water Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

पानी के बारे में रोचक तथ्य (Facts about Water in Hindi)
“जल ही जीवन है”, यह एक बहुत ही प्रसिद्ध वाक्य है। हालांकि हम में से अधिकतर लोग जब साफ़-सफाई, नहाई-धुलाई कर रहे होते हैं, या जब अपने दांतों को ब्रश कर रहे होते हैं और एक तरफ खुले नल से पानी बिना वजह बह रहा होता है, तो यह वाक्य ऐसे भुला दिया जाता है जैसे यह झूठ हो। – Fundabook.com, Facts about Water in Hindi

Facts about Water in Hindi

हम में से अधिकतर लोग ये भी नहीं जानते कि अफ्रीका के अधिकतर लोग पीने, नहाने और अन्य इस्तेमाल करने योग्य पानी लाने के लिए हर रोज 5 किलोमीटर से लेकर 30 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। भारत के कई हिस्सों में कमोबेश यही हालात हैं और वो दिन दूर नहीं जब यह स्थिति देश के अन्य भागों में भी आम देखी जाएगी।

खैर, इस लेख में हम पानी से जुड़े कुछ रोचक और ध्यान देने योग्य तथ्य (Facts about Water in Hindi) लेकर आये हैं जिनको पढ़ कर शायद आप भी पानी के महत्व को लेकर जागरूक हों और पानी को बचाने में अपना योगदान दे सकें।

पानी दो तत्वों से बना है, हाइड्रोजन(H) और ऑक्सीजन(O)। 2 हाइड्रोजन + 1 ऑक्सीजन = H2O

माना जाता है की पृथ्वी के जन्म के कुछ काल के बाद पृथ्वी पर पानी से भरे या बर्फीले धूमकेतुओं और उल्का पिंडों की बारिश हुई जिनसे सागरों और महासागरों का निर्माण हुआ। वहीं एक दूसरी थियोरी के अनुसार हिम युग का पानी वस्तुत: चट्टानों और खाइयों में जमा रहा और बाद में उससे महासागर बने।

पृथ्वी पर एक अरब 40 घन किलोलीटर पानी है.

इसमें से 97.5% पानी समुद्र में है जोकि खारा है. 1.5 % ताजा पानी बर्फ के रूप में ध्रुव प्रदेशों में है. शेष 1% ताजा पानी नदी, सरोवर, कुओं, झरनों और झीलों में है जो पीने लायक है. इस 1% पानी का 60% हिस्सा खेती और उद्योग कारखानों आदि में खपत होता है, बाकी का 40% हिस्सा पीने, भोजन बनाने, नहाने, कपड़े धोने एवं साफ-सफाई में खर्च होता है।

जब आप इस पोस्ट को पढ़ रहे होंगे तो उस समय 2 अरब 56 करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग पानी की कमी से जूझ रहे होंगे. चिंताजनक बात यह है कि यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है.

चीन के लगभग 70 करोड़ लोग अशुद्ध पानी पीने को मजबूर हैं।

गन्दा पानी पीने से हर घंटे 200 बच्चे मर जाते हैं।

आंकड़े बताते हैं कि विश्व के करीब 1.5 अरब लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।

विकासशील देशों में 80% बीमारियाँ दूषित पानी के कारण होती हैं।

कई देशों में कृषि के लिए पीने योग्य पानी की निकासी 90% से अधिक है: कंबोडिया 94%, पाकिस्तान 94%, वियतनाम 95%, मेडागास्कर 97%, ईरान 92%, इक्वाडोर 92%

विश्व भर में हर साल लगभग 35 लाख लोग गंदे पानी की वजह से होने वाली बीमारियों के कारण मारे जाते हैं।

मानव मस्तिष्क का 75% हिस्सा पानी है और एक जीवित पेड़ का 75% हिस्सा पानी है।

एक व्यक्ति भोजन के बिना एक महीने तक ज़िंदा रह सकता है, लेकिन पानी के बिना केवल एक सप्ताह।

पानी हमारी पृथ्वी की एक गहन अंत: परस्पर-संबन्ध प्रणाली (deeply interconnected system) का हिस्सा है। हम जमीन पर जो कुछ उंडेलते हैं वह अंतत: पानी में मिल जाता है। ऐसे ही जो भी द्रव्य हम वातावरण में वाष्प या गैसीय रूप में छोड़ते हैं वह भी वह अंतत: पानी में मिल जाता है।

इसी परस्पर-संबन्ध प्रणाली के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि हो सकता है कि जो पानी आप पी रहे हों उसके अणु(molecules) वही हों जो कभी डायनासौर ने पिए हों!

पानी जमने पर 9% तक फैल जाता है। जमा हुआ पानी यानि बर्फ पानी की तुलना में हल्का होता है। यही कारण है कि बर्फ पानी में तैरता है।

साफ पानी बिजली का कुचालक है। पानी में घुलने वाले तत्वों की वजह से पानी में करंट प्रवाहित हो पाता है। जैसे कि नमक मिला हुआ पानी जैसे कि पेशाब करंट का सुचालक है।

आम धारणा है कि ठंडे पानी की अपेक्षा गर्म पानी जल्दी जम जाता है। हालांकि यह क्यों होता है यह स्पष्ट नहीं है और वैज्ञानिकों में इस बारे में मतभेद है।

प्राणियों में जिराफ बिना पानी पिए सबसे लंबे समय तक ज़िंदा रह सकता है।

यदि हम लोगों ने अभी से पानी बचाने के लिए ठोस कदम न उठाए तो हमारी आने वाली पीढ़ियाँ पानी को तरस जाएंगी। लेकिन क्या हमें इस बात की परवाह है?

The post पानी के बारे में रोचक तथ्य (Facts about Water in Hindi) appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.