स्पेशल लुक Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

घरेलू उपाय: करवा चौथ के लिए चाहिए स्पेशल लुक, तो घर पर बनाएं ये 5 फेस पैक
“करवा चौथ” हर महिला के लिए एक खास दिन होता है। यह दिन उन महिलाओं के लिए और भी खास है जो शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।

इस दिन, सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास करती हैं। इस व्रत के लिए महिलाओं की तैयारी कुछ सप्ताह पहले से शुरू हो जाती है।

इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं और लाल रंग की विशेष पोशाक पहनती हैं। कई महिलाएं करवा चौथ के दिन अपने लुक को खास बनाने के लिए ब्यूटी पार्लरों में भी जाती हैं।

करवा चौथ पर हर महिला खूबसूरत और ग्लैमरस दिखना चाहती है लेकिन इसके लिए आपको पार्लर जाकर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है।आप घर पर भी प्राकृतिक तरीकों से आपने आप को एक खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

इसके लिए आप घर पर ही प्राकृतिक चीज़ों से फेस पैक बना सकती हैं। ये चीजें आपको घर पर आसानी से मिल जाएँगी या फिर आप इन्हें ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। यह आपकी त्वचा को पोषक तत्व प्रदान करता है और कोई नुकसान भी नहीं पहुँचती।

चावल का आटा और चंदन का फेस पैक

किराने की दुकान से चावल का आटा खरीदें या आप घर पर भी येआटा बना सकती हैं। आप इस आटे को स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

पैक बनाने के लिए एक चम्मच चावल का आटा, आधा चम्मच चंदन पाउडर और एक बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर पांच मिनट के लिए लगाएं, फिर ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

दही और हल्दी का फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा की रंगत और बनावट में सुधार करने में मदद करता है साथ ही टैनिंग की समस्या को भी दूर करता है जिससे त्वचा कोमल और मुलायम हो जाती है।

फेस पैक बनाने के लिए आधा चम्मच हल्दी में दो बड़े चम्मच दही मिलाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

चंदन का फेस पैक

चंदन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। चंदन से चेहरे पर पिम्पल्स और मुँहासे के निशान से छुटकारा मिलता है।

इसके लिए दो से तीन बूंदें चंदन का तेल, बादाम का तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। मिश्रण तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। लेप सूखने के बाद त्वचा को ठन्डे पानी से धो लें।

शहद और नींबू का फेस पैक

नींबू में पोषक तत्व होते हैं जो डेड स्किन की समस्या को खत्म करने का काम करते हैं लेकिन नींबू का रस सीधे चेहरे पर लगाने की गलती कभी न करें।

इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। वहीं शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा को गहराई से साफ़ करने और चेहरे को एक प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है।

फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को त्वचा पर कुछ मिनटों के लिए लगाएं और ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

ओटमील, हल्दी और चंदन का फेस पैक

दलिया सनटैन और डेड स्किन की समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।  इसके लिए आप  ओटमील, चंदन और हल्दी का फेस पैक बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं।

यह फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप  एक कटोरी में उबले हुए ओटमील का एक बड़ा चमचा, दो से तीन बूंद चंदन का तेल, एक चुटकी हल्दी और गुलाब जल मिलाएं।

फेस पैक तैयार करने के बाद, इसे त्वचा पर लगाएं और धीरे से अपने हाथों से त्वचा की मालिश करें। लेप सूखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

The post घरेलू उपाय: करवा चौथ के लिए चाहिए स्पेशल लुक, तो घर पर बनाएं ये 5 फेस पैक appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.