महाशिवरात्रि Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

महाशिवरात्रि – जानें किन राशियों पर होगा कैसा असर
महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे बड़े पर्वों में से एक है। शिवरात्रि का यह मुख्य पर्व साल में दो बार आता है, एक फाल्गुन के महीने में तो दूसरा श्रावण मास में आता है। फाल्गुन के महीने की शिवरात्रि को, महाशिवरात्रि कहा जाता है। इसे फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में, महाशिवरात्रि व्रत, पूजा, कथा और उपायों का खास महत्व होता है। इस दिन लोग देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए बड़ी आस्था से परिपूर्ण महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं।

कब है महाशिवरात्रि और शुभ मुहूर्त

इस बार शिवरात्रि 21 फरवरी 2020 को है।

प्रारंभ: 21 फरवरी 2020 को शाम 5 बजकर 20 मिनट से

समाप्त:  22 फरवरी 2020 को शाम 7 बजकर 2 मिनट तक

महाशिवरात्रि पर कैसा होगा राशियों  पर असर

महाशिवरात्रि का त्यौहार इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है। 117 साल बाद ग्रहों का ऐसा योग बना रहा है।  इस दिन चंद्रमा और शनि के मकर राशि में साथ होने से विष योग बनेगा। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर बन रहे इस विषयोग का सभी राशियों पर कैसा असर होगा।

मेष

मेष राशि के लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं  है। आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।  साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। इस दौरान किसी अंजान शख्स को धन उधार देने की गलती न करें l हालांकि पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी।  गृह क्लेश और वाद-विवाद खत्म होंगे।

वृष

वृषभ राशि के लोगों  के लिए महाशिवरात्रि पर होने वाला विषयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।  इस दौरान संपत्ति खरीदने का योग हैं।  साथ ही मित्रों का सहयोग मिलेगा।  अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी यह शुभ समय है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को ग्रहों की ऐसी स्थिति  में सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान न सिर्फ काम का बोझ बढ़ेगा, बल्कि मानसिक तनाव से भी काम में रुकावटें आएंगी।  नौकरी ना बदलें और किसी भी व्यकित को धन उधार देने की गलती न करें।

कर्क

कर्क राशि के लोगों पर इस दिन महादेव की कृपा बनी रहेगी जो उनके रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद खत्म होगा। कारोबार में थोड़ा व्यस्त जरूर रहेंगे, लेकिन धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को भी इस दौरान कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में बड़ा बदलाव होने की संभावनाएं हैं।  सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि धन खर्च होने के योग हैं तो थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी।

कन्या

कन्या राशि के लोगों लिए भी महाशिवरात्रि का त्यौहार खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। विवाह की समस्या खत्म होंगी। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा।  घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है।  परिजनों की देखभाल करें।

तुला

तुला राशि वालों के लिए भी ग्रहों की ऐसी स्थिति फलदायी रहने वाली है।  तुला राशि वालो को  नया मकान या प्रॉपर्टी खरीदने का योग है। साथ ही नौकरी में तरक्की होगी। यात्रा के भी योग हैं।  परिवार में शांति बनाए रखने से लाभ की स्थिति पैदा होंगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जो लोग कुछ समय से परेशान चल रहे थे, उनकी तमाम दिक्कतें दूर होने वाली हैं।  आपकी सेहत में भी सुधार होगा और धन लाभ भी हो सकता है।  उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता। पार्टनर के साथ वाद-विवाद सुलझाने के लिए भी ये अच्छा समय है।

धनु

धनु राशि के लोग महाशिवरात्रि पर बन रहे विषयोग के दौरान संभलकर रहें।  इनका दिन आलस्य से भरा रहेगा।  संतान के कारण चिंता होगी।  घर पर अचानक मेहमानों के आने का योग है।  किसी भी बाहरी व्यक्ति को उधार देने से बचें और प्रॉपर्टी में निवेश करने का भी ये उचित समय नहीं है।

मकर

मकर राशि वालों के लिए भी महाशिवरात्रि का त्यौहार शुभ और फलदायी रहने वाला है। नौकरी प्राप्ति में मुश्किलें खत्म होंगी।  जीवनसाथी से मतभेद खत्म होगा। घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर आ रहा है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को ये विषयोग नुकसान दे सकता है।  इस दौरान आपके किसी छिपे हुए राज से पर्दा उठ सकता है।  सेहत खराब होने के भी योग हैं।  व्यापार में नुकसान हो सकता है।  रुपये-पैसे की तंगी भी आपको घेर सकती है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए ग्रहों की ऐसी स्थिति मिली-जुली रहने वाली है। किसी भी मामले में निवेश करने से बचें। नौकरी का अवसर जरूर मिलेगा, लेकिन सतर्कता के साथ ही अंतिम फैसला लें।  घर की सफाई पर ध्यान दें।

यह भी पढ़ें :-

महाशिवरात्रि पर महादेव को प्रसन्न करने के अचूक उपाय

महाशिवरात्रि पर इन 14 फूलों से करें महादेव को प्रसन्न

एक रहस्यमयी मंदिर जिसका दरवाज़ा खुलता है सिर्फ महाशिवरात्रि पर !!!!

जानिये आप में से किस पर होगी धन की बारिश महाशिवरात्रि पर

The post महाशिवरात्रि – जानें किन राशियों पर होगा कैसा असर appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.