Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली महिलाएं

दुनियाभर में ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने आप में बेहद खास हैं। इनके खास होने की वजह भी बेहद ही अजीब और अनोखी है। इनमें कुछ महिलाओं ने तो ये वजह खुद बनाई है, जिसकी वजह से इन महिलाओं ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आज हम ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं l

आशा मंडेला

आशा मंडेला दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला के नाम से जानी जाता हैं। इनके बाल लंबे ही नहीं, बल्कि बहुत ही ज्यादा लंबे हैं। यहां तक कि दुनिया में सबसे लंबे बालों वाली महिला का विश्व रिकॉर्ड भी आशा मंडेला के ही नाम है। इनके बालों की लंबाई 19 फीट से ज्यादा है। इन्हें अपने  बालों को धोकर पूरी तरह सुखाने में ही दो दिन लग जाते हैं।

जूलिया ग्नूसे

जूलिया ग्नूसे ने अपने शरीर के 95 फीसदी हिस्सों पर टैटू करवा रखे हैं।  इसके पीछे वजह ये है कि 35 साल की उम्र में उन्हें पॉरफीरिया नामक बीमारी हो गई, जिससे सूर्य की रोशनी में उनकी त्वचा जलने लगी और छाले पड़ने लगे। उन निशानों को छुपाने के लिए जूलिया ग्नूसे ने अपने पुरे शरीर पर टैटू बनवा दिए। इसी वजह से उन्होंने वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कायम किया है।

मारिया क्रिस्टर्ना

मारिया क्रिस्टर्ना दिखने में किसी वैंपायर से कम नहीं लगती। मारिया क्रिस्टर्ना नामक महिला ने अपने चेहरे सहित पूरे शरीर पर टैटू बनवाए और अपने माथे पर किसी जानवर के सींग की तरह इम्प्लान्ट भी करवा रखी है । मारिया क्रिस्टर्ना को ड्रैगन लेडी और वैंपायर वुमन के नाम से भी जाना जाता है। मारिया क्रिस्टर्ना पेशे से मशहूर वकील  हैं। वह घरेलू हिंसा की शिकार औरतों की मदद भी करती हैं।

एनेटा फ्लोरचेक

एनेटा फ्लोरचेक को दुनिया की सबसे मजबूत और ताकतवर महिला के तौर पर जाना जाता है। एनेटा कई बार दुनिया की सबसे ताकतवर महिला का खिताब जीत चुकी हैं। वो एक जवान पुरुष को आसानी से अपने हाथों से उठाकर अपने सिर के ऊपर तक ले जा सकती हैं।

एलीना

रूस की 35 वर्षीय एलीना अपने नाखूनों की वजह से खूब चर्चा में रहती है।  ऐलिना ने अपने नाखूनों का नाम बेबी रखा है। इस नाम को रखने के पीछे एक खास वजह है वे अपने नाखूनों की देखभाल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह करती है। इनके नाखून की लंबाई 4.7 इंच है। जब उनसे इतने बड़े नाखूनों  के बारे में इनसे पूछा गया तो उन्होंने  बताया की पिछले पांच सालों में इन्होने अपने नाखूनों नही काटा और इन नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए एलीना ने कई विटामिन की गोलियां भी खाई हैं।

ओफेलिया वैनिटी

“लॉस एंजिलिस”  ओफेलिया वैनिटी की  रहने वाली है। वह  30 साल की है। लॉस एंजिलिस ने ह्यूमन बार्बी डॉल की तरह दिखनें के लिए अपने  शरीर के ऊपर 40 से ज्यादा सर्जरी करवाई  है और 22 लाख रुपए खर्च कर किये है। ओफेलिया वैनिटी ने  बताया की वो हमेशा से बार्बी जैसी दिखना चाहती थीं, जिसके लिए ओफेलिया ने साल 2009 में पहली बार अपने चेहरे पर ‘Botox’ इंजेक्शन लगवाया।  इसके बाद इंजेक्शन लगाने का यह काम उन्होंने नियमित रुप से शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब चार साल के अंदर उन्होंने अपने होंठ, आंख, नाक और चेहरे पर काफी बार इंजेक्शन लगवाय और इनकी  सर्जरी भी करवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp