Horoscope Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

आज है खण्डग्रास चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण काल में क्या करें, क्या न करें!
आज खण्डग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अतः नियम एवं संयम के साथ स्नान जप, तप, और हवन यज्ञ के द्वारा बाधाओं की निवृत्ति एवं सुखों की प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करना चाहिए। मन तथा बुद्धि पर पड़े प्रभाव से लाभ उठाने के लिए जप, ध्यानादि का विधान है। खण्डग्रास चंद्र ग्रहण के समय किए गए जप, यज्ञ, दान आदि का सामान्य की अपेक्षा बहुत अधिक महत्व वर्णित है। आइए जानते हैं खण्डग्रास चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें, रखें इन विशेष बातों का ध्यान।

ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, ज़रूरतमंदों को वस्त्रदान से अनेक गुना पुण्य प्राप्त होता है।

गर्भवती महिला को ग्रहण के समय विशेष सावधान रहना चाहिए। 3 दिन या 1 दिन उपवास करके स्नान-दानादि का ग्रहण में महाफल है, किंतु संतानयुक्त गृहस्थ को ग्रहण और संक्रांति के दिन उपवास नहीं करना चाहिए।

ग्रहण वेध के पहले जिन पदार्थों में कुश या तुलसी की पत्तियां डाल दी जाती हैं, वे पदार्थ दूषित नहीं होते। ग्रहण के दिन पके हुए अन्न का त्याग करके उसे गाय, कुत्ते को डालकर नया भोजन बनाना चाहिए।

ग्रहण के समय गुरु मंत्र, ईष्टमंत्र अथवा भगवन्नाम जप अवश्य करें। न करने से मंत्र को मलिनता प्राप्त होती है। ग्रहण के अवसर पर दूसरे का अन्न खाने से 12 वर्षों का एकत्र किया हुआ सब पुण्य नष्ट हो जाता है।

ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य के समय होम, देव पूजन और श्राद्ध तथा अंत में सचैल (वस्त्र सहित) स्नान करना चाहिए। स्त्रियां सिर धोए बिना भी स्नान कर सकती हैं।

ग्रहण के समय ताला खोलना, सोना, मलमूत्र का त्याग, मैथुन और भोजन ये सब कार्य वर्जित हैं।

ग्रहण काल में स्पर्श किए हुए वस्त्र आदि की शुद्धि हेतु बाद में उसे धो देना चाहिए तथा स्वयं भी वस्त्र सहित स्नान करना चाहिए।

ग्रहण के समय भोजन करने वाला मनुष्य जितने अन्न के दाने खाता है, उतने वर्षों तक अरुंतुद नरक में वास करता है।

ग्रहण के समय संयम रखकर जप-ध्यान करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।

सामान्य दिन से चंद्र ग्रहण में किया गया पुण्य कर्म (जप, ध्यान, दान आदि) 1 लाख गुना और सूर्य ग्रहण में 10 लाख गुना फलदायी होता है। यदि गंगाजल पास में हो तो चंद्र ग्रहण में 1 करोड़ गुना और सूर्य ग्रहण में 10 करोड़ गुना फलदायी होता है।

चंद्र ग्रहण में 3 प्रहर (9) घंटे पूर्व भोजन नहीं करना चाहिए। बूढ़े, बालक और रोगी डेढ़ प्रहर (4.30 घंटे) पूर्व तक खा सकते हैं।

ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

ग्रहण वेध के प्रारंभ में तिल या कुशमिश्रित जल का उपयोग भी अत्यावश्यक परिस्थिति में ही करना चाहिए और ग्रहण शुरू होने से अंत तक अन्न या जल नहीं लेना चाहिए।

ग्रहण के दिन पत्ते, तिनके, लकड़ी और फूल नहीं तोड़ने चाहिए, बाल तथा वस्त्र नहीं निचोड़ने चाहिए व दंतधावन नहीं करना चाहिए।

ग्रहण पूर्ण होने पर जिसका ग्रहण हो, उसका शुद्ध बिंब देखकर भोजन करना चाहिए।

Also read:-

16 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, जानें कैसा होगा राशियों पर असर!

