अदभूत तथ्य Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

नींद लाने में मददगार 46 घरेलू नुस्खे
नींद सभी जीवों के लिए जरूरी होती है और इन जीवों में इंसान भी आते हैं। सोने की वजह से ही हम जीवित रहते हैं। हमको लगता है कि जब हम सोते हैं तो हम कुछ नहीं कर रहे होते। असल में सोते समय हमारा शरीर बढ़ने में, अपने आप को स्वस्थ करने में और सीखने में व्यस्त रहता है। अगर आपको नींद नहीं आती तो यह 46 घरेलू नुस्खे नींद लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

सरसों का तेल: रात को सोते समय पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश करने से गहरी नींद आती है।

पत्तागोभी: पत्तागोभी की सब्जी घी में बनाकर खाने से नींद की कमी दूर होती है।

दूध:

दूध से बना मेवा या खोया 50 ग्राम की मात्रा रात को सोते समय में खाने से नींद अच्छी आती है।

एक चम्मच घी और चीनी एक गिलास दूध में मिलाकर सोते समय पीने से नींद जल्दी आती है।

शहद:

1 चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर रात को सोने से पहले पीने से नींद का न आना दूर होता है।

शहद या चीनी के शर्बत में पोस्तादाना को पीसकर घोलकर सेवन करने से नींद अच्छी आती है।

मकोय: कच्चे सूत से मकोय की जड़ को माथे पर बांधने अथवा बिजौरा नींबू सिरहाने में रखकर सोने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

बादाम:

घिया का तेल और बादाम रोगन मिलाकर सिर की मालिश करने से नींद अच्छी आती है।

बादाम रोगन, खसखस का तेल और काहू का तेल मिलाकर कनपटी पर मालिश करने से नींद न आना दूर होता है।

अजवायन: लगभग एक चौथाई से आधा ग्राम खुरासनी अजवायन का चूर्ण सुबह-शाम लेने से अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

पोस्तादाना: पोस्तादाना को अच्छी तरह से मिलाकर काढ़ा बनाकर नियमित रूप से लेने से नींद अच्छी आती है।

बेल: लगभग 10 ग्राम बेल की जड़ को पीसकर पानी में घोटकर सुबह-शाम रोगी को देने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

फरहद: लगभग 5 से 10 ग्राम फरहद की छाल का चूर्ण सुबह-शाम लेने से नींद अच्छी आती है।

सेब:

लगभग 10 से 20 ग्राम सेब के पेड़ की जड़ का चूर्ण सुबह-शाम खाने से अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

सेब का मुरब्बा खाने से नींद का न आना ठीक होता है। सेब खाकर सोने से नींद अच्छी आती है।

चौपतिया: वर्षा ऋतु में चौपतिया का साग नियमित रूप से खाने से अनिद्रा की तकलीफ दूर होती है।

वन्यकाहू:

लगभग 20 से 40 मिलीलीटर वन्यकाहू के बीजों का काढ़ा बनाकर पीने से नींद का न आना ठीक होता है।

वन्यकाहू के पौधे से प्राप्त दूध लगभग 1 से 2 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

काकजंघा: काकजंघा की जड़ को सिर के बालों पर बांधने से बहुत अच्छी नींद आती है।

मेंहदी: वे व्यक्ति जिन्हें नींद कम आती हो उन्हें अपने तकिये में मेंहदी के सूखे फूलों को रखने से नींद अच्छी आती है।

रस: अमरूद, आलू, पालक, गाजर व सेब का रस मिलाकर पीने से अनिद्रा रोग में लाभ मिलता है।

आम: रात को आम खाने और दूध पीने से नींद अच्छी आती है।

मकोय: मकोय की जड़ों का काढ़ा 10 से 20 मिलीलीटर लेकर इसमें गुड़ मिलाकर पीने से नींद का न आना दूर होता है।

मालकांगनी: मालकांगनी के बीज, सर्पगन्धा, जटामांसी और मिश्री समान मात्रा में लेकर पीस लें और यह 1 चम्मच की मात्रा में शहद मिलाकर खाएं। इससे अनिद्रा रोग में आराम मिलता है।

जटामांसी: सोने से एक घंटा पहले 1 चम्मच जटामांसी की जड़ का चूर्ण ताजा पानी से लेने से नींद का न आना दूर होता है।

जायफल: जायफल को जल या घी में घिसकर पलकों पर लेप की तरह लगाने से नींद का न आना ठीक होता है।

खोया: रात को सोते समय खोया खाने से नींद अच्छी आती है।

गाजर: प्रतिदिन एक गिलास गाजर का जूस पीने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

कलौंजी: रात को सोने से पहले आधा चम्मच कलौंजी का तेल और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से गहरी और अच्छी नींद आती है।

अलसी: कासे की थाली में अलसी और एरण्ड की मींगी का तेल घिसकर आंख में लगाने से नींद अच्छी आती है।

शंखपुष्पी: शंखपुष्पी के पंचांग का चूर्ण बराबर मात्रा में मिश्री के साथ मिलाकर एक चम्मच की मात्रा में सुबह-शाम सेवन करने से धड़कन बढ़ने, कंपन, घबराहट, अनिद्रा में लाभ मिलता है।

कुचला: एक चम्मच पिप्पली की जड़ के चूर्ण में शुद्ध कुचला के बीज एक चौथाई ग्राम मिलाकर खाने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

अनार: अनार के ताजे पत्ते 20 ग्राम की मात्रा में लेकर 400 मिलीलीटर पानी में उबालें और जब यह 100 मिलीलीटर शेष रह जाए तो इसमें गर्म दूध मिलाकर पीएं। इससे शारीरिक व मानसिक थकावट मिटती है और अनिद्रा रोग दूर होता है।

पानी: सोने से पहले 5 से 10 मिनट तक गर्म पानी में पैरों को रखने से अनिद्रा रोग दूर होता है। गर्मी में ठंड़े पानी से और सर्दी में गर्म पानी से पैर धोकर सोने से भी गहरी नींद आती है।

एरण्ड: अंकुरित एरण्ड को बारीक पीसकर इनमें थोड़ा सा दूध मिलाकर कपाल तथा कान के पास लेप करने से अनिद्रा दूर होती है।[adinserter block=”10″]

बैंगन: कोमल बैंगन को अंगारों पर सेंककर शहद में मिलाकर शाम के समय खाने से रात को नींद अच्छी आती है।

अफीम– पीपलामूल के चूर्ण और गुड़ बराबर लेकर एक चम्मच की मात्रा बना लें और इसमें एक चौथाई ग्राम से भी कम अफीम मिलाकर रात को सोते समय सेवन करें। इससे नींद का न आना दूर होता है।

असरोल: लगभग एक चौथाई ग्राम असरोल की जड़ को पीसकर रात को सोते समय लेने से अनिद्रा रोग दूर होता है।

खसखस: लगभग 3-3 ग्राम खसखस के बीज और बादाम की गिरी को पीसकर चीनी मिलाकर सुबह-शाम खाने से नींद का न आना रोग ठीक होता है।

दालचीनी: लगभग 125 मिलीलीटर पानी में लगभग 3 ग्राम दालचीनी को खूब उबालें और इसे छानकर 3 बताशे मिलाकर हल्का गर्म करके सुबह के समय पीने से नींद अच्छी आती है।

खमीरा: खमीरा और खसखस लगभग 6-6 ग्राम की मात्रा में लेकर पीसकर पानी के साथ प्रतिदिन सुबह लेने से नींद अच्छी आती है।[adinserter block=”11″]

बनफसा: बनफसा और खमीरा लगभग 6-6 ग्राम की मात्रा में सोते समय रात को लेने से नींद अच्छी आती है।

बरशाशा: लगभग 2 ग्राम बरशाशा रात को सोते समय लेने से नींद अच्छी आती है।

सौंफ :

लगभग 500 मिलीलीटर पानी में लगभग 10 ग्राम सौंफ को उबालें और चौथाई पानी रहने पर इसे छानकर 250 ग्राम दूध और 15 ग्राम घी व स्वादानुसार चीनी मिलाकर रात को सोते समय पीएं। इससे नींद का न आना दूर होता है।

लगभग 5-5 ग्राम सौंफ, खुर्फा बीज और काहू के बीजों को पीसकर चूर्ण बना लें और लगभग एक चुटकी चूर्ण को पानी में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। इससे अनिद्रा दूर होकर नींद अच्छी आती है।

जिसे नींद अधिक आती हो, हर समय सुस्ती रहती हो उसे 10 ग्राम सौंफ को आधा लीटर पानी में उबालकर चौथाई रहने पर थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम पीने से नींद का न आना दूर होता है।[adinserter block=”12″]

दही: दही में सौंफ, चीनी और पिसी हुई कालीमिर्च मिलाकर खाने से नींद अच्छी आती है।

मेथी: मेथी का एक इंच मोटा तकिया बनाकर तकिये पर रखकर सोने से गहरी नींद आती है।

बरगद: बरगद के पत्ते को छाया में सुखाकर मोटा-मोटा कूटकर एक लीटर पानी में पकाएं और एक चौथाई पानी बच जाने पर इसमें एक ग्राम नमक मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। इससे हर समय आलस्य आना और नींद का आना दूर होता है।

