Useful thing Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

बेकिंग सोडा है बड़े काम का, जानिए कैसे?
बेकिंग सोडा साफ़-सफ़ाई के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये दाग़ छुड़ाने के साथ ही गंध भी दूर भगाता है। इसके और क्या-क्या उपयोग हैं, चलिए जानते हैं।

टाइल्स को चमकाएं

टाइल्स गंदी होने पर एक बाल्टी में आधा कप बोकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी से फर्श साफ़ करें। हफ्ते में एक दिन इस मिश्रण से पोछा लगाने पर गंदगी नहीं जमेगी। इसके अलावा दीवारों के टाइल्स भी पानी के इस मिश्रण से साफ़ कर सकते हैं।

स्लैब की चिकनाहट हटाए

किचन स्लैब पर लगातार खाना बनता है। इस कारण उस पर चिकनाई जमा होने लगती है, जो आसानी से साफ़ नहीं होती। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी में सोडा मिलाकर प्रभावित जगह पर डाल दीजिए। आधे घंटे बाद स्क्रब से साफ़ कर दीजिए, चिकनाई दूर हो जाएगी।

अवन रहेगा साफ़

अवन की सफाई के लिए मुलायम कपड़े को हल्का-सा गीला कर लें और उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें। अब कपड़े से अवन को साफ़ करें। दाग गहरे हैं तो रात को बेकिंग सोडा छिड़ककर हल्का-सा पानी डाल दें। सुबह कपड़े से पोंछ दें। दाग निकल जाएंगे।

कपड़ों की धुलाई

कपड़े धोते समय डिटर्जेंट के साथ दो बड़े चम्मच सोडा डाल दें। इससे कपड़े अधिक साफ़ दिखेंगे और गंदगी भी दूर होगी। सफेद कपड़े कुछ समय बाद पीले दिखाई देते हैं। सफेद कपड़ों को धोते समय भी थोड़ा-सा सोडा डाल दें, सफेदी बरकरार रहेगी।

सिंक के दाग़ छडाएं

सिंक में पानी के या झूठन के दाग़ पड़ गए हैं तो सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पूरी सिंक में लगा दें। एक घंटे लगा रहने दें फिर ब्रश से रगड़कर साफ़ करें और पानी से धो दें। सिंक चमक उठेगा।

कंघी रहेगी साफ़

कंघी या मेकअप ब्रश को साफ़ रखना बेहद जरूरी होता है इसलिए बड़े बर्तन में एक कप पानी और एक चम्मच सोडा मिलाएं। इसमें कंघी को आधे घंटे के लिए भिगो दें, सारी गंदगी अपने आप निकल जाएगी। मेकअप ब्रश व कंघी को एक साथ न डालें।

गंध दूर भगाएं

प्याज-लहसुन काटने के बाद हाथों से गंध आती है, जो काफ़ी समय तक रहती है। ऐसा न हो इसके लिए हथेलियों पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें और कुछ देर बाद धो लें। गंध दूर हो जाएगी।

चींटियों से छुटकारा

गर्मियों में चींटिया होना आम हैं इसलिए नमक और सोडा को बराबर मात्रा में मिलाकर जहां चीटियां आती हों वहां बुरक दें। चीटियां आना बंद हो जाएंगी।

चांदी चमक जाएगी

चांदी के बर्तन, आभूषण रखे-रखे काले पड़ जाते हैं। इन्हें साफ़ करने के लिए पानी में सोडा डालकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को बर्तन या गहनों पर स्पॉन्ज या ब्रश की मदद से लगा दें। आधे या एक घंटे बाद कपड़े से रगड़कर साफ़ कर दें।

चीनी के बर्तन

कांच व चीनी के बर्तन (कप, प्लेट, अचार की बरनी आदि) इस्तेमाल करते-करते पीले पड़ जाते हैं। इन पर पानी-सोडे का पेस्ट बनाकर लगा दें और कुछ देर बाद धो दें। बर्तनों का पीलापन आसानी से दूर हो जाएगा।

शावर के छेद खोलें

बाथरूम में शावर व जेट में पानी के साथ पत्थर और गंदगी आने की वजह से उनके छेद बंद हो जाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए सिरके में बेकिंग सोडा मिलाकर इस मिश्रण को एक पॉलिथिन में भर दें और शावर व जेट को इसमें डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। छेद आसानी से खुल जाएंगे।

फ्रिज करें साफ़

फ्रिज की ट्रे पर सोडा छिड़ककर छोड़ दें। आधे घंटे बाद गीले कपड़े से फ्रिज को पोंछ दें। गंदगी, दाग़ के निशान के साथ-साथ दुर्गध भी दूर हो जाएगी।

The post बेकिंग सोडा है बड़े काम का, जानिए कैसे? appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.