Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

यह अभिनेता मुंबई में पत्नी के साथ चलाते हैं रेस्टोरेंट

चंकी पाण्डेय एक मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन हैं। वह बॉलीवुड में अब तक 80 फिल्में कर चुके है। वो बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार के सीनियर रह चुके हैं। चंकी पाण्डेय के जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी की दिलचस्प बातें:

  • चंकी पाण्डेय का जन्म 26 सितंबर 1962 को हुआ था। इनका असली नाम सुयश शरद पाण्डेय हैं। इनके के पिता का नाम डॉ. शरद पाण्डेय है।
  • उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में फिल्म दरार से की है। चंकी पाण्डेय को उनकी पहचान तेजाब फिल्म से मिली।
  • 1987 से 1993 तक उनकी बतौर अभिनेता कई फ़िल्में सफल हुई। लेकिन इसके बाद उनकी फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप होना शुरू हो गयी।
  • बॉलीवुड में फिल्मों के ख़राब प्रदर्शन के कारण उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा में कदम रखा। वह बांग्लादेश में अमिताभ बच्चन की तरह लोकप्रिय है।
  • तीन दशक पहले चंकी पाण्डेय एक्टिंग स्कूल में अक्षय कुमार के इंस्ट्रक्टर हुआ करते थे। अक्षय कुमार तब उनके के फैन हुआ करते थे। वह चंकी पाण्डेय को फॉलो किया करते थे। पर खुद चंकी पाण्डेय को फिल्मों में कोई लीड रोल नहीं मिल सका।
  • चंकी पाण्डेय की शादी भावना पाण्डेय से हुई है।  उनकी दो बेटियां हैं। जिनके नाम है रीसा पांडे और अनन्या पांडे।
  • फिल्मों के साथ-साथ वे मुंबई में पत्नी के साथ मिलकर एक हेल्थ फ़ूड रेस्त्रां भी चलाते हैं।
  • इसके अलावा बॉलीवुड इलेक्ट्रिक नाम से उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जो खासकर स्टेज शोज़ के लिए जानी जाती है।
  • उसके बाद उन्होंने साल 2003 में वापस हिंदी सिनेमा में कमबैक किया। उन्होंने क़यामत, एलान जैसी फ़िल्में की। जो बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई।
  • 1989 में चंकी पाण्डेय को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिये अवार्ड मिल चुका है।

Read more:

सिक्किम में बना यह खूबसूरत एयरपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp