dreams Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

हमें सपने क्यों याद नहीं रहते?
सपने प्रत्येक व्यक्ति को आते हैं। वास्तव में यह नींद के दौरान मस्तिष्क में होने वाली क्रियाओं का परिणाम है। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सपने नहीं दिखाई देते, वहीं कुछ दूसरे लोगों का कहना है कि उन्हें बहुत सपने दिखाई देते हैं।

वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार नींद में हर व्यक्ति को हर रोज दो-तीन बार सपने आते हैं। सपनों के दृश्य कुछ लोगों को याद रहते हैं, तो कुछ लोग भूल जाते हैं।

सपनों के विषय में अलग अलग धारणाएं है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोते समय व्यक्ति की जो मानसिक स्थिति होती है, उसी से संबंधित सपने उसे दिखाई देते हैं।

उदाहरण के लिए यदि व्यक्ति सोते समय भूखा या प्यासा है, तो उसे भोजन और पानी के विषय में सपने दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:- जानिए कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !!

वहीं कुछ दूसरे विशेषज्ञों के अनुसार जो इच्‍छाएँ हमारे जीवन में पूरी नहीं हो पाती हैं, वे सपनों में पूरी हो जाती हैं। सपनों के द्वारा मानसिक तनाव भी कम होता है।

हम सोने के दौरान रैपिड आई मूवमेंट से गुजरते हैं

वैज्ञानिकों ने सपनों को लेकर रिसर्च और स्टडी की है उनके अनुसार सोने के दौरान हम कई बार रैपिड आई मूवमेंट (REM) से गुजरते हैं और इसी दौरान हमें सपने दिखाई देते हैं। यह मूवमेंट सोने के 10 मिनट बाद ही शुरू हो जाता है।

दरअसल, सोते वक्त REM के दौरान हमारा दिमाग पूरी तरह से शांत नहीं होता और एक्टिव मोड में रहता है। इस समय दिमाग में कुछ न कुछ चीजें चल रही होती हैं और यही वजह है कि हमें सपने दिखाई देते हैं।

रात में सोने के बाद हर डेढ़ घंटे के अंतराल में हम REM में होते हैं। REM की ये अवधि करीब 20 से 25 मिनट तक रहती है और इसी दौरान हम तरह-तरह के सपने देखते हैं।

आर.ई.एम. नींद की सबसे लंबी अवधि सुबह के समय होती है। यदि आप इस चरण के दौरान जागते हैं तो आपके लिए यह याद रखना आसान हो जाता है कि आप कौन-सा सपना देख रहे थे।

क्यों याद नहीं रहते सपने

अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में नींद को लेकर स्टडी करने वाले रॉबर्ट स्टिकगोल्ड ने बताया कि कई लोग सपने में देखे गए दृश्यों को भूल जाते हैं जबकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने सपने याद रहते हैं।

उनके मुताबिक इन दोनों परिस्थितियों के पीछे अलग-अलग वजह होती हैं। रॉबर्ट के अनुसार जो लोग एक निश्चित समय पर सोते हैं और अलार्म बजने के बाद उठकर तुरंत अपने काम में लग जाते हैं, ऐसे लोगों को सपने याद रखने की संभावना बहुत कम होती है।

वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों के पास ज्यादा काम नहीं होता और नींद खुलने के बाद भी आंखें बंद किए रहते हैं, उन्हें सपने भूलने की संभावना बहुत कम होती है।

आपको बता दें कि कई रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जो लोग सपने भूल जाते हैं, वे मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं जबकि जिन लोगों को कई सपने याद रहते हैं वे मानसिक रूप से थोड़े अस्थिर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

स्वप्न-फल या सपने का फल हिंदी में विस्तार से जानें

सपने में सांप का रहस्य, जानें सपने में साँप दिखने के क्या हैं मायने

The post हमें सपने क्यों याद नहीं रहते? appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

स्वप्न-फल या सपने का फल हिंदी में विस्तार से जानें
सपने सभी को आते हैं। कुछ सपने अच्छे व् खुशनुमा होते हैं, तो कुछ बेहद भयानक व डरावने। कुछ सपने अजीब होते हैं और कुछ सपने असमंजस में डालने वाले होते है।

प्राचीन हिंदी शास्त्रों में सपनों के अर्थ, उनमें छिपे सन्देश और उनके मनुष्य के जीवन पड़ने वाले शुभा-शुभ फलों के प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। यहाँ नीचे 251 सपनों के फलों की सूची दी जा रही है।

निकट भविष्य में इस सूची में विस्तार कर दिया जायेगा।

अनार का रस पीना- प्रचुर धन प्राप्त होना

आकाश में बादल देखना- जल्दी तरक्की होना

आकाश में उडऩा- लंबी यात्रा करना

आकाश से गिरना- संकट में फंसना

आभूषण देखना- कोई कार्य पूर्ण होना

आम खाना- धन प्राप्त होना

आसमान में बिजली देखना- कार्य-व्यवसाय में स्थिरता

अंगूठी पहनना- सुंदर स्त्री प्राप्त करना

अंडे खाना- पुत्र प्राप्ति

आंखों में काजल लगाना- शारीरिक कष्ट होना

आंधी-तूफान देखना- यात्रा में कष्ट होना

कैंची देखना- घर में कलह होना

किसी से लड़ाई करना- प्रसन्नता प्राप्त होना

खाली बैलगाड़ी देखना- नुकसान होना

खेत में पके गेहूं देखना- धन लाभ होना

खुला दरवाजा देखना- किसी व्यक्ति से मित्रता होगी

खाई देखना- धन और प्रसिद्धि की प्राप्ति

चक्की देखना- शत्रुओं से हानि

चश्मा लगाना- ज्ञान बढऩा

चंद्रमा देखना- सम्मान मिलना

चंद्रमा को टूटते हुए देखना- कोई समस्या आना

चंद्रग्रहण देखना- रोग होना

चांदी देखना- धन लाभ होना

चावल देखना- किसी से शत्रुता समाप्त होना

चिडिय़ा को रोते देखता- धन-संपत्ति नष्ट होना

चींटी देखना- किसी समस्या में पढऩा

चील देखना- शत्रुओं से हानि

चूड़ी दिखाई देना- सौभाग्य में वृद्धि

छोटा जूता पहनना- किसी स्त्री से झगड़ा

जमीन पर बिस्तर लगाना- दीर्घायु और सुख में वृद्धि

तांबा देखना- गुप्त रहस्य पता लगना

टूटा हुआ सपने में छप्पर देखना- गड़े धन की प्राप्ति के योग

थूक देखना- परेशानी में पडऩा

दस्ताने दिखाई देना- अचानक धन लाभ

दांत टूटते हुए देखना- समस्याओं में वृद्धि

दीपक जलाना- नए अवसरों की प्राप्ति

धुआं देखना- व्यापार में हानि

पतला बैल देखना – अनाज महंगा होगा

पलंग पर सोना- गौरव की प्राप्ति

पहाड़ हिलते हुए देखना- किसी बीमारी का प्रकोप होना

पेड़ से गिरता हुआ देखना- किसी रोग से मृत्यु होना

पूजा-पाठ करते देखना- समस्याओं का अंत

पूरी खाना- प्रसन्नता का समाचार मिलना

