howto Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

अपने आप को बेहतर बनाने के 10 टिप्स!
ज्यादातर लोग भविष्य की चिंता में ही डूबे रहते हैं. ऐसे लोग वर्तमान में रहकर भी भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं और भूतकाल में हुई घटनाओं के बारे में सोच सोच कर दुखी रहते हैं. ऐसा करते समय वह अपने वर्तमान को भी व्यर्थ और दु:खग्रस्त करते रहते हैं.

यह हैं 10 टिप्स जिनको अपनाने से आपकी जिन्दगी में धीरे-धीरे सकरात्मक बदलाव शुरू हो सकता है.

दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठें

अगर आप अपने पूरे दिन को बेहतर बनाना चाहते हो तो आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और साथ ही सुबह रोजाना व्यायाम भी करना चाहिए. यह आपके दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सबसे बेहतर उपाय है.

पूरे दिन में क्या-क्या काम करने हैं इसकी लिस्ट बना लें

आपने पूरे दिन में जो भी काम करने हैं आपको उन कामों की लिस्ट बना लेनी चाहिए. जैसे-जैसे वो काम होते जायेंगे उन कामों पर टिक लगाते जायें. अगर आप से दिन में कोई काम पूरा नहीं होता जो लिस्ट में लिखा हुआ है फिर चिंता मत करें, उसको आने वाले कल पर छोड़ दें.

थोड़े समय के लिए काम के बीच में ब्रेक लें

अगर आप अपना ज्यादा समय कंप्यूटर या टेलिविज़न के आगे बिताते हैं तो आपको थोड़े समय के लिए ब्रेक लेकर खाली समय का आनंद लेना चाहिए. ऐसा करने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा और यह आपकी सेहत के लिए जरूरी भी है.

दूसरों की मदद करें

जरूरी नहीं कि आप पैसे से ही दूसरे लोगों की मदद कर सकते हैं. आप दूसरों को मुस्करा कर, अपनी सलाह देकर और कई  और चीजों से दूसरों की और अपने आप की भी मदद कर सकते हैं. क्योंकि अगर किसी समय आपको जरूरत पड़ जाए तो वह लोग आपकी मदद करेंगे. दूसरों की मदद करने से आपको अच्छे मित्र मिलेंगे जो आपके मुश्किल समय में सहारा बनेंगे.

उन चीजों को स्वीकार करें जिनको आप बदल नहीं सकते

जब हम अपनी जिन्दगी में कुछ चीजों को बदलने की कोशिश करते हैं तो कई बार वह नहीं बदल पाती जिस वजह से हम दुखी रहने लगते हैं. अगर आप उन चीजों को बिना बदले स्वीकार कर लें तो आप खुश रहने लगेंगे.

नई भाषा सीखें

दूसरी जगह की भाषा सीखें. ऐसा करने से आपको उस जगह की संस्कृति के बारे में अच्छी तरह से पता लगेगा. इससे आपको दूसरी भाषा का भी अच्छी तरह से ज्ञान होगा. भविष्य में अगर किसी समय आपको वहां जाना पड़ जाए तो आपको लोगों से बातचीत करने में कोई समस्या नहीं आएगी.

हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करें

हर दिन कुछ नया करने की कोशिश करें जो पहले आप ने पहले कभी भी ना किया हो. अगर आपकी रोज की जिंदगी एक जैसी है और इसमें कोई तब्दीली नहीं आ रही तो आप अपनी जिंदगी व्यर्थ कर रहे हैं. आपको हर रोज कुछ नया और अलग करने की कोशिश करनी चाहिए.

अपने डर का सामना करें

आपको हर दिन ऐसे काम करने चाहिए जिसको करने से आपको डर लगता है. जैसे कि स्टेज पर जाकर स्पीच देने का डर. ऐसा करने से आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा.

वर्तमान के दिन पर अपना फोकस बनाएं

आपको अपनी सारी ऊर्जा भविष्य के लक्ष्य को प्राप्त करने में नहीं लगानी चाहिए. अगर आप वह लक्ष्य प्राप्त कर भी लेंगे फिर भी आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी. इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको भविष्य के बारे में कुछ भी नहीं सोचना चाहिए बल्कि आपका ज्यादातर ध्यान वर्तमान के कार्यों में होना चाहिए.

अपने कामों को भविष्य पर मत छोड़ें

यदि आप अपने आज के कामों को आज ही खत्म करेंगे तो आपको बहुत अच्छा महसूस होगा. काम को कल पर छोड़ने से आप अपने कामों को ओर भी ज्यादा बढ़ाते जाओगे, जिससे ना सिर्फ आपका समय बर्बाद होगा बल्कि आपकी चिंता भी बढ़ती जाएगी.

यह भी पढ़ें :-

जीवन बेहतर बनाने के लिए 6 टिप्स

The post अपने आप को बेहतर बनाने के 10 टिप्स! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.