तुलसी: तुलसी के 5 पत्तों को खाने और सोते समय तकिए के आस-पास फैलाकर रखने से इसकी गंध से नींद अच्छी आती है।

प्याज: कच्चा प्याज या पकाया हुआ प्याज का रस निकालकर 4 चम्मच रस पीने से अच्छी नींद आती है।

पुनर्नवा: लगभग 50 से 100 मिलीलीटर पुनर्नवा का काढ़ा पीने से रोगी को नींद का न आना बन्द होता है।

भांग:[adinserter block=”13″]

तलवों पर भांग का लेप बनाकर लगाने से अच्छी नींद आती है।

भांग के सेवन से नींद बहुत अच्छी आती है। जिन दशाओं में अफीम के सेवन से नींद नहीं होती है उस स्थिति में भांग का सेवन अधिक अच्छा होता है क्योंकि इसके प्रयोग से कब्ज दूर होती है।[adinserter block=”14″]

The post नींद लाने में मददगार 46 घरेलू नुस्खे appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.

नींद न आने के कारण और समाधान
नींद न आने के कारण: एक स्वस्थ और प्रसन्न जीवन जीने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत जरूरी है। वर्तमान की भागदौड़ भरी जिन्दगी में नींद न आना एक बहुत आम समस्या बनती जा रही है। खास कर शहरों में लोग अपनी दिनचर्या में इतने उलझे होते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरुरी आठ घंटें की नींद नहीं ले पाते।

अच्छी नींद न ले पाना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है

अच्छी नींद लेना इतना मुश्किल क्यों होता जा रहा है इसके पीछे कई कारण हैं, इनमें लगातार काम करना और ऑफिस और घर के बीच में तालमेल न बिठा पाना प्रमुख कारण है।

कुछ समय पहले लिखी एक अन्य पोस्ट (11 तरीके जो नींद लाने में आपकी मदद कर सकते हैं) में नींद लाने में सहायक के सुझावों को अपना कर आप अच्छी नींद ले सकते हैं l यहाँ प्रस्तुत हैं नींद न आने के कुछ प्रमुख कारण और सुझाव जिन्हें समझ कर हो सकता है कि आप अच्छी नींद ले पायें l

नींद न आने के कारण:

चिंता और मानसिक अवसाद

चिंता और मानसिक तनाव या डिप्रेशन आम समस्या बनता जा रहा है और यह नींद न आने के प्रुमख कारकों में से एक है। नकारात्मक सोच और बेवजह का डर और चिंता शरीर के स्वसन तंत्र और हृदय गति को उतेजित कर देते हैं जिसकी वजह से नींद नहीं आती।

उपाय: किसी भी समस्या के समाधान पर ध्यान दें। चिंता करने या घबराने से कुछ बनने वाला नहीं है। अकेले रहने की आदत छोड़ें और सकारात्मक सोचें। खाली समय में अच्छे साहित्य और मनोरंजक टीवी प्रोग्राम देखें।

अपने परिवार वालों, दोस्तों, रिश्तेदारों से बात करते रहें क्योंकि हो सकता है ये मौका फिर मिले न मिले। बेवजह की टेंशन छोड़ दें और वास्तविकता, सौन्दर्य, प्रकृति और रिश्तों की तरफ मुड़ें। संभव हो तो अध्यात्म से जुड़ें। अपने अभावों या कमियों के बजाये यह सोचें कि हमें कितना कुछ बाकि लोगों से ज्यादा मिला हुआ है।

शराब-सिगरेट आदि नशों की लत

अधिक शराब और सिगरेट का सेवन अच्छे स्वास्थ्य के लिए बुरा तो है ही इसके साथ ही अधिक शराब के सेवन से नींद के रूटीन में गड़बड़ी हो जाती है जिसकी वजह से रात में एकाध घंटें तो गहरी नींद आती है और बाकि समय में अच्छी नींद नहीं आती।

शराब की आदत लम्बे समय में घोर डिप्रेशन और अनिद्रा का कारण बन जाती है। सिगरेट का अधिक सेवन सांस की बीमारियों का कारण बनता है और उम्र कम करता है इसलिए अच्छा है इससे दूर ही रहें। सोने से पहले दूध पियें जिससे अच्छी नींद आएगी।

संबंधित:  चैन की नींद के लिए अपनाएं ये आसान व्यायाम !!

