्म हो जाएगा और यह एक विशाल लाल गोले की शकल ले लेगा।
  13. हमारे ब्रह्माण्ड में 100 अरब आकाशगंगाएं हैं।
  14. हर घंटे में हमारा ब्रह्मांड एक अरब मील तक फैल जाता है।
  15. थर्मामीटर का आविष्कार 1607 में गैलीलियो द्वारा किया गया था।
  16. क्या आपको पता है कि हाथ मिलाने से इतने कीटाणु स्थानांतरित होते हैं जीतने की चूमने से भी नहीं होते।
  17. “साइंटिस्ट” शब्द सबसे पहले 1833 में सामने आया।
  18. किसी भी प्रकाशित वैज्ञानिक लेख को पढ़ने वालों की संख्या 100 में से औसतन 0.6 होती है।
  19. वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि मुर्गी पहले आई थी न कि अंडा। कारण बताया जाता है कि अंडे के खोल में पाया जाने वाला प्रोटीन सिर्फ मुर्गी द्वारा निर्मित किया जाता है।
  20. वैज्ञानिकों द्वारा हर दिन जीवों-वनस्पतियों की 41 नई प्रजातियों की खोज की जाती है।
  21. वैज्ञानिक विधि “टाक्सिनीरिंग” (toxin-eering) एक ऐसी विधि है, जो जहर को दर्द निवारक दवा में बदल देती है।
  22. वैज्ञानिक पीनट-बटर यानि मूंगफली के मक्खन को हीरे में बदल सकते हैं।
  23. वैज्ञानिकों ने 507 साल पुरानी सीप की खोज की थी, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस सीप को गलती से मार डाला था।
  24.  भूकंप की वजह से पानी सोने में बदल जाता है।
  25.  आकाशी बिजली के एक बोल्ट में सूरज के सतह से पांच गुणा ज्यादा गर्मी होती है।
  26.  सालमन (salmon) मच्छली खाने से आपके बाल तेजी से बढ़ते हैं।
  27.  दिमाग पर शराब का असर होने में सिर्फ छह मिनट का समय लगता है।
  28. बारिश के पानी में बी 12 विटामिन होता है।
  29.  कुछ परिस्थितियों में गर्म पानी, ठंडे पानी से भी तेजी से बर्फ में तब्दील हो सकता है।
  30.  सूरजमुखी के फूलों को रेडियोधर्मी (radioactive) कचरे को साफ करने में इस्तेमाल किया जाता है।
  31. जब एक कठफोड़ा पेड़ पर बार-बार हिट करता है, तब इसका सर पेड़ की तरफ गुरुत्वाकर्षण से 1000 गुणा अधिक ऊर्जा से आगे-पीछे होता है।
  32. आप बर्फ से भी आग उत्पन्न कर सकते हैं।
  33. शोधकर्ताओं का मानना है कि एड्स का पहला मामला 1920 में कांगो के शहर किंशासा में सामने आया था।
  34. अंटार्कटिका में तेजी से बर्फ पिघलने की मुख्य वजह यहां पर गुरुत्वाकर्षण में होने वाला परिवर्तन है।
  35. मधुमक्खीयों को बम खोजने के लिए भी ट्रेन किया जा सकता है।

भूत-प्रेतों से जुड़ी सच्ची व रोचक कहानियाँ

पृथ्वी पर मानव जीवन का इतिहास सदियों पुराना माना गया है। पृथ्वी के हर कोने में हर तरह के लोग बसते हैं। अपने आसपास के वातावरण और पूर्वजों द्वारा दिए गए संस्कारों पर चलना मानव का स्वभाव होता है।

जैसे पृथ्वी पर पवित्र और धार्मिक शक्तियों का अस्तित्व है वैसे ही भूत प्रेत या उनको मानने वाले लोग भी हैं। आज हम ऐसे ही भूतिया कहानियां बताने जा रहे हैं जिनको पढ़कर आपको ऐसा लगेगा मानों सच में भूत होते हैं।

यह हवेली संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन शहर में स्थित है। 1941 में यह हवेली अमीर लोगों के लिए एक वेश्यालय हवेली होती थी। बाद में इस हवेली के तहखाने से कुछ लाशें मिली थी जिनके शरीर पर बेरहमी से गोल चक्र के निशान बनाए गए थे।

यह घटना सूरत में प्रसिद्ध पार्ले प्वाइंट अपार्टमेंट के पास एक इमारत की है जो कि पिछले कई सालों से वीरान पड़ी है। सूरत के लोग इस इमारत को भुतहा इमारत कहते हैं। इस इमारत से किसी महिला के चिल्लाने की आवाजें आती रहती हैं।

यह घटना संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो (Ohio) शहर में स्थित नोवा हाउस की है. ऐसा माना जाता है कि 1958 में बेंजामिन अलब्राइट ने एक दुर्घटना में अपने बेटे को मार दिया था. जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने बेटे को मरने के गम में खुद को और अपनी पत्नी को गोली मार दी. तब से लेकर आज तक यह घर वीरान पड़ा है.

यह घटना भी संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो (Ohio) शहर में स्थित मिलन (Milan) हाउस की है. इस हवेली पर लंबे समय तक जादू-टोने का अभ्यास किया जाता था, स्थानीय लोगों का मानना है कि इस हवेली का मालिक यहां अक्सर जादू टोने का अभ्यास किया करता था और इस हवेली के मालिक की लाश को भी घर के सामने ही दफनाया है. तभी से लेकर अभी तक यह हवेली वीरान पड़ी है यहाँ तक कि लोग इसके आसपास भी नहीं जाते है

यह धटना न्यूयॉर्क के बफैलो (Buffalo) शहर में स्थित कटर हवेली की हैं. लोगों का कहना है कि इस हवेली में शेरिफ डोनाल्ड का भूत रहता है. शेरिफ डोनाल्ड ने खुद को ही गोली मार ली थी. लोगों का कहना है तब से इस घर में शेरिफ डोनाल्ड का भूत दिखाई देता है और रोज़ाना अजीबो-गरीब आवाजें सुनाई देती हैं.

धरती पर मिलने वाली सबसे शानदार और अद्भुत 10 चीजें!

हमारी पृथ्वी आश्चर्यों यानि अदभुत चीज़ों से भरपूर हैं। कुछ अदभुत चीज़ें प्रकृति द्वारा रचित है तो कुछ इंसान द्वारा बनाई गई हैं। तुलनात्मक अध्ययन से पता चला है कि प्रकृति द्वारा निर्मित चीज़ें मानव द्वारा बनाई गयी चीज़ों से श्रेष्ठ और अधिक आश्चर्यजनक हैं।

प्रकृति द्वारा निर्मित पृथ्वी पर मिलने वाली कुछ ऐसी ही सबसे दुर्लभ और अदभुत चीज़ों की सूची हमने आपके लिए तैयार की है। ऐसी चीज़ें जिनके बारे में देख-सुनकर आप कह सकते हैं कि वाह प्रकृति! तू धन्य है!

सफेद मोर (इस तरह के मोर भारत और ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-1

मोर शायद पृथ्वी पर पाया जाना वाला सबसे सुंदर पक्षी है। उस पर मोर का बिलकुल सफ़ेद होने आपने आप में एक आश्चर्य है। सफेद मोर एक दुर्लभ प्रजाति है। सफेद मोर के पंख पिगमेंट की कमी के कारण सफेद होते हैं। इन मोरों में एक अनुवांशिक उत्परिवर्तन होता है।

emlii

विश्व का सबसे बड़ा फूल(Rafflesia arnoldi Flower)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-2

यह दुर्लभ भीमकाय फूल इण्डोनेशिया के वर्षा वनों में पाया जाता है। यह तीन फीट तक बढ़ सकता है और इसका भार 15 पौंड (लगभग 7 किलो ) तक हो सकता है। इस फूल के कोई पत्ते नहीं होते ना ही कोई जड़ और साथ ही यह एक परजीवी संयंत्र होता है।

emlii

बैंगनी गाजर

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-3

बैंगनी गाजर ब्रिटेन और मध्य एशिया में पैदा की जाती है। इस गाजर में एंथोसायनिन पिगमेंट होता है। जिसकी वजह से इस गाजर का रंग बैंगनी होता है। बैंगनी गाजर का इतिहास बहुत लंबा है। इस तरह की गाजर को रोम और मध्य एशिया में 10वीं सदी में भी उगाया जाता था। लेकिन इस गाजर के बीच का रंग बाकी गाजरों की तरह नारंगी होता है।

emlii

बैंगनी मकई

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-4

बैंगनी मकई की पैदावार बोलीविया, इक्वाडोर और पेरू में की जाती है। इस मकई की गुठली का उपयोग हमेशा से एंडीज लोगों द्वारा फलों और पेय पदार्थो के लिए किया जाता रहा है।

emlii

चमकते वन (The Glowing Forest)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-5

यह वन, लुमिनेसेन्ट नाम की मशरूम की वजह से रात को चमकते हैं। यह वन साल में थोड़े समय के लिए ही चमकते हैं।

emlii

उड़ने वाली मछली

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-6

इस तरह की मछलीयां उष्णकटिबंधीय और उप उष्णकटिबंधीय पानी में रहती हैं। फ्लाइंग फिश अपने पंखों का इस्तेमाल करके पानी की सतह पर काफी दूर तक उड़ सकती हैं।

emlii

तस्मानिया का विशाल केकड़ा

यह तस्मानिया का विशाल केंकड़ा है जो ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण हिस्से में पाया जाता है। यह गहरे पानी में रहता है। इस केंकड़े का भार 13 किलोग्राम तक हो सकता है। इस केंकड़े पर लाल रंग की धारियां होती हैं और इसके खोल सफेद रंग के होते हैं।

emlii

दुधिया पत्थर-कोरोइत(Koroit)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-8

इस तरह के दुधिया पत्थरों का ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण क्वींसलैंड में पड़ते पारू प्रांत में खनन किया जाता है। यह पत्थर बहुत ही विशेष हैं। यह पत्थर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

emlii

अद्भुत दिखने वाला मगरमच्छ (Albino Alligator)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-9

यह मगरमच्छ दिखने में जितना भयानक है उतना ही शातिर भी है। यह मगरमच्छ संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी हिस्से में पड़ते लुइसियाना शहर में पाये जाते हैं।

emlii

औरोरस(Auroras)

rarest-of-rare-awesome-things-found-on-earth-ever-10

यह अद्भुत जगह ध्रुवीय क्षेत्र के पास पड़ती है। इस जगह में रात को आकाश में रौशनी चमकती है। क्योंकि यह जगह उंचाई पर स्थित है। जब प्रकाश इस जगह के वातावरण में मौजूद कणों से टकराता है तो यह छोटे-छोटे कण आकाश में रौशनी उत्पन्न होते हैं। इसी वजह से यहाँ का आकाश रात को रौशनी से चमकने लगता है।

emlii

इंटरनेट के बारे में 10 दिलचस्प तथ्य!

  1. दुनिया में ऐसे 7 आदमी हैं जिनके पास सारी दुनिया के इंटरनेट पर नियंत्रण है. अगर भविष्य में कोई आपदा आये जिससे पूरी दुनिया का इंटरनेट बंद हो जाये तो यह सात आदमी इंटरनेट को चलाने के योग्य होंगे और इंटरनेट के सिस्टम से जरूरी सूचना को निकाल सकेंगे. यह आदमी इंटरनेट के सिस्टम को द्वारा चालू (reboot) भी कर सकेंगे.
  2. आजकल हम इंटरनेट के लिए मोजिला फायरफॉक्स(Mozilla Firefox) , गूगल क्रोम (Google Chrome) जैसे इंटरनेट ब्राउज़र इस्तेमाल करते हैं लेकिन 1993 में इंटरनेट के इस्तेमाल के लिए मोज़ेक (NCSA Mosaic) वेब ब्राउज़र इस्तेमाल किया जाता था जिसको 1997 में बंद कर दिया गया था.
  3. इंटरनेट ने सिर्फ 5 सालों में 5 करोड़ उपभोक्ता (users) बना लिए थे जबकि टी.वी. को इतने उपभोक्ता अर्जित करने के लिए 13 साल लगे थे.
  4. दुनिया की आबादी का 20% हिस्सा इंटरनेट इस्तेमाल कर रहा है, इसका मतलब एक अरब से अधिक लोग इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं.
  5. इंटरनेट पर उपभोक्ताओं का सर्फिंग सेशन (Surfing session) औसतन 51 मिनट का होता है. ‘सर्फिंग’ (Internet Surfing) से अर्थ है इंटरनेट पर कुछ न कुछ खोजते या खोलते रहना.
  6. स्वीडन की कुल लोगों की आबादी का 75% हिस्सा इन्टरनेट का इस्तेमाल करता है, जिस के साथ स्वीडन सबसे ज्यादा इंटरनेट को इस्तेमाल करने वाला देश है.
  7. पूरे विश्व में ऐसा कोई भी देश नहीं है जो इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर रहा, लेकिन फिर भी कई देश ऐसे हैं जहां पर सरकारें लोगों को इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देती. जैसे कि उत्तर कोरिया की सरकार अपने देश के लोगों को इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देती और चीन जैसे बड़े देश की सरकार ने भी कई वेब साइट्स (Websites) पर प्रतिबंध लगा रखा है.
  8. जो लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसेकि फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं वे अपने पूरे जीवन के 10 वें हिस्से जितना लम्बा समय फेसबुक और ट्विटर के इस्तेमाल करने पर ही व्यतीत कर देते हैं.
  9. एशिया महाद्वीप से इंटरनेट के सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत उपभोक्ता हैं फिर भी इस महाद्वीप की कुल आबादी का सिर्फ 20 प्रतिशत हिस्सा ही इंटरनेट इस्तेमाल करता है.
  10. दुनिया में 19 प्रतिशत शादियां इंटरनेट के माध्यम से होती हैं. इंटरनेट शादी कराने का भी एक सफल माध्यम बनता जा रहा है.

हिन्दू धर्म के बारे में रोचक जानकारियां

विश्व में हिन्दू धर्म सबसे प्राचीनतम धर्मों में से एक माना जाता है. हिन्दू धर्म में कुछ ऐसी अद्भुत बातें बताई गई है जो कि हिन्दू धर्म को अन्य सभी धर्मों से अलग करते हैं. तो आइए जाने हिन्दू धर्म के बारे में कुछ रोचक तथ्य…

  1. हिन्दू धर्म का संस्थापक कौन हैं? इसका अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं है, इसके संस्थापना से जुड़े तथ्य या कोई मूल तारीख की भी कोई जानकारी नहीं है. पर हिन्दू धर्म के प्रचार में ऋषि-मुनियों और लोगों की भूमिका का जिक्र हिन्दू धर्म की पुस्तकों पर मिलता रहता हैं.
  2. विश्व में हिंदुओं की जनसंख्या 15% हैं. भारत की तुलना में नेपाल में हिन्दू जनसंख्या प्रतिशत अधिक है. नेपाल में हिंदू 81.3% है जबकि भारत में हिन्दू 79.8% है. कंबोडिया में बना अंकोरवाट मंदिर संसार का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है जो की सैकड़ों वर्ग मील में फैला हुआ है.
  3. हिन्दू धर्म विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म हैं और भारत में लगभग 90% लोग हिन्दू है.hindu-religion
  4. ऐसा माना जाता है कि ऋग्वेद का इतिहास लगभग 3800 साल पुराना है जबकि 3500 साल तक इसे केवल मौखिक रूप में ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता रहा था.
  5. हिंदू कैलेंडर में 6 ऋतुएँ शीत-शरद, बसंत, हेमंत, ग्रीष्म, वर्षा और शिशिर होती हैं.
  6. हिंदू धर्म में 108 को पवित्र संख्या और शुभ माना जाता है, इसलिए अक्सर आपने देखा होगा कि मालाओं में मनकों की संख्या 108 होती हैं.
  7. हिंदू धर्म में 108 को पवित्र संख्या इसलिए माना गया है क्योंकि सूर्य और पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी का अनुपात 108 है.
  8. 3800 साल पहले लिखी गई ऋग्वेद पुस्तक को सबसे पुरानी पुस्तक माना गया है.interesting-facts-about-rigveda-
  9. भारत में 20 ऐसे हिन्दू मंदिर है जो कि लगभग 1000 वर्ष से भी अधिक पुराने हैं.
  10. भारतवर्ष में आपको लगभग 108,000 मान्यता प्राप्त मंदिर मिलेंगे.
  11. प्राचीन हिंदू साहित्य संस्कृत में वात्स्यायन द्वारा लिखित कामसूत्र पुस्तक सबसे पुरानी यौन शिक्षा की किताब है, यह पुस्तक लगभग 200 ईसा पुरानी बताई गई है.
  12. कामसूत्र दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों में से एक है.
  13. 33 लाख से अधिक देवी देवताओं को हिंदू धर्म में पूजा जाता हैं.
  14. हिन्दू धर्म में रिश्तों की एहमियत को अच्छे से समझा जाता है.

मानव के दिमाग के बारे में अदभुत तथ्य

मानव का शरीर एक दिलचस्प मशीन है। मानव के शरीर में दिमाग एक ऐसा जटिल अंग है जो पूरे शरीर को नियंत्रण करता है। इस लेख में हम दिमाग के बारे में 20 अदभुत तथ्य जिन्हें जानकार आप हैरान हो जायेंगे।

  1.  मानव का दिमाग 40 वर्ष की उम्र तक विकसित होता रहता है।
  2. यदि दिमाग को 5 से 10 मिनट्स तक ऑक्सीजन नहीं मिले तो यह हमेशा के लिए काम करना बंद कर सकता है।
  3. आपकी हर नयी स्मृति यानि याद आपके दिमाग के नए नये सिरे से जुड़ती है।
  4. औसतन आदमी का दिमाग इतनी बिजली पैदा कर सकता है कि इस बिजली से एक बल्ब जगाया जा सके।
  5.  वैज्ञानिक व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक शक्ति के दिमाग पर प्रभाव को सिद्ध कर चुके है। उन्होंने पाया है कि जब एक आदमी शक्तिशाली हो जाता है तब उसका दिमाग किसी से सहानुभूति की क्षमता को नष्ट कर देता है।
  6. स्वाद रिसेप्टर्स यानि तंतु, जिनसे पता लगता है खाने वाली चीजों का स्वाद कैसा है, हमारे शरीर के बहुत से भागों में मौजूद होते हैं। हैरत की बात यह है कि यह आंतों में, अंडकोष में, फेफड़ों में, गुदा के साथ साथ दिमाग में भी होते है।
  7. मशहूर वैज्ञानिक आइंस्टीन का दिमाग एक डॉक्टर द्वारा चोरी कर लिया गया था, जिसने उनके शरीर के साथ परीक्षण किये. उस डॉक्टर ने आइंस्टीन का दिमाग 20 वर्षों तक एक जार में संभाल कर रखा था।
  8.  हमारे दिमाग का 60% हिस्सा सिर्फ वसा यानी फैट होती है।
  9.  एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार अगर आप बहुत अधिक समय तक कुछ नहीं खाते तो आपका दिमाग खुद को खाना शुरू कर देता है।
  10.  नशे के आदि व्यक्ति के दिमाग की बनावट वैसी ही होती है जैसी एक ओर्गास्म करने वाले की।
  11.  आप शराब को जितना मर्जी पीकर देख लो लेकिन आपका दिमाग हमेशा चीजों को याद रखने की क्षमता रखता है। लेकिन जब आप शराब के नशे से बाहर आते हैं तो आपका दिमाग उन सभी चीजों को भूल जाता है जो आपने शराब पीकर की थी।
  12.  टी.वी. देखने की प्रक्रिया में दिमाग बहुत कम इस्तेमाल होता है और इसलिए इससे बच्चों का दिमाग जल्दी विकसित नहीं होता। बच्चों का दिमाग कहानियां पढ़ने से और सुनने से ज्यादा विकसित होता है क्योंकि किताबों को पढ़ने से बच्चे ज्यादा कल्पना करते हैं।
  13.  आपके दिमाग के दाएं और बाएं हिस्से में कोई फर्क नहीं होता। यह सिर्फ एक मिथक है। दिमाग के दोनों हिस्से एक साथ काम करते हैं।
  14.  एक अध्ययन में पाया गया है, कि अगर आप अपने स्मार्टफ़ोन पर लम्बे समय तक काम करते हैं तब आपके दिमाग में ट्यूमर होने का खतरा बड़ जाता है।
  15.  कम नींद लेने से आपके दिमाग पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। यह आपकी प्रतिक्रियाओं को धीमा कर देता है।
  16.  शराब पीने के छ: मिनटों के अन्दर दिमाग में पाए जाने वाले सेल्स प्रतिक्रिया देना शुरू कर देते हैं।
  17.  जब भी आप कुछ नई सूचना लेते हैं उस समय आपके दिमाग की सरंचना बदल जाती है।
  18.  जब भी आप संगीत को सुनते हैं तो आपका दिमाग डोपामाइन नामक रसायन छोड़ता है, जो आप पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।
  19.  छोटे बच्चे इसलिए ज्यादा सोते हैं क्योंकि उनका दिमाग उनके शरीर द्वारा बनाया गया 50% ग्लूकोज इस्तेमाल करता है।
  20.  आपका दिमाग कोई भी दर्द महसूस नहीं करता क्योकि आपके दिमाग में कोई भी दर्द बताने वाला रिसेप्टर यानि तंतु नहीं होते।

यह भी पढ़ें-