42 Incredibly Weird Facts You’ll Want To Tell All Your Friends – Part 2

The post आज है खण्डग्रास चंद्र ग्रहण, जानें ग्रहण काल में क्या करें, क्या न करें! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

16 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, जानें कैसा होगा राशियों पर असर!
इस वर्ष 16-17 जुलाई 2019 की रात के दरम्यान चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस ग्रहण का असर भारत के साथ ही आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में भी होगा। ग्रहण खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 59 मिनट रहेगी। देश में यह चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई की रात 1.31 बजे प्रारंभ होकर तड़के 4.30 बजे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण में ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण और गुरु पूर्णिमा पर्व एक साथ होगा। आइए जानते हैं इस चंद्र ग्रहण का कैसा होगा राशियों पर असर।

मेष राशि

भावनात्मक संबंधों को लेकर संजीदा हो सकते हैं। विशेषकर पारिवारिक वातावरण में अपेक्षाएं थोड़ा कष्टकारी हो सकती हैं। अपनी माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। रक्तचाप जैसी समस्या हो सकती है। इस समय अस्थमा के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

उपाय – भावनाओं पर नियंत्रण रखें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। साथ ही साथ उदर विकार से बचने की चेष्टा करें। अन्न के साथ मूंगा दान करें।

वृषभ राशि

एक तरफ मन बहुत सारी कल्पनाओं को लेकर उत्साहित होगा, लेकिन दूसरी तरफ परिवार में किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की कटु आलोचना कष्टकारी हो सकती है। परिवार में किसी की कही गई बातों का बुरा ना मानें। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग होगा और बड़ा ही उत्साहित और आनंदमय दिन होगा।

उपाय – छोटी-मोटी बातों को नज़रंदाज करें। अनावश्यक खर्चों से बचें और लंबे समय तक खाली पेट ना रहें। चांदी दान करें।

मिथुन राशि

थोड़ी सी भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ी हुई नज़र आएगी। किसी पुरानी व मार्मिक बात को बहुत ज़्यादा सोचने पर परेशान हो सकते हैं। विशेषकर दांपत्य जीवन में आज के दिन किसी भी तरह की कटु बात ना करें। आर्थिक और अन्य सभी दृष्टिकोण से दिन अच्छा कहा जाएगा।

उपाय – पुरानी और कटु बातों को स्मरण मत करें। दांपत्य जीवन में सुखद ढंग से व्यतीत करने की चेष्टा करें। आज के दिन किसी को धन या कर्ज़ ना दें।

कर्क राशि

आपकी राशि से षष्ठ भाव में चन्द्र का यह ग्रहण आपके लिए थोड़ा हानिकारक हो सकता है। विशेषकर मानसिक रूप से आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक वातावरण से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। कुछ पुरानी बातें आपको अवसाद ग्रस्त कर सकती हैं। किसी पारिवारिक सदस्य अथवा जीवन साथी से तनाव हो सकता है। आर्थिक चिंताएं बढ़ेंगी साथ ही कुछ स्वास्थ संबंधी कठिनाइयां उत्पन्न होगी।

उपाय – क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें और चोट से बचें। चावल दान करें।

सिंह राशि

आकस्मिक कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। साथ ही साथ भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार आपको निराशा की अनुभूति करा सकते हैं, लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ लाभ के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही साथ किसी अच्छे संबंध के सहयोग से आपकी समस्याओं में सुधार भी मिलने के आसार भी दिख रहे हैं।

उपाय – चिंताओं का त्याग करें ईश्वरी व्यवस्था पर आस्था रखें। भगवान का स्मरण करें। विशेषकर हनुमान जी की आराधना करें।

कन्या राशि

यह ग्रहण आपकी राशि के लिए काफी लाभकारी रहेगा। उत्साह मे वृद्धि और आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में भी उत्साह बना रहेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं थोड़ा परेशान कर सकती हैं। अनावश्यक खर्चों से मन परेशान हो सकता है।

उपाय – माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

तुला राशि

पारिवारिक एवं भावनात्मक सम्बन्धो को लेकर आप थोड़ा संजीदा हो सकते हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं सुलझते नज़र आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। दांपत्य जीवन में छोटे-मोटे विवाद परेशान कर सकते हैं।

उपाय – नजदीकी और संवेदनशील संबंधों में पुरानी मार्मिक बातों पर चर्चा ना करें। कम्बल दान करें।

वृश्चिक राशि

मन धार्मिक आस्थाओं से परिपूर्ण होगा। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में आर्थिक अभाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी से कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। विशेषकर आर्थिक मामलों को लेकर के वैचारिक मतभेद संभव है। भाई अथवा सहकर्मी से कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

उपाय – किसी भी समस्या पर संयम से काम लें। जीवनसाथी से संवाद में मधुर वाणी का प्रयोग करें। साथ ही साथ खुद के भी खान—पान पर परहेज रखें।

धनु राशि

मन व्यग्र और नकारात्मक चिंताओं से ग्रसित हो सकता है। आपकी क्रोध में वृद्धि हो सकती है। नौकरी अथवा कार्य पैसे में समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। भविष्य को लेकर के मन भयग्रस्त होगा। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से कोई नकारात्मक बात नहीं है, लेकिन मानसिक तौर पर अत्यधिक मन पर दबाव, आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

उपाय – आपको इस दिन हनुमान जी की आराधना काफी लाभकारी होगी। संबंधों में कटु वाणी का प्रयोग ना करें।

मकर राशि

भावनात्मक रूप से मन परेशान और व्यग्र होगा। पिता के स्वास्थ्य अथवा परिवार की चिंताएं मन पर प्रभावी रहेंगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार भी आपको उद्वेलित कर सकते हैं। हांलाकि समुचित अर्थव्यवस्था से आर्थिक समस्याएं तो हल हो जाएंगी। किसी प्रणय संबंध को लेकर के मन व्याकुल हो सकता है।

उपाय – अपने भावनात्मक उद्वेग पर नियंत्रण करें। पीला वस्त्र दान करें।

कुंभ राशि

कार्य क्षेत्र में व्यस्तता भरा दिन होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ के अच्छे आसार हैं। मन संतान संबंधी दायित्वों एवं समुचित आर्थिक संसाधनों को जुटाने पर केंद्रित होगा। बहुत दिनों से चली आ रही कोई समस्या का हल होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता से मन थोड़ा परेशान हो सकता है।

उपाय – क्रोध पर नियंत्रण करें। मां दुर्गा की आराधना करें, इससे मन को शांति मिलेगी। सफेद मोती दान करें।

मीन राशि

मन आर्थिक व्यवस्था एवं पारिवारिक जिम्मेदारी की पूर्ति में केंद्रित रहेगा। कार्य एवं पैसे को लेकर के कुछ नकारात्मक चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अत्यधिक खर्चों से भी मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मां का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकती हैं।

उपाय – हनुमानजी की आराधना आपके लिए काफी लाभकारी हो सकती है। हल्दी के साथ चने की दाल दान करें।

यह भी पढ़ें :-

Deadliest Lake In The World

दुनिया के अजीबोगरीब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड!!

दुनिया के 10 अजीबोगरीब रेस्टोरेंट

भारत के 5 सबसे पवित्र सरोवर

जानिए कैसे बना सकते है अपने बालों को खूबसूरत और सिल्की

The post 16 जुलाई को है चंद्र ग्रहण, जानें कैसा होगा राशियों पर असर! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.