रिश्तों में कड़वाहट (नींद न आने के कारण)

एक खुशनुमा मैरिज लाइफ टॉनिक का काम करती हैं जबकि आपसी रिश्तों में कड़वाहट धीमे जहर का। कोशिश करें कि आपके पारिवारिक और वैवाहिक रिश्ते मधुर बने रहे ताकि आप चैन की नींद ले सकें। एक-दूसरे को समान समझें, सम्मान और स्पेस दें। परिवार में हर सदस्य के महत्व को समझें।

बहुत ज्यादा डोमिनेटिव, पोजेसिव, कंजर्वेटिव और नैरो-माइंडेड न बनें। जियो और जीने दो का सिद्धांत अपनाएं। खुश रखें और खुश रहें। जो सबल यानि स्ट्रांग है उसके परिवार के लोग उसके आसपास होने पर प्रसन्नचित और सुरक्षित महसूस करते हैं जबकि कायर और दुष्ट के आसपास होने पर उसके संबधी भी भय और परेशानी में जीते हैं। तय करें कि आप क्या बनना चाहते हैं।

दर्द या बीमारी

कई बार हम छोटे-मोटे दर्द या बीमारी को नजर अन्दांज करते हैं। लेकिन अलर्ट हो जाएँ यदि कोई दर्द या शारीरिक स्थिति आपकी नींद में खलल डालना शुरू कर दे। उदाहरण के लिए खर्राटों को लें लें। खर्राटे एक त्रुटिपूर्ण और असुविधाजनक श्वसन प्रणाली का संकेत है।

किसी भी दर्द, बुखार आदि को नजरअंदाज न करें यदि यह लगातार कुछ दिन तक रहे। दर्द से बचने के लिए काम के बीच में विश्राम के लिए समय निकलते रहें। अधिक देर तक एक मुद्रा में न बैठे रहें। खास कर कंप्यूटर पर काम करने वाले सर्वाइकल और पीठ दर्द से बचने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करें।

रात में चाय/कॉफ़ी और भोजन का सेवन

कॉफी को नींद का दुश्मन कहा जाता है। भरपूर और गहरी नींद लेने के लिए जरुरी है कि आप सोने से पहले चाय या कॉफी न पीएं। कैफीन नींद लाने की जगह इसे दूर भगा देती है। इसके अलावा रात को भारी भोजन और शराब लेने से बचें। सोने से पहले ज्यादा पानी न पियें वर्ना बार-बार पेशाब करने के लिए उठने से भी नींद उड़ सकती है।

सोने से पहले टीवी देखना

यदि आपको सोने से पहले टीवी देखने, कंप्यूटर या मोबाइल पर चैटिंग या काम करने से नींद आने में समस्या आ सकती है। रात के समय जब हम लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते हैं तो हमारी आखें स्क्रीन को देखकर दिमाग को ऐसे सिग्नल भेजती हैं जैसे वह दिन के समय रौशनी को देखकर भेजती है जिससे रात में नींद की प्रक्रिया को एक्टिवेट करने वाला तंत्र सक्रिय नहीं हो पाता है और हमें नींद नहीं आती। ऐसा ही टीवी देख कर होता है। सोने से पहले टीवी पर हॉरर या उदास करने वाले शो या मूवीज न देखें।

संबंधित:  ऐसे पाएँ तनाव-रहित और भरपूर नींद से नई ऊर्जा

अनुकूल वातावरण न मिलना

अच्छी नींद के लिए जरुरी है कि आपके सोने वाला स्थान शोर-शराबे के बीच में न हो। अधिकतर लोग रौशनी के बजाये अँधेरे में आसानी से सो पाते हैं। सोने वाला स्थान बहुत ज्यादा ठंडा या गर्म न हो। यह पर्याप्त हवादार और सुंगंधित हो. आपका बिस्तर बहुत ज्यादा सख्त या नर्म न हो और बहुत ऊंचा सिरहाना भी न लें।

अधिक उम्र

आम धारणा है कि उम्र ५०-६० से अधिक हो जाने पर अच्छी नींद नहीं आती। कुछ मामलों में यह सही भी है लेकिन शोध बताते हैं कि अधिक उम्र का नींद की गुणवत्ता पर उतना प्रभाव नहीं पड़ता जितना अधिक उम्र के कारण होने वाली साइकोलॉजिकल तथा शारीरिक समस्याओं और उनके उपचार से उत्पन्न साइड इफेक्ट्स का पड़ता है। इसलिए यदि आप अधिक उम्र के हैं और स्वस्थ और एक्टिव हैं तो सामान्य नींद लेना कोई मुश्किल काम नहीं हैं।

[adinserter block=”11″]

The post नींद न आने के कारण और समाधान appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.