kite Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

जानिए किसने उड़ाई सबसे पहली पतंग!!
मकर संक्रांति पर भारत में पतंग उड़ाने का रिवाज है। कहीं-कहीं सामूहिक पतंग उत्सव आयोजित किए जाते हैं तो कहीं लोग अपने घरों की छतों पर ही पतंग उड़ाना पसंद करते हैं।

आसमान रंग-बिरंगी खूबसूरत पतंगों से भर जाता है। भारत में प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव भी मनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार पतंग आई कहाँ से?

वैसे तो पतंगों की उत्पत्ति या इतिहास के बारे में अधिक लिखित जानकारी नहीं है। माना जाता है पतंग उड़ाने के सबसे पहले लिखे गए लेख चीनी हान राजवंश के सेनापति हान हसिन से संबंधित थे।

हालांकि, इसके आविष्कार को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। यह भी कहते हैं कि सबसे पहले इसका आविष्कार चीन में किया गया था और पूर्वी चीन के प्रांत शानडोंग को पतंग का घर कहा जाता है।

एक पौराणिक कथा से पता चलता है कि एक चीनी किसान अपनी टोपी को हवा में उड़ने से बचाने के लिए उसे एक रस्सी से बांध कर रखता था और इसी दौरान किसी तरह से पतंगें बना कर उड़ाने की शुरूआत हुई।

रेशम के कपड़े से बनती थी पतंग

एक और मान्यता के अनुसार 5वीं सदी ईसा पूर्व में चीनी दार्शनिक मोझी और लू बान (गोंगशु बान) ने इसका आविष्कार किया था। तब पतंगों को बनाने के लिए बांस तथा रेशम के कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था।

प्राचीन और मध्ययुगीन चीनी स्रोतों में वर्णित है कि पतंगों को दूरी मापने, हवा का परीक्षण, सिग्नल भेजने और सैन्य अभियानों में संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

सबसे पहली चीनी पतंग फ्लैट यानी चपटी और आयताकार हुआ करती थी। फिर बाद में पतंगों को कई रूपों तथा आकारों में तैयार करने तथा तरह-तरह से सजाया जाने लगा था और कुछ में तो सीटी को भी लगाया जाता था ताकि उड़ते वक्त संगीत सुनाई दे।

भारत में कब आई पतंग

ज्यादातर लोगों का मानना है कि चीनी यात्री फा हियान और स्यून त्सांग पतंग भारत में लाए। यह कागज और बांस के ढांचे से बनी होती थी। लगभग सभी पतंगों का आकार एक जैसा ही होता था। आज पतंग उड़ाना भारत में काफी लोकप्रिय है।

बड़े और बच्चे समान रूप से इसे पसंद करते हैं। देश के विभिन्न भागों में तो कुछ विशेष त्यौहार एवं वर्ष के कुछ महीनों में पतंगबाजी या काइट उड़ाने की प्रतियोगिता में भी लोग हिस्सा लेते हैं।

यह भी पढ़ें :- जानिए मकर संक्रांति से जुड़े रोचक तथ्य!

भारत के प्रसिद्ध पतंग उत्सव

गुजरात : गुजरात का काइट उत्सव विश्व प्रसिद्ध है। मकर संक्रांति को इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग घर की छतों पर तरह-तरह के आकार की पतंगें उड़ाते हैं।

जनवरी में ही हर साल वहां अंतर्राष्ट्रीय काइट फेस्टिवल का आयोजन भी होता है। इसे देखने के लिए जापान, मलेशिया, सिंगापुर, रूस आदि जगहों से बड़ी संख्या में पर्यटक भी आते हैं।

जयपुर : जयपुर में काइट उत्सव को बड़े जश्न से मनाया जाता है। यह महोत्सव मकर संक्रांति से शुरू होता है जो आगामी 3 दिन तक चलता है। जयपुर के पोलो ग्राऊंड में दुनियाभर के सबसे अच्छे पतंगबाज बारी-बारी पतंगों को उड़ाकर आपना कौशल प्रदर्शित करते हैं।

तेलंगाना : तेलंगाना में भी पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। जनवरी में आयोजित इस पतंग महोत्सव में 40 से अधिक देशों के लोग हिस्सा लेते हैं।

साथ ही यहां पर खाने-पीने के स्टॉल और प्रदर्शनियां भी लगती हैं। इस आयोजन में एक से बढ़कर एक आकृति की पतंग से आसमान अद्भुत दिखने लगता है।

पंजाब : पंजाब में काइट फैस्टिवल वसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है और इस दिन सभी लोग एक से बढ़कर एक रंगीन पतंग उड़ाते हैं और पेंच भी लड़ाते हैं।

यह भी पढ़ें :-जानिए महत्व “मकर सक्रांति” का!!

The post जानिए किसने उड़ाई सबसे पहली पतंग!! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

जानिए पतंगों के इतिहास के बारे में!!
चीन पतंगों का जन्मस्थान है। ब्रिटेन के प्रसिद्ध विज्ञान-इतिहास विद्वान जोसेफ नीधाम ने पतंगों को चीन की महत्वपूर्ण खोजों में से एक के तौर पर सूचिबद्ध किया था।

वाशिंगटन स्थित अमेरिकन नैशनल स्पेस एंड एविएशन म्यूजियम के एयरक्राफ्ट हाल में एक बड़े साइन बोर्ड पर लिखा है: कि विश्व के पहले विमान चीन की पतंगें तथा आदिकालीन रॉकेट थे।

700-221 ईसा पूर्व के दौरान चीन के जाने-माने दार्शनिक मोजी ने उड़ाने के लिए लकड़ी का एक पक्षी बनाया था, बताया जाता है कि उसके द्वारा बनाया लकड़ी का एक बडा पक्षी तीन दिन तक आकाश में उड़ता रहा और एक बार उसका इस्तेमाल कुछ स्थानों को चिन्हित करने के लिए भी किया गया था।

खेलों व जासूसी में इस्तेमाल

मोजी का मानना था कि यदि इन लकड़ी तथा बांस से बने ‘पक्षियों’ में मोटरें लगा दी जाएं तो वे लोगों और सामान को पर्वतों व नदियों के पार ले जा सकते हैं।

लकड़ी तथा बांस से बने इन आदिकालीन ‘पक्षियों‘, जो आधुनिक पतंगों के पूर्वज हैं, का खेलों में या सैन्य जासूसी के हिस्से के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। कुछ प्राचीन चीनी दस्तावेज इस बात की विस्तार से जानकारी देते हैं कि कैसे सेना पतंगों पर निर्भर थी।

जब लोगों ने पतंगें बनाने के लिए पहली बार रेशम का इस्तेमाल शुरू किया तो उन्हें ‘फेंग जिन’ या ‘सिल्क फीनिक्स’ कहा जाता था।

पतंग या काइट के प्राचीन नाम का अर्थ ‘कागज का पक्षी’ था और हम जानते हैं कि पतंगों का आविष्कार कागज बनने के बाद हुआ। अलग-अलग समय तथा स्थानों पर पतंगों को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था।

कागज से बनी प्रारंभिक पतंग को खेल में इस्तेमाल किया गया, जिसके साथ एक सीटी लगाई जाती थी, जो उड़ते समय आवाज करती थी।

खूबसूरत डिजाइन्स

काइट फैस्टिवल के लिए लोग हर तरह की पतंगें बनाते थे, जिनमें से कुछ के साथ कागज के डिब्बे या लालटेनें लटकाई गई होती थीं। ये पतंगें आकाश को आवाजों तथा रंगों से भर देती थीं।

चीनी पतंगें अपने खूबसूरत डिजाइन्स तथा अच्छी उड़ान के लिए जानी जाती हैं। इनको कई बार ‘फ्लाईंग पिक्चर्स‘ भी कहा जाता है। कुछ पतंगों को उड़ाने के लिए और कुछ को केवल हवा में स्थिर रख कर चित्रों का प्रदर्शन करने के लिए बनाया जाता है।

पतंगों की दो श्रेणियां

चीन में उड़ाने के लिए बनाई जाने वाली पतंगों की दो श्रेणियां हैं- ‘हल्की ‘ तथा ‘मजबूत‘। दक्षिण चीन में हवाएं आमतौर पर सौम्य होती हैं, इसलिए पतंगें कागज या रेशम से बनाई जाती हैं और विभिन्न आकृतियों में होती हैं, जैसे कि तितलियां,ड्रैगनफ्लाईज व फीनिक्स।

उत्तरी चीन में हवाएं तेज होती हैं, इसलिए पतंगें कागज की दोगुनी मोटाई से बनाई जाती हैं। इन दो सामान्य श्रेणियों में भी पतंगों की कुछ विशेष किस्में होती हैं, जैसे कि ‘स्वैलो’, ‘सैंटीपीड’ तथा ड्रैगन’।

यहां तक कि कुछ पतंगें जोड़ों में भी बनाई जाती हैं, जैसे कि ‘जुड़वां तितलियां‘। पतंगों पर अब तक लिखी गई सर्वाधिक प्रसिद्ध पुस्तक काओ शुएक्विन द्वारा लिखित ‘ए स्टडी ऑफ काइट-मेकिंग इन नॉर्थ एंड साऊथ चाइना’ है।

काओ की पुस्तक में चित्रों सहित विस्तार से पतंग बनाने और उड़ाने की तकनीकों बारे बताया गया है। एक उदाहरण में वह बताते हैं कि कैसे पेपर ड्रम काइट बनानी है, जो फूल गिराती है और उसके साथ लाल रंग की एक लालटेन भी लटकाई गई होती है। काओ कहते हैं, “आकाश से मैंने संगीत सुना, मेरे ऊपर फूल बरसाए गए और आकाश रोशनियों से प्रज्जवलित था।”

The post जानिए पतंगों के इतिहास के बारे में!! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.