Egypt Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

मिस्र में मिली 2 हज़ार साल पुरानी सोने की जीभ वाली ममी, जानें क्या है रहस्य
दुनियाभर में मिस्र अपनी पुरानी सभ्यता, पिरामिड और ममी के लिए प्रसिद्ध है, जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग यहाँ पर आते हैं।

अब मिस्र के पुरातत्वविदों को एक नई ममी का पता चला है, जिसको देखकर सभी हैरान हैं। इस नई ममी की जीभ सोने की है जिसके बाद से मिस्र में अजीबो-गरीब कहानियों के बारे में चर्चा हो रही है।

मिस्त्र के प्राचीन इलाके तापोसिरिस मैग्ना में एक ममी मिली है, जो 2000 साल पुरानी है। मिस्त्र में इतनी पुरानी ममी मिलना कोई अनोखी बात नहीं है लेकिन इस ममी की खासियत है कि इसकी जीभ सोने की है।

ये ममी मिस्र के टोलमी साम्राज्य की चर्चित रानी क्लियोपैट्रा (Queen Cleopatra) की है। इस ममी को मिस्र के तापोसिरिस मैग्ना से निकाला गया।

तापोसिरिस मैग्ना (Taposiris Magna) में खनन के दौरान 16 कब्रें मिली हैं। इस खनन का काम डॉमिनिकन डॉमिनिकन रिपब्लिक की पुरातत्वविद कैथलीन मार्टीनेज कर रही हैं। इन ममी के चेहरों पर पत्थर के मास्क मिले हैं जो उन्हें दफनाने के वक्त उनके चेहरे पर पहनाए गए होंगे।

पुरानी परंपराओं के मुताबिक मिस्र में सोने की जीभ को मरने के बाद देवी-देवताओं से संवाद करने की एक अहम योग्यता के तौर पर देखा जाता था।

इन साइट्स से पहले रानी क्लियोपेट्रा -7 के चेहरे के सिक्के मिले थे और उनकी मूर्तियां भी बरामद हुई हैं। अन्य 15 कब्रों से जो भी चीजें निकल रही हैं, वो सभी कई पुराने खजाने सामने ला रही हैं।

यह भी पढ़ें :-

सांप की जीभ दो भागों में क्यों कटी होती है? जानिए क्या है इसके पीछे रहस्य!

मुर्दों के शहर के नाम से जाना जाता है ये रहस्यमयी गांव

The post मिस्र में मिली 2 हज़ार साल पुरानी सोने की जीभ वाली ममी, जानें क्या है रहस्य appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

खूबसूरती और रहस्यों की रानी क्लियोपैट्रा के बारे में रोचक तथ्य
दुनिया के सामने अब तक की सबसे अनसुलझी पहेलियों में से एक है मिस्र की रानी क्लियोपैट्रा। विश्व के अलग-अलग हिस्सों में आज तक ऐसे कई रहस्यमयी लोगों ने जन्म लिया जिनके बारे में प्रचलित कई रहस्यों को आज तक सुलझाया नहीं जा सका है। इन रहस्यों का जवाब किसी वैज्ञानिक के पास भी नहीं है। इनमें से किसी की मौत पर शंका बना हुआ है तो किसी की पहचान पर।

क्लियोपैट्रा अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में विख्यात थी। उसकी मौत महज 38 वर्ष की उम्र में हुई थी लेकिन क्लियोपैट्रा की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। उसकी मौत के पीछे लोगों के अलग-अलग तर्क हैं। किसी का कहना है कि एक्टिऊम की जंग में हारने के बाद वह इतनी टूट गई थी कि उसने खुद को सांप से डंसवा लिया जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हार के बाद अगस्टस ने क्लियोपैट्रा की हत्या कर दी।

हालांकि, सच्चाई क्या है यह कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि वह जितनी सुंदर और सैक्सी थी उससे कहीं ज्यादा वह चतुर, षड्यंत्रकारी और निर्दय भी थी। उसके कई पुरुषों से संबंध थे। वह राजाओं और सैन्य अधिकारियों को अपनी सुंदरता के मोहपाश में बांधकर उनको ठिकाने लगा देती थी। क्लियोपैट्रा को दुनिया की सबसे अमीर और सुंदर औरत माना जाता था।

वह तीन ताकतवर पुरुषों की प्रतियोगी थीं-जूलियस सीजर, मार्क एंथोनी और आक्टेवियन । जूलियस सीजर ने उसे मिस्र की रानी बनने में मदद की थी। अनेक कलाकारों ने क्लियोपैट्रा के रूप रंग और उसकी ख़ुमार पर कई चित्रकारी और मूर्तियां बनाई। साहित्य में वह इतनी लोकप्रिय हुईं कि अनेक भाषाओं के साहित्यकारों ने उन्हें अपनी कृतियों में नायिका बनाया।

अंग्रेजी साहित्य में 3 नाटककारों शेक्सपियर, ड्राइडन और बनार्ड शा ने अपने नाटकों में उनके व्यक्तित्व के कई पहलुओं का विस्तार किया। क्लियोपैट्रा पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं।

क्लियोपैट्रा का संबंध भारत से भी था। वह भारत के गर्म मसाले, मलमल और मोती भरे जहाज सिकंदरिया के बंदरगाह में खरीद लिया करती थी।

कहते हैं कि क्लियोपैट्रा को 5 भाषाओं का ज्ञान था और वह एक चतुर नेता थी। यही कारण था कि वह बहुत जल्दी से किसी से भी जुड़कर उसके सारे राज जान लेती थी और इसी के चलते उसके सैंकड़ों पुरुषों से संबंध थे। अपने शासन और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए क्लियोपैट्रा ने हर अच्छा-बुरा पैंतरा आजमाया।

Read in English:  Queen of Mysteries Cleopatra

The post खूबसूरती और रहस्यों की रानी क्लियोपैट्रा के बारे में रोचक तथ्य appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.