रिलायंस जियो के मुकाबले में रिलायंस कॉम ने भी अपना नया 1जीबी प्रतिदिन ऑफर पेश किया है। ऑफर में कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक साल का खास पैकेज पेश कर रही है। यह ऑफर रिलायंस के डाँगल बंडल के रूप में है जो एक साल के लिए 5,199 रुपए का मिलेगा।
इस बंडल ऑफर में एक आरकॉम का 4जी सिम कार्ड है, जिसके साथ 1जीबी डाटा प्रतिदिन और साथ में वाई-पॉड भी मिलेगा। यह ऑफर आरकॉम ईशॉप वैबसाईट पर उपलब्ध है।
आरकॉम की साईट पर जो तस्वीर डाँगल की दिखाई गई है, वो एकदम रिलायंस जियो के वाई-फाई डिवाइस की तरह है।
1जीबी प्रतिदिन के ईएमआई ऑफ़र में इस बंडल ऑफर के लिए आपको 5,199 रुपए देने होंगे। यह कीमत आप ईएमआई यानि किस्तों में भी चुका सकते हैं। इसकी ईएमआई 500 रुपए प्रति महीने से शुरू होती है। इसके लिए 3,6,9,12,18 और 24 महीनों तक का ईएमआई ऑफर है।

फीचर्स आरकॉम के इस डाँगल के साथ 4जी स्पीड देने का दावा किया गया है। इस डिवाइस से 10 डिवाइस कनेक्ट किये जा सकते हैं। इसमें 32जीबी इनबिल्ट मैमोरी भी है। कॉल सपोर्ट के साथ इसमें अधिकतम डाउनलोड स्पीड 150एमबीपीएस देने का प्रस्ताव है।
डाँगल बंडल ऑफर 4जी वाईफाई डाँगल बंडल के साथ ग्राहकों को एक साल का प्रीपेड ऑफर दिया जा रहा है। इसमें यूज़र्स को 365 दिनों तक हर दिन 1जीबी 4जी डाटा मिलेगा।


29 मार्च 1979 को एमएस थापा और देव माया थापा के घर जन्मे मुकेश थापा को बचपन से ही चित्रकारी का शौक था। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने किसी से चित्रकारी की कला नहीं सीखी। हालाकिं, हिमाचल के प्रसिद्ध चित्रकार शोभा सिंह को मन ही मन वह अपना गुरू मानते हैं।
एक और पनामा पेपर लीक मामले में शुक्रवार को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य करार दिए जाने के बाद नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से हटना पड़ा। वहीँ दूसरी और एक ऐसी पाकिस्तानी महिला भी हैं जिनका मानना है कि यदि सुषमा स्वराज पाकिस्तान की प्रधानमंत्री होती तो यह देश बदल गया होता.
इस वीडियों को देखने से ही रोगटें खड़े हो जाते हैं। 1.52 सैकेंड के इस वीडियों में एक टैक्ट्रर उल्टा पड़ा है और किसान इसके नीचे दबा पड़ा है। सबके मन में एक ही सवाल था कि क्या वह बच पायेगा?
आसमान में दूसरे ग्रह के प्राणियों यानि ‘एलियंस’ और उड़न-तश्तरियों यानि UFO (Unidentified Flying Objects) को देखे जाने की हमने बहुत सारी बातें सुनी हैं. लेकिन यह कुछ ऐसा है जो शायद ही पहले कहीं देखा या सुना गया है.

पश्चिमी बंगाल के वर्धमान में एक औरत पिछले 20 साल से पानी में रह रही है. उम्र के इस पड़ाव पर अधिकतर औरतें जहाँ अपने परिवार के साथ रहना चाहती हैं वहीँ यह औरत पानी में अपनी जिन्दगी गुजार रही है.

इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मैट सेजल’ का गाना ‘हवाएं’ रिलीज हो गया है। इस नए गाने में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के बीच होने वाले रोमांस की जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है।
जेडीयू विधायकों के साथ बैठक करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार के राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। नीतीश के इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन टूट गया है।
