Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

OMG – पृथ्वी की 10 सबसे डरावनी जगहें

भारत हो या दुनिया का कोई भी देश, भूत-प्रेतों के अस्तित्व से जुड़ी अनेक रहस्यमयी घटनाएं आपको सुनने को मिलेगी। कुछ लोग मानते हैं कि भूत, प्रेत और आत्माओं का अस्तित्व होता है जबकि कुछ लोग इन सब बातों को नहीं मानते।

कुछ लोग अपने खुद के साथ पेश आये भुतहा अनुभवों को कुछ ऐसे सुनाते हैं कि सुनने वाले के रौंगटे खड़े हो जाएँ। दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जिन्हें वहां की सरकार ने निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा है। तो आईए जानें पृथ्वी की 10 सबसे डरावनी जगहों के बारे में जिन्हें देखकर या जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे।

1 बीचवर्थ का पागलखाना, ऑस्ट्रेलिया (The Beechworth Lunatic Asylum, Australia)

पृथ्वी की सबसे डरावनी जगह “बीचवर्थ का पागलखाना” ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया नामक स्थान पर स्थित है. यह जगह 1867 से 1995 तक एक पागल व्यक्तियों का अस्पताल था। इस पागलखाने में एक साथ 1200 मरीजों के रहने की व्यवस्था की जाती थी।

ऐसा माना जाता है कि बीचवर्थ पागलखाने के लगभग 130 साल के इतिहास में लगभग  9000 से ज्यादा व्यक्ति मरे हैं। लोगों का मानना है कि इस पागलखाने में उनकी आत्माएं हैं, इसलिए लोग यहां जाने से डरते हैं।

हाईगेट कब्रिस्तान, लंदन (Highgate Cemetery, London)

highgate-cemetery-londonरात को लंदन का हाईगेट कब्रिस्तान एक हॉरर फिल्म की तरह दिखाई देता है। यह लंदन की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। यह कब्रिस्तान बहुत बड़ा है। इस कब्रिस्तान में बहुत से लोगों ने वैम्पायर्स को देखने का दावा किया है जो कि आये दिन इस कब्रिस्तान में घूमते रहते है। दुनिया भर में सबसे बडे कब्रिस्तान के अलावा यह कार्ल मार्क्स की कब्र के लिए भी दुनिया भर में विख्यात है। इस कब्रिस्तान को सन 1839 में शुरू किया गया था।

भानगढ़ का किला

भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। सरकार ने भी पर्यटकों को यहाँ अंधेरा होने से पहले चले जाने की चेतावनी जारी कर रखी है। लोगों के मुताबिक 16वीं शताब्दी में इसी शहर में रहने वाले एक जादूगर को भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती के साथ प्यार हो गया।

जिस पर तांत्रिक ने काला जादू कर दिया था। इसके बाद राजकुमारी को अपने वश में करके तांत्रिक ने उसका शारीरिक शोषण किया, लेकिन एक दुर्घटना के चलते उस तांत्रिक की मृत्यु हो गई। ऐसा कहा जाता है कि जादूगर ने मरते वक्त भानगढ़ के किले को श्राप दिया कि यह जल्दी ही नष्ट-भ्रष्ट हो जाएगा। उस श्राप के बाद इस किले में रहने वाले लोगों की मृत्यु हो जाती है और उनकी आत्मा इस किले के अंदर भ्रमण करती है।

द प्रिंसेस थियेटर, ऑस्ट्रेलिया  (The Princess Theatre, Australia)

इस थिएटर में 1888 में एक इटली गायक फ्रेडेरिकी बेकर की मौत हो गई थी। कहा जाता है की तब से उनकी आत्मा यहां भटकती रहती है तथा कहा जाता है कि जब भी कोई कार्य होता था तो उस दौरान फ्रेडेरिकी बेकर के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाती थी। ऐसा ही एक किस्सा भारत में भी है जो कि भारत के पूर्व सैनिक बाबा हरभजन सिंह से जुड़ा है, जिनके लिए, जब भी भारत और चाइना के बीच फ्लैग-मीटिंग होती है तो एक कुर्सी बाबा हरभजन के नाम की रखी जाती है।