फल की गुठली देखना- शीघ्र धन लाभ के योग

बंद दरवाजा देखना- धन की हानि होना

बिल्लियों को लड़ते देखना- मित्र से झगड़ा

भेडिय़ा देखना- दुश्मन से भय

भूकंप देखना- संतान को कष्ट

मधुमक्खी देखना- मित्रों से प्रेम बढऩा

दलदल देखना- चिंताएं बढऩा

फल-फूल खाना- धन लाभ होना

मांस देखना- आकस्मिक धन लाभ

मोटा बैल देखना- अनाज सस्ता होगा

मैना देखना- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति

मुर्दा देखना- बीमारी दूर होना

राजनेता की मृत्यु देखना- देश में समस्या होना

रोता हुआ सियार देखना- दुर्घटना की आशंका

स्त्री से मैथुन करना- धन की प्राप्ति

स्वयं के कटे हाथ देखना- किसी निकट परिजन की मृत्यु

सपने में स्वयं को उड़ते हुए देखना- किसी मुसीबत से छुटकारा

स्वयं को दिवालिया घोषित करना- व्यवसाय चौपट होना

सोना मिलना- धन हानि होना

सूखा हुआ बगीचा देखना- कष्टों की प्राप्ति

लड़ाई में मारे जाना- राज प्राप्ति के योग

हरा-भरा जंगल देखना- प्रसन्नता मिलेगी

सुराही देखना- बुरी संगति से हानि

विदाई समारोह देखना- धन-संपदा में वृद्धि

शिशु को चलते देखना- रुके हुए धन की प्राप्ति

सफेद कबूतर देखना- शत्रु से मित्रता होना

शेरों का जोड़ा देखना- दांपत्य जीवन में अनुकूलता

सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि

खच्चर दिखाई देना- धन संबंधी समस्या

समाधि देखना- सौभाग्य की प्राप्ति

गोबर दिखाई देना- पशुओं के व्यापार में लाभ

दियासलाई जलाना- धन की प्राप्ति

सीना या आंख खुजाना- धन लाभ

सूखा जंगल देखना- परेशानी होना

जामुन खाना- कोई समस्या दूर होना

जुआ खेलना- व्यापार में लाभ

धन उधार देना- अत्यधिक धन की प्राप्ति

लाठी देखना- यश बढऩा

सुपारी देखना- रोग से मुक्ति

सपने में शरीर का कोई अंग कटा हुआ देखना- किसी परिजन की मृत्यु के योग

कौआ देखना- किसी की मृत्यु का समाचार मिलना

धुआं देखना- व्यापार में हानि

चश्मा लगाना- ज्ञान में बढ़ोत्तरी

भूकंप देखना- संतान को कष्ट

रोटी खाना- धन लाभ और राजयोग

श्मशान में शराब पीना- शीघ्र मृत्यु होना

रुई देखना- निरोग होने के योग

कुत्ता देखना- पुराने मित्र से मिलन

सफेद फूल देखना- किसी समस्या से छुटकारा

उल्लू देखना- धन हानि होना

सफेद सांप काटना- धन प्राप्ति

लाल फूल देखना- भाग्य चमकना

नदी का पानी पीना- सरकार से लाभ

धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना- यश में वृद्धि व पदोन्नति

कोयला देखना- व्यर्थ विवाद में फंसना

घर बनाना- प्रसिद्धि मिलना

घोड़ा देखना- संकट दूर होना

घास का मैदान देखना- धन लाभ के योग

दीवार में कील ठोकना- किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ

दीवार देखना- सम्मान बढऩा

बाजार देखना- दरिद्रता दूर होना

मृत व्यक्ति को पुकारना- विपत्ति एवं दु:ख मिलना

मृत व्यक्ति से बात करना- मनचाही इच्छा पूरी होना

मोती देखना- पुत्री प्राप्ति

लोमड़ी देखना- किसी घनिष्ट व्यक्ति से धोखा मिलना

अनार देखना- धन प्राप्ति के योग

गड़ा धन दिखाना- अचानक धन लाभ

सूखा अन्न खाना- परेशानी बढऩा

अर्थी देखना- बीमारी से छुटकारा

झरना देखना- दु:खों का अंत होना

बिजली गिरना- संकट में फंसना

चादर देखना- बदनामी के योग

जलता हुआ दीया देखना- आयु में वृद्धि

धूप देखना- पदोन्नति और धनलाभ

रत्न देखना- व्यय एवं दु:ख

चेक लिखकर देना- विरासत में धन मिलना

कुएं में पानी देखना- धन लाभ

आकाश देखना – पुत्र प्राप्ति

अस्त्र-शस्त्र देखना- मुकद्में में हार

इंद्रधनुष देखना – उत्तम स्वास्थ्य

कब्रिस्तान देखना- समाज में प्रतिष्ठा

कमल का फूल देखना- रोग से छुटकारा

सुंदर स्त्री देखना- प्रेम में सफलता

चूड़ी देखना- सौभाग्य में वृद्धि

कुआं देखना- सम्मान बढऩा

गुरु दिखाई देना – सफलता मिलना

गोबर देखना- पशुओं के व्यापार में लाभ

देवी के दर्शन करना- रोग से मुक्ति

चाबुक दिखाई देना- झगड़ा होना

चुनरी दिखाई देना- सौभाग्य की प्राप्ति

छुरी दिखना- संकट से मुक्ति

बालक दिखाई देना- संतान की वृद्धि

बाढ़ देखना- व्यापार में हानि

जाल देखना- मुकद्में में हानि

जेब काटना- व्यापार में घाटा

चंदन देखना- शुभ समाचार मिलना

जटाधारी साधु देखना- अच्छे समय की शुरुआत

स्वयं की मां को देखना- सम्मान की प्राप्ति

फूलमाला दिखाई देना- निंदा होना

जुगनू देखना- बुरे समय की शुरुआत

टिड्डी दल देखना- व्यापार में हानि

डाकघर देखना – व्यापार में उन्नति

डॉक्टर को देखना- स्वास्थ्य संबंधी समस्या

ढोल दिखाई देना- किसी दुर्घटना की आशंका

सांप दिखाई देना- धन लाभ

तपस्वी दिखाई देना- दान करना

तर्पण करते हुए देखना- परिवार में किसी बुुजुर्ग की मृत्यु

डाकिया देखना – दूर के रिश्तेदार से मिलना

तमाचा मारना- शत्रु पर विजय

उत्सव मनाते हुए देखना- शोक होना

दवात दिखाई देना- धन आगमन

नक्शा देखना- किसी योजना में सफलता

नमक देखना- स्वास्थ्य में लाभ

कोर्ट-कचहरी देखना- विवाद में पडऩा

पगडंडी देखना- समस्याओं का निराकरण

त्रिशूल देखना- शत्रुओं से मुक्ति

तारामंडल देखना- सौभाग्य की वृद्धि

ताश देखना- समस्या में वृद्धि

तीर दिखाई देना- लक्ष्य की ओर बढऩा

सूखी घास देखना- जीवन में समस्या

भगवान शिव को देखना- विपत्तियों का नाश

किसी रिश्तेदार को देखना- उत्तम समय की शुरुआत

दंपत्ति को देखना- दांपत्य जीवन में अनुकूलता

शत्रु देखना- उत्तम धनलाभ

दूध देखना- आर्थिक उन्नति

मंदिर देखना- धार्मिक कार्य में सहयोग करना

नदी देखना- सौभाग्य वृद्धि

नाच-गाना देखना- अशुभ समाचार मिलने के योग

नीलगाय देखना- भौतिक सुखों की प्राप्ति

नेवला देखना- शत्रुभय से मुक्ति

पगड़ी देखना- मान-सम्मान में वृद्धि

पूजा होते हुए देखना- किसी योजना का लाभ मिलना

फकीर को देखना- अत्यधिक शुभ फल

गाय का बछड़ा देखना- कोई अच्छी घटना होना

वसंत ऋतु देखना- सौभाग्य में वृद्धि

बिल्वपत्र देखना- धन-धान्य में वृद्धि

स्वयं की बहन देखना- परिजनों में प्रेम बढऩा

भाई को देखना- नए मित्र बनना

भीख मांगना- धन हानि होना

शहद देखना- जीवन में अनुकूलता

स्वयं की मृत्यु देखना- भयंकर रोग से मुक्ति

रुद्राक्ष देखना- शुभ समाचार मिलना

पैसा दिखाई देना- धन लाभ

स्वर्ग देखना- भौतिक सुखों में वृद्धि

पत्नी को देखना- दांपत्य में प्रेम बढऩा

स्वस्तिक दिखाई देना- धन लाभ होना

हथकड़ी दिखाई देना- भविष्य में भारी संकट

मां सरस्वती के दर्शन- बुद्धि में वृद्धि

कबूतर दिखाई देना- रोग से छुटकारा

कोयल देखना- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति

अजगर दिखाई देना- व्यापार में हानि

कौआ दिखाई देना- बुरी सूचना मिलना

छिपकली दिखाई देना- घर में चोरी होना

चिडिय़ा दिखाई देना- नौकरी में पदोन्नति

तोता दिखाई देना- सौभाग्य में वृद्धि

भोजन की थाली देखना- धनहानि के योग

इलाइची देखना – मान-सम्मान की प्राप्ति

खाली थाली देखना- धन प्राप्ति के योग

गुड़ खाते हुए देखना- अच्छा समय आने के संकेत

शेर दिखाई देना- शत्रुओं पर विजय

हाथी दिखाई देना- ऐेश्वर्य की प्राप्ति

कन्या को घर में आते देखना- मां लक्ष्मी की कृपा मिलना

सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि

दूध देती भैंस देखना- उत्तम अन्न लाभ के योग

चोंच वाला पक्षी देखना- व्यवसाय में लाभ

ऊँट को देखना- धन लाभ

ऊँट की सवारी- रोगग्रस्त होना

सूर्य देखना- खास व्यक्ति से मुलाकात

घोड़े पर चढऩा- व्यापार में उन्नति होना

घोड़े से गिरना- व्यापार में हानि होना

दर्पण में चेहरा देखना- किसी स्त्री से प्रेम बढऩा

ऊँचाई से गिरना- परेशानी आना

बगीचा देखना- खुश होना

बारिश होते देखना- घर में अनाज की कमी

सिर के कटे बाल देखना- कर्ज से छुटकारा

बर्फ देखना- मौसमी बीमारी होना

बांसुरी बजाना- परेशान होना

स्वयं को बीमार देखना- जीवन में कष्ट

बाल बिखरे हुए देखना- धन की हानि

सुअर देखना- शत्रुता और स्वास्थ्य संबंधी समस्या

बिस्तर देखना- धनलाभ और दीर्घायु होना

बुलबुल देखना- विद्वान व्यक्ति से मुलाकात

भैंस देखना- किसी मुसीबत में फंसना

बादाम खाना- धन की प्राप्ति

स्वयं के सफेद बाल देखना- आयु बढ़ेगी

बिच्छू देखना- प्रतिष्ठा प्राप्त होगी

पहाड़ पर चढऩा- उन्नति मिलेगी

फूल देखना- प्रेमी से मिलन

शरीर पर गंदगी लगाना- धन प्राप्ति के योग

पिंजरा देखना- कैद होने के योग

पुल पर चलना- समाज हित में कार्य करना

प्यास लगना- लोभ बढऩा

पान खाना- सुंदर स्त्री की प्राप्ति

पानी में डूबना- अच्छा कार्य करना

तलवार देखना- शत्रु पर विजय

हरी सब्जी देखना- प्रसन्न होना

तेल पीना- किसी भयंकर रोग की आशंका

तिल खाना- दोष लगना

तोप देखना- शत्रु नष्ट होना

तीर चलाना- इच्छा पूर्ण होना

तीतर देखना- सम्मान में वृद्धि

स्वयं को सपने में हंसते हुए देखना- किसी से विवाद होना

स्वयं को रोते हुए देखना- प्रसन्नता प्राप्त होना

तरबूज खाते हुए देखना- किसी से दुश्मनी होगी

तालाब में नहाना- शत्रु से हानि

जहाज देखना- दूर की यात्रा होगी

झंडा देखना- धर्म में आस्था बढ़ेगी

धनवान व्यक्ति देखना- धन प्राप्ति के योग

यह भी पढ़ें :-

जानिये कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !!!!

The post स्वप्न-फल या सपने का फल हिंदी में विस्तार से जानें appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

सपनों (Dreams) के बारे में 20 अदभुत तथ्य!
आपके सपने (Dreams) विस्मयकारी, रहस्यमई, आँख खोलने वाले और कई बार भयानक भी हो सकते है. आपके सपनों के बारे में 20 अदभुत तथ्य, जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे.

आप सपने लेते समय कुछ भी पढ़ नहीं सकते और ना ही समय बता सकते है

अगर आपको यह नहीं पता चल पा रहा कि आप सपने में है या नहीं, तब आप कुछ पढ़ने की कोशिश कर के देखिये. अगर आप पढ़ नहीं पा रहे, तब आप सपने में है. यही चाल समय देखने पर भी लागू होती है. अगर आप घड़ी देखकर समय नहीं बता पा रहे है, इसका अर्थ भी यही है कि आप सपने में है.

चमत्कारी सपने

इस तरह के सपनों में आप कुछ भी कर सकते है. ऐसा सामने आया है कि अलग तरीकों का उपयोग करके लोग अपने सपनों पर नियंत्रण पा सकते है. जैसे आप सपनों में उड़ सकते है, दीवारों के आर पार जा सकते है, अलग अलग दिशाओं में जा सकते है और भूतकाल में भी जा सकते है.

बहुत सारे आविष्कार सपनों से ही प्रेरित है

सपनों की वजह से ही बहुत सारे अविष्कार हुए हैं. उदाहरण के तौर पर

गूगल इंजन बनाने का विचार

वैकल्पिक जनरेटर

डीएनए डबल हेलिक्स स्पाइरल

कपड़े सीने वाली मशीन

और बहुत सारे आविष्कार

चेतावनी वाले सपने

ऐसे कई मामले सामने आये है, लोगों ने ऐसे कई सपने देखे हैं, जो बाद में सच साबित हुए हैं. इसका अर्थ यह है कि इन लोगों के सपनों ने आने वाले समय में होने वाली घटनाओं को पहले ही उनके सपनो में दिखा दिया था. जैसे कि

अब्राहम लिंकन जी को सपने से ही पता चल गया था कि उनकी मौत कैसे होगी.

9/11 का शिकार हुए कई लोगों ने अपने सपने में ही देख लिया था कि उनकी मौत 9/11 के हमले में होगी.

मार्क ट्वेन जी ने अपने भाई की मौत को अपने सपने में ही देख लिया था.

सोते हुए पैरालिसिस

अगर किसी के साथ बहुत बुरा हो सकता है, तो वह स्लीप पैरालिसिस है. इस की दो विशेषताएं होती हैं, पहली तो यह इस सपने की स्थिति में आप हिल भी नहीं सकते और दूसरी स्थिति में आपको ऐसा लगेगा कि आपके पास कोई बुरी आत्मा घूम रही है.

आर.ई.एम् स्लीप विकार

इस तरह के सपने में आपका शरीर साधारण तौर पर स्तंभित (paralyze) हो जाता है. इस तरह के सपनों में लोगों की  लातें, बाहें टूटी हैं. इस स्थिति में लोगों ने फर्नीचर को भी तोड़ा है. एक दुर्लभ मामले में एक व्यक्ति ने तो घर ही जला डाला था.

सेक्सुअल ड्रीम्स

इस तरह के सपनों में आपका शरीर अकड़ जाता है. एक मामला ऐसा भी सामने आया है, जब इस तरह के सपने में एक आदमी को 20 इरेक्शन हुए थे.

नींद में चलने वाले लोग

सोते हुए चलना एक बहुत ही विरल और बहुत ही खतरनाक समस्या है. इस तरह के सपनों में लोग सिर्फ हिलते जुलते ही नहीं, बल्कि उठकर नींद में ही चलने लगते हैं.

सपनों का नशा (ड्रीम ड्रग)

ऐसे कई लोग हैं, जिनको सपने लेना पसंद होता है और वह सपनों से कभी भी नहीं निकलना चाहते और वह दिन में भी सोते ही रहते हैं. इसलिए सोने के लिए वह लगातार ड्रग लेते रहते हैं. वह हल्लुसिनोगेनिक नामक नशे का इस्तेमाल करते हैं, जो आपको लगातार नींद में ही रखेगा.

ड्रीम कैचर

ड्रीम कैचर सिम्बल मूल अमरीकियों में बहुत मशहूर है. यह वेब से बुना हुआ एक सिम्बल होता है, जो आपको बुरे सपनों के आने से बचाता है.

आपके दिमाग का ज़्यादा सक्रिय होना

आप सोने के संबंध को एक शांति और आरामदायक स्थिति समझते होंगे, असल में हमारा दिमाग सोते हुए ज़्यादा सक्रिय हो जाता और तेज़ चलता है.

रचनात्मकता और सपने

सपने, रचनात्मकता और कला के लिए उत्तरदायी होते है. सपने हमारी रचनात्मकता ऊर्जा को बढ़ाते हैं. आरईएम् के बहुत कम मामलों में ऐसा सामने आया है कि कई लोगों को सपने आते ही नहीं, क्योंकि उनमे रचनात्मकता की कमी होती है.

हमारे पालतू जानवर भी सपने लेते हैं

हमारे पालतू जानवर भी सपनों के साथी होते हैं. आप अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को सोते हुए देखना. आप देखेंगे कि उनके पंजे हिल रहे हैं और वह सोते समय कभी-कभी आवाज़ें भी निकालते हैं.

आप सपने हमेशा देखते हैं, लेकिन आप हमेशा सपने याद नहीं रखते

बहुत सारे लोगों का मानना है कि उनको सपने ही नहीं आते, लेकिन यह सच नहीं है. असल में हम सभी को सपने आते हैं. लेकिन 60% लोग सपनों को भूल जाते हैं.

अंधे लोग भी सपनों को देखते हैं

अंधे लोग जो जन्म से अंधे नहीं होते, उनको सपनों में अलग- अलग तस्वीरें देखने को मिलती हैं. लेकिन जो जन्म से ही अंधे होते हैं, उनको सपनों में कुछ दिखाई ही नहीं देता.

हम अपने सपनों में सिर्फ उन्हीं लोगों के चेहरे देखेंगे, जिन्हें हम जानते हैं

यह सिद्ध हो चुका है कि आप उन्हीं लोगों के चेहरों को अपने सपनों में देखेंगे जिनको आप असल में जानते हैं या मिल चुके हैं.

सपने ज़्यादातर नकरात्मक ही होते हैं

यह बहुत अजीब बात है कि सपने हमेशा नकरात्मक होते हैं. अध्यन में पाया गया है कि ज़्यादातर सपने गुस्से, डर और उदासी से ही संबंध रखते हैं.

विभिन्न सपनों का एक ही रात में आना

आपको 7 से ज़्यादा सपने एक ही रात में आ सकते हैं. यह आपके आर.ई.एम् चक्कर पर निर्भर करता है कि आप एक रात में कितने सपने देख सकते हैं.

लिंग भेद

सपनों के बारे में एक अजीब तथ्य यह है कि मर्दों के सपनों में 70% मर्द ही होते हैं. लेकिन यह मामला औरतों के सपनों में नहीं होता और साथ ही मर्दों के ज़्यादातर सपने आक्रमण वाले होते हैं.

हर एक को रंगीन सपने नहीं आते

12% लोग सफेद और काले रंग में ही सपने देखते हैं.

यह भी पढ़ें :-जानिये कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !!!!

10 MOST EXPENSIVE DOG BREEDS IN WORLD,MUST KNOW!

The post सपनों (Dreams) के बारे में 20 अदभुत तथ्य! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

जानिए कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !!
सपने हम सब देखते हैं, चाहे जागती आँखों से देखे या सोते हुए देखे। हमारे मन में यह जानने की इच्छा रहती है कि सपने क्यों आते हैं? वास्तव में इनका आने का कोई एक कारण नहीं है।

मनोवैज्ञानिकों के द्वारा यह सिद्ध किया गया है कि सपनों को समझने के लिये अलग अलग theory है। आइए जानते है सपनों के बारे में कुछ बातें:

जैसा कि आप जानते हैं हमारा शरीर थक जाता है। हमें नींद आती है तो हमें अक्‍सर सपने दिखाई देते हैं नींद की अवस्‍था में हमारे दिमाग की कोशिकायें सक्रिय रहती हैं जो दिन भर में हुऐ कार्यकलापों को या हमारे मन में दबी हुई इच्‍छाओं को स्वप्न के रूप में दिखाती हैं। सपने में हमारा शरीर शिथिल रहता है जागती अवस्‍था से भी ज्‍यादा गतिशील रहता है। यही कारण है कि हमें सोते समय स्वप्न दिखाई देते हैं।

आपको लगता होगा कि स्वप्न देखने के दौरान हमारा दिमाग शांत रहता है,लेकिन दिमाग स्वप्न देखने की कुछ अवस्था के दौरान जागने से भी ज्यादा सक्रिय रहता है। इस अवस्था को रैपिड आई मूवमेंट (REM) यानी कि आंखों की तीव्र गतिशीलता कहा जाता है, जोकि कोई गंभीर स्वप्न देखने के दौरान होता है. ऐसे सपनों के दौरान पूरा शरीर शिथिल रहता है जोकि शरीर को स्वप्न के अनुसार काम करने से रोकता है।

औसतन एक इंसान एक रात में 4-6 स्वप्न देखता है और एक साल में 1460 स्वप्न देखता है।  लेकिन इसमें से 90 फीसदी जागने के 10 मिनट के अंदर ही भूल जाते है।

जिसका IQ जितना  ज्यादा होगा,  उसे उतने ही ज्यादा सपने आएंगे।

अगर कोई इंसान आप को कहता है कि उसे स्वप्न नहीं आते तो इसका मतलब वह अपने सपने भूल चुका है।

ऐसे लोग जो जन्म से अंधे नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने आंखों की रोशनी खो दी, ऐसे लोग स्वप्न में परछाई देखते हैं। लेकिन जन्म से अंधे लोग स्वप्न में कुछ नहीं देखते हैं। उन लोगों को कोई तस्वीर नहीं दिखाई देती है। उनके स्वप्न में चीजों की आवाजें आती है और भावनाएं महसूस होती है।

बच्चों को पहले 3-4 साल तक स्वप्न नहीं आते।

जब कोई खर्राटे मार रहा है तो वह उस समय स्वप्न नहीं देख रहा होता है।

जिन लोगों को बिलकुल भी स्वप्न नहीं आते, उन्हें “Personality Disorders” नामक बीमारी होती है।

एक इंसान अपने पूरे जीवनकाल के करीब छह साल स्वप्न देखने में गुजारता है।

करीब 5 से 10 फीसद लोग महीने में एक बार भयानक और डरावने सपने देखते हैं।

सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी सपने देखते है।

आदमी और औरतों के सपने अलग-अलग होते हैं। करीब 70 फीसद आदमियों के सपने अन्य आदमियों के बारे में होते हैं। जबकि औरतों के सपने आदमी और औरत दोनों के बारे में होते हैं।

आपको यह कभी याद नहीं रहेगा कि आपका सपना कहां से शुरू हुआ था।

सपनों में हम जो चेहरे देखते हैं, हम उन्हें पहले से ही जानते हैं। हमारा दिमाग अपने आप चेहरा नहीं बनाता। सपने में हमें सिर्फ वही चेहरे दिखाई देते हैं जो हम अपनी जिंदगी या टीवी पर देख रहे होते हैं।

Read More:

जब इन 8 जोड़ों ने की अजीबों -गरीब तरीके से शादी

Some mind boggling facts about Hollywood Movies

The post जानिए कब, कैसे और क्यों देखते है हम सपने !! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.