शिव शंकर Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

जानिए क्यों किए जाते हैं सावन महीने के व्रत – क्या है महत्व और इस पवित्र महीने की विशेषताएं
सावन का महीना मतलब चारों तरफ हरियाली। इस बार सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और 31 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है।

सावन में सोमवार के व्रत रखने का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि सोमवार व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से भी सावन सोमवार व्रत रखने की मान्यता है।

सावन महीने का महत्व

भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भक्त सावन सोमवार के व्रत रखते हैं। इस दिन को सावन की सोमवारी के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

सावन के महीने में भक्त गंगा नदी या अन्य पवित्र नदियों से जल लाते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं, जिसके द्वारा देवो के देव महादेव को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है।

सावन सोमवार 2023 की तिथियां-

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होगा। अधिकमास के कारण सावन में 8 सोमवार रहेंगे.

10 जुलाई- सावन का पहला सोमवार

17 जुलाई- सावन का दूसरा सोमवार

24 जुलाई- सावन का तीसरा सोमवार

31 जुलाई- सावन का चौथा सोमवार

07 अगस्त – सावन का पांचवा सोमवार

14 अगस्त- सावन का छठा सोमवार

21 अगस्त-  सावन का सातवां सोमवार

28 अगस्त- सावन का आठवां सोमवार

31 अगस्त- सावन समाप्त

विशेषताएं

सावन मास में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना वर्ष का पांचवां माह है और अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना जुलाई-अगस्त में आता है।

सावन के पावन मास में शिव भक्तों के द्वारा कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान लाखों शिव भक्त देवभूमि उत्तराखंड में स्थित शिवनगरी हरिद्वार और गंगोत्री धाम की यात्रा करते हैं। वे इन तीर्थ स्थलों से गंगा जल से भरी कांवड़ को अपने कंधों पर रखकर पैदल लाते हैं और बाद में वह गंगा जल शिव को चढ़ाया जाता है। सालाना होने वाली इस यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं को कांवरिया अथवा कांवड़िया कहा जाता है।

इस दौरान सावन सोमवार व्रत का सर्वाधिक महत्व बताया जाता है। दरअसल श्रावस मास भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है। इस माह में सोमवार का व्रत और सावन स्नान की परंपरा है। श्रावण मास में बेल पत्र से भगवान भोलेनाथ की पूजा करना और उन्हें जल चढ़ाना बहुत फलदायी माना गया है।

शिव पुराण के अनुसार जो कोई व्यक्ति इस माह में सोमवार का व्रत करता है भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु ज्योर्तिलिंग के दर्शन के लिए हरिद्वार, काशी, उज्जैन, नासिक समेत भारत के कई धार्मिक स्थलों पर जाते हैं।

सावन के महीने का प्रकृति से भी गहरा संबंध है क्योंकि इस माह में वर्षा ऋतु होने से संपूर्ण धरती बारिश से हरी-भरी हो जाती है। ग्रीष्म ऋतु के बाद इस माह में बारिश होने से मानव समुदाय को बड़ी राहत मिलती है। इसके अलावा सावन मास में कई पर्व भी मनाए जाते हैं।

भारत के पश्चिम तटीय राज्यों (महाराष्ट्र, गोवा एवं गुजरात) में श्रावण मास के अंतिम दिन नारियल पूर्णिमा मनायी जाती है।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हो रहा था तब उस मंथन से 14 रत्न निकले। उन चौदह रत्नों में से एक हलाहल विष भी था, जिससे सृष्टि नष्ट होने का भय था। तब सृष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उस विष को पी लिया और उसे अपने गले से नीचे नहीं उतरने दिया। विष के प्रभाव से महादेव का कंठ नीला पड़ गया और इसी कारण उनका नाम नीलकंठ पड़ा। कहते हैं रावण शिव का सच्चा भक्त था। वह कांवर में गंगाजल लेकर आया और उसी जल से उसने शिवलिंग का अभिषेक किया और तब जाकर भगवान शिव को इस विष से मुक्ति मिली।

सावन मास शिवजी के साथ मां पार्वती को भी समर्पित है। भक्त सावन महीने में सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ महादेव का व्रत धारण करता है, उसे शिव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है। विवाहित महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने और अविवाहित महिलाएं अच्छे वर के लिए भी सावन में शिव जी का व्रत रखती हैं।

सावन के इस पवित्र महीने में भक्तों के द्वारा तीन प्रकार के व्रत रखे जाते हैं:

सावन सोमवार व्रत : श्रावण मास में सोमवार के दिन जो व्रत रखा जाता है उसे सावन सोमवार व्रत कहा जाता है। सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है।

सोलह सोमवार व्रत : सावन को पवित्र माह माना जाता है इसलिए सोलह सोमवार के व्रत प्रारंभ करने के लिए यह बेहद ही शुभ समय माना जाता है।

प्रदोष व्रत : सावन में भगवान शिव एवं मां पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए प्रदोष व्रत प्रदोष काल तक रखा जाता है।

यह भी पढ़ें :-

सावन के महीने में नहीं करना चाहिए इन चीज़ों का सेवन, जानिए क्या है धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं?

जानिए क्यों किए जाते हैं सावन महीने के व्रत, क्या है महत्व और इस पवित्र महीने की विशेषताएं

आज है सावन का पहला सोमवार, आयुष्मान योग में करें महादेव की पूजा-अर्चना

श्रावण मास विशेष: जानिए सबसे पहले कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई!

The post जानिए क्यों किए जाते हैं सावन महीने के व्रत – क्या है महत्व और इस पवित्र महीने की विशेषताएं appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.