कल्लोदें मूर, इंवेरनेस, स्कॉटलैंड (Culloden Moor, near Inverness, Scotland)

culloden-moorस्कॉटलैंड में 16 अप्रैल 1746 को कल्लोदें की बंजर भूमि पर भयानक लड़ाई लड़ीं गई थी जिसमें जैकोबाइट विद्रोहियों की भारी संख्या में हत्या कर दी गयी गई थी। हाइलैंड सीमा शुल्क और परंपराओं का दमन करने के लिए यह हत्यांएं की गई थी। माना जाता है कि इस युद्ध की सालगिरह पर मरे हुए सैनिकों और लोगों के भूत जिंदा हो जाते है और उनके रोने, चिल्लाने की आवाजें और हथियारों के टकराने की आवाजें स्पष्ट सुनाईं देती हैं।

कोलोराडो का भुतहा होटल

अमेरिका के कोलोराडो स्थित एस्तेस पार्क की ओर अधिकतर पर्यटकों को इसकी नैसर्गिक सुन्दरता ही खींच लाती है। यहाँ खूबसूरत पर्वत, भरा-पूरा वन्य जीवन तथा रॉकी माउंटेन नैशनल पार्क में तरह-तरह की आउटडोर एडवेंचर एक्टिविटीज हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगो को आकर्षित करती हैं। परन्तु सूरज डूबने के साथ ही इस कस्बे की नैसर्गिक सुन्दरता और आकर्षण का स्थान रहस्यमयी शक्तियां ले लेती हैं।

कस्बे से कुछ ऊँचे स्थान पर स्थित एक पुराना रिजॉर्ट ‘द स्टैनले होटल‘ लगभग एक सौ साल पुराना है। अब यह होटल एक भुतहा होटल के रूप में दुनिया भर में विख्यात हो चुका है।

एम.जी. रोड – वीरान सड़क में औरत का भूत

गुडगाँव शहर का एम.जी. रोड, गुडगाँव का सबसे सुनसान और भयावह रोड है। इस सड़क पर ड्राइव करने वालों का मानना है कि उन्होंने कई बार इस सड़क पर सफेद साड़ी पहने औरत को देखा है जो गाड़ियों के साथ-साथ भागती है। उसकी जीभ बांह जितनी लंबी और बाहर की तरफ उबली हुई आँखें हैं। कहते हैं की इस औरत की मौत कुछ साल पहले इसी एरिया में हुई थी।

संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन शहर में स्थित हवेली

यह हवेली संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशिगन शहर में स्थित है। 1941 में यह हवेली अमीर लोगों के लिए एक वेश्यालय हवेली होती थी। बाद में इस हवेली के तहखाने से कुछ लाशें मिली थी जिनके शरीर पर बेरहमी से गोल चक्र के निशान बनाए गए थे।

बोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory, ESSEX)

borley-rectoryबोर्ले रेक्टोरी (Borley Rectory) कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है। यह इंग्लैंड के सबसे भुतहा घर माना जाता है। बोर्ले रेक्टोरी घर 1863 में हेनरी डासन एलिस बुल(Henry Dawson Ellis Bull) के लिए बनाया गया था। इसे विक्टोरियन हवेली भी कहा जाता है।

माना जाता है 13वीं शताब्दी में यहाँ के एक चर्च की नन बोर्ले मठ के एक भिक्षु से प्यार करती थी। उन्हें पकड़ लिया गया और दोनों को मार डाला गया था। भिक्षु को फांसी पर लटकाया गया जबकि नन मठ की में ईंटों से बने तहखाने में दफना दिया गया था। घोस्ट-हन्टर्स इसे ब्रिटेन का सबसे खौफनाक घर मानते हैं।

व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह मानी जाती है। व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान होता है। लेकिन कुछ लोगों का दावा हैं कि यहाँ पर अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत अक्सर व्हाइट हाउस में देखा जाता है।

अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की अप्रैल 1865 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से अब्राहम लिंकन का भुत यहाँ दिखाई देता है। राष्ट्रपति ग्रेस कुलीज की पत्नी केल्विन कुलिज का कहना है कि वह राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या पर बना टेलीविजन प्रोग्राम देख रही थी तभी उन्हें अब्राहम लिंकन व्हाइट हाउस के ओवल दफ्तर की खिड़की के पास खड़े हुए दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp