Saif Ali Khan Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

मज़ेदार किस्सा : जब सैफ अली खान ने अमृता सिंह से उधार लिए थे 100 रुपये
जब सैफ अली खान ने बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था तब वह काजोल के साथ एक रोमांटिक फिल्म बेखुदी से डेब्यू करने वाले थे। हालाँकि बाद में उनकी जगह कमल सदाना को इस फिल्म में कास्ट किया गया था।

जिस समय सैफ एक संघर्षरत अभिनेता थे, उस समय अमृता सिंह बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम बन गई थीं। इन दोनों की मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।

दोनों ने 1991 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। सैफ अमृता से 12 साल छोटे थे। इतना ही नहीं दोनों के बीच धर्म का भी बहुत बड़ा फासला था लेकिन इन सब के बावजूद सैफ और अमृता ने एक-दूसरे के साथ हमेशा रहने का फैसला किया। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए, जिनके साथ अमृता और सैफ बहुत खुश थे।

संबंधित:  यह अभिनेता मुंबई में पत्नी के साथ चलाते हैं रेस्टोरेंट

लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच वक्त के साथ तनाव आने लगा। इसी वजह से सैफ और अमृता ने शादी के 13 साल बाद आपसी सहमति से तलाक ले लिया। हालांकि जब अमृता सिंह और सैफ अली खान एक कपल थे तब दोनों सिमी गरेवाल के शो ‘रेंडेज़वस विद सिमी गरेवाल’ में गए थे। जहाँ अमृता ने एक मज़ेदार किस्सा बताया था।

उन्होंने कहा कि एक बार सैफ ने मुझसे 100 रुपये उधार लिए थे। जी हाँ, अमृता सिंह ने कहा कि एक बार सैफ अली खान मेरे घर आए और तब वह दो दिन तक मेरे घर ही रुक गए थे। इसके बाद जब उन्हें शूटिंग के लिए जाना था तो उन्होंने मुझसे 100 रुपये मांगे थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। तो मैंने कहा था आप मेरी कार क्यों नहीं लेते? सैफ ने जवाब देते हुए कहा था, मेरे लिए प्रोडक्शन की कार बाहर इंतजार कर रही है, इसलिए मुझे आपकी कार की जरूरत नहीं है। सैफ की इस बात पर मैंने कहा था, नहीं ले लो। अगर और कुछ नहीं तो आप कम से कम कार वापस करने के लिए तो वापस आएंगे।

इसके आगे एक्ट्रेस ने सैफ अली खान की तारीफ करते हुए कहा, मैं कभी सोच भी नहीं सकती थी कि मेरी शादी मुझसे इतनी छोटी उम्र के आदमी से होगी। सैफ ही एकमात्र व्यक्ति थे, जो मेरे साथ शांत रहते थे। उनकी ये बात मेरे लिए बहुत मायने रखती थी।

इस चैट शो में सैफ ने भी अमृता की तारीफ करते हुए कहा, कि मुझे लगता है कि आपको बहुत कम ऐसे लोगों से मिलते हैं, जिनके साथ आपका कनेक्शन बनता है। मुझे नहीं लगता कि, मैं दोबारा किसी की तलाश करूँगा, इसी वजह से मैं यहीं रुक गया।

संबंधित:  “खुदा गवाह” से जुड़ा एक मज़ेदार किस्सा जिसमें अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी को मनाने के लिए भेजा था गुलाबों से भरा ट्रक

The post मज़ेदार किस्सा : जब सैफ अली खान ने अमृता सिंह से उधार लिए थे 100 रुपये appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

10 बॉलीवुड अभिनेता जिन पर अपराधिक मामले हैं
बॉलीवुड अभिनेता और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। फ़िल्मी गपशप, अभिनेता-अभिनेत्रियों के रोमांस के किस्सों के साथ-साथ अपराधों और मुकद्दमों से भी बॉलीवुड अछूता नहीं रहा। यहाँ प्रस्तुत है, बॉलीवुड के टॉप 10 वह  नायक-नायिकाएं, जिन पर न सिर्फ अपराधिक मुकद्दमे दायर हुए, बल्कि अधिकतर मामलों में उन्हें जेल की हवा भी  खानी पड़ी।

संजय दत्त

संजय दत्त को अप्रैल 1993 में टेररिस्ट और विघटनकारी गतिविधियां अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्त को 1993 के दौरान एक 9 एमएम पिस्टल और एक ए.के. 56 राइफल को अवैध रूप में रखने के मामले में गिरफ्तार किया था। संजय दत्त इस मामले में 5 साल की सज़ा काट कर रिहा हो चुके है।

सलमान खान

सलमान खान का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। 28 सितंबर 2002 में उनको लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 6 मई 2015 को इस मामले में सलमान खान को सभी आरोपों में दोषी पाया गया था। इस ‘हिट एंड रन’ में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। एक अन्य मामले में, फिल्म “हम साथ साथ हैं” की शूटिंग के दौरान उन्होंने जोधपुर में अपने को-एक्टर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू के साथ मिलकर, कथित तौर पर दो लुप्तप्राय चिंकारा और दो काले हिरण का शिकार किया था, काले हिरण का शिकार मामले में उन्हें दोषी मानते हुए, अदालत ने उन्हें 5 साल की सज़ा सुनाई थी, इस समय वह जमानत पर है।

शायनी आहुजा

2009 में शायनी आहूजा पर 20 वर्ष की उसकी घरेलू नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया था। शुरू में शायनी आहूजा ने अपने पर लगे आरोपों से इंकार किया, बाद में उसने कबूल कर लिया कि उसने अपने घर की नौकरानी का बलात्कार करने का प्रयास किया था। अदालत ने शायनी आहूजा को सात साल की सज़ा सुनाई थी और 2011 को शायनी आहूजा को बेल मिल गई थी।

सैफ अली खान

अभिनेता सैफ अली खान काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान खान के साथ थें। काला हिरण, जो लुप्तप्राय हैं, के शिकार के लिए सलमान खान के साथ बुकिंग की थी। इस केस की सुनवाई जोधपुर की अदालत में चली, जिसमें सैफ अली खान को 5 अप्रैल 2018 को काला हिरण के शिकार के आरोपों से बरी कर दिया गया था।

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम को गलत तरीके से मोटर साइकिल चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गलत तरीके की ड्राइविंग से उन पर अदालत में केस दर्ज हुआ और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जॉन अब्राहम को फिर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान कई विवादों में रहें हैं। वर्ष 2012 में शाहरुख खान पर महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अधिकारियों से उलझने के आरोप लगे थे। शाहरुख खान अपने परिवार के साथ क्रिकेट के मैदान (वानखेड़े क्रिकेट मैदान) में थे। कहा जाता है कि शाहरुख खान ने ग्राउंड के अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी थी और इसीलिए उन पर 5 साल का ग्राउंड में एंट्री का बैन लगा था । साल 2015 में शाहरुख़ खान का वो बैन हटा दिया गया था ।

मधुर भंडारकर

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक, जो अपनी यथार्थवादी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, पर प्रीती जैन नाम की मॉडल-अभिनेत्री द्वारा उन पर बलात्कार के आरोप लगाए गए थे। प्रीती जैन ने उन पर उसका 16 बार बलात्कार करने का  आरोप लगाया था । अदालती केस 8 वर्ष तक चला, परन्तु बाद में मधुर भंडारकर को अदालत ने पर्याप्त सबूत ना होने की वजह से छोड़ दिया था।

मोनिका बेदी

मोनिका बेदी के संबंध अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ बताये गए। मोनिका बेदी को पोर्तुगाल के हवाईअड्डे में गिरफ्तार कर लिया गया, जब वो गलत पास्स्पोर्ट रखने के मामले में पकड़ी गई। पुर्तगाल की जेल में रहने के बाद उसे 2005 में उसके बॉयफ्रेंड अबू सलेम के साथ भारत भेज दिया गया और भारत में उन्हें भोपाल सेंट्रल जेल में बंद किया गया था।2010 में मोनिका को रिहा कर दिया गया।

गोविंदा

गोविंदा को एक दर्शक को थप्पड़ मारने के आरोप में अदालती करवाई का सामना करना पड़ा। “मनी है तो हनी है” फिल्म की शूटिंग के दौरान ये मामला सामने आया था। IPC की धारा 323, 352 और 506 के तहत अदालती कारवाई हुई। गोविंदा ने इस पर कोई माफ़ी नहीं मांगी और अंत में उन्हें चेतावनी दे कर छोड़ दिया गया था।

इंद्र कुमार

इंद्र कुमार, जिसे सलमान खान की “वांटेड” में देखा गया था, पर एक 23 वर्षीय संघर्षरत अभिनेत्री ने बलात्कार का आरोप लगाया गया था। इंद्र कुमार को भारतीय दंड सहिंता की धारा, 324 (गंभीर चोट के कारण) और 506 (आपराधिक धमकी), 376 (बलात्कार) तहत 25 अप्रैल, 2014 को गिरफ्तार किया गया था। 10 जून, 2014 को, इंद्र कुमार को जमानत दे दी गई थी।

The post 10 बॉलीवुड अभिनेता जिन पर अपराधिक मामले हैं appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.