आम इंसान के लिए सांप शायद दुनिया के सबसे खौफनाक प्राणियों में से एक है. लेकिन हमारे बीच कई लोग ऐसे हैं जो सांपों को पालते हैं। एक पालतू अजगर यानी पाइथन से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे कुछ समय पहले फेसबुक पर काफी शेयर किया गया था।
आम इंसान अपने पालतू कुत्ते-बिल्लिओं को बिस्तर पर सुला लेते हैं. लेकिन क्या कोई इंसान अजगर को बिस्तर पर सुलाता है? आम इंसान तो कभी नहीं. लेकिन एक महिला हर रात अपने प्यारे पालतू अजगर के साथ सोया करती थी।
7 फुट के इस सांप ने एक दिन अचानक खाना-पीना छोड़ दिया। महिला ने उसे खिलाने की पूरी कोशिश की. उसे उसके पसंदीदा चूहे और सूअर भी पेश किये लेकिन उसने नहीं खाया. फिर, महिला जब उसे वेटनरी डॉक्टर के पास ले गई।

डॉक्टर ने महिला से पूछा, ‘क्या आपका अजगर हर रात आपके साथ सोता है?’ महिला ने जवाब दिया ‘हां’, डॉक्टर ने फिर पूछा, ‘क्या ये आपसे लिपटता या फिर अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है?’ इसके भी जवाब में महिला ने ‘हां’ में दिया। इसके बाद डॉक्टर ने जो बताया, उसे सुनकर महिला के पैरों तले से जमीन खिसक गयी.
डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि वह दूसरे मील यानि खाने की तैयारी कर रहा है। उसने बताया कि उसका पालतू जानवर उससे इसलिए नहीं लिपटता क्योंकि वह उसे प्यार करता है बल्कि यह अजगर तो इसलिए उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह यह जान सके कि उसकी खुद की लंबाई इतनी हुई है कि नहीं कि वह औरत को पूरा निगल सके। डॉक्टर ने साफ-साफ बताया कि अजगर अपनी मालकिन को ही खाने का प्लानिंग में है।
कुछ लोग हालाँकि इस स्टोरी को वायरल करने के लिए घड़ी गयी मनघडंत अफवाह मानते हैं. लोगों का मानना है कि अजगर कभी भी अपने शिकार को नहीं मापता. अक्सर देखा गया है कि पाइथन का कई दिनों तक खाना न खाना एक आम बात है. चाहे कारण कुछ भी हो इस स्टोरी को पढ़ कर हम किसी को भी सांप के साथ सोने की सलाह नहीं देंगे, खासकर जब आप अकेले ऐसा कर रहे हों. फिर चाहते आप उससे या वह आपसे कितना भी प्यार क्यों न करता हो!
(सभी चित्र सांकेतिक हैं)
यह भी पढ़ें: 10 सबसे जहरीले व खतरनाक सांप


वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाडियों को उनके जिंदादिल और मस्तमौला स्वभाव के लिए भी जाना जाता है. विकेट चटकाने पर क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, डैरेन सैमी जैसे खिलाड़ी मैदान पर डांस करने लगते हैं और दर्शक इसका भरपूर लुत्फ़ उठाते हैं.
अचानक आवाज इतनी जोर से आई कि एक क्षण के लिए तो यह एंकर बहुत डर कर जम सी गई। फिर उसने जैसे-तैसे हिम्मत समेट कर न्यूज पढ़ना जारी रखा। फिर आवाज और पास और जोर-जोर से आने लगी।
लेकिन कुछ ही पलों में यह न्यूज एंकर समझ गई कि कुत्ता फ्रेंडली है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। फिर कुत्ते को प्यार से सहलाते हुए उसने बुलेटिन जारी रखा।
अमिताभ बच्चन द्वारा भेजे गये कॉपीराइट के लीगल नोटिस के बाद कुमार विश्वास को हरिवंश राय बच्चन की कविता वाला वीडियो यू-ट्यूब से हटाना पड़ा. दरअसल अमिताभ बच्चन ने कुमार विश्वास को उनके पिता की कविता को बिना अनुमति अपलोड करने पर आपति जताई थी और उससे हुई कमाई का ब्यौरा और हिस्सा माँगा था.
Epic Eealth नाम की एक स्मार्टफ़ोन ऐप की खोज हुई है जिसके प्रयोग से शुगर मापने की परंपरागत विधि से छुटकारा मिल सकता है। यह ऐप शीघ्र ही सुई चुभा कर ख़ून से सैम्पल लेकर किए जाने वाली कष्टदायक तकनीक का स्थान ले सकती है।

दरअसल South Indian Masala सर्च करने पर गूगल लड़कियों की फ़ोटोज़ दिखा रहा था. जबकि North Indian Masala सर्च करने पर खाने वाले मसालों की फ़ोटोज़ आ रही थीं.
इस मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सुंदर पचई से जबाव तलब कर डाला और इसे सुधारने की सलाह भी दी. देखें ट्वीट:
