Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

ये हैं भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज, जहां पर पढ़ना हर विद्यार्थी का है सपना

भारत प्राचीन काल से ही शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है l नालंदा, तक्षशिला एवं विक्रमशिला के खंडहर विश्वविद्यालय इसके प्रमुख उदाहरण है।

समय के साथ-साथ भारत में शिक्षा और भी बेहतर होती जा रही है। अब भारत का नाम भी दुनिया के उन खास देशों में आता है, जो पढ़ाई-लिखाई के मामले में सबसे आगे हैं। धीरे-धीरे लोगों को शिक्षा का महत्व पता चलता जा रहा है और लोग शिक्षा के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

एक समय ऐसा था जब अच्छी यूनिवर्सिटीज में पढ़ने के लिए लोगों को विदेश जाना पढ़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत भी समय के साथ-साथ खत्म होती जा रही है क्योंकि भारत में भी कुछ यूनिवर्सिटी ऐसी हैं जो शिक्षा के मामले में दुनिया भर में जानी जाती हैं।

आइये जानते हैं भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के बारे में:-

कलकत्ता यूनिवर्सिटी

भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज में ‘कलकत्ता यूनिवर्सिटी ’ का नाम सबसे पहले आता है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी की स्थापना 1857 में की गयी थी और यह दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद दूसरी बहुअयामी यूनिवर्सिटी है।

कलकत्ता यूनिवर्सिटी की ब्रिक्स लिस्ट में 52वां रैंक है और एशिया में इसका रैंक 149वां है। कलकत्ता यूनिवर्सिटी का दावा है कि  इसके पास भारत का सबसे बड़ा नेनो साइंस और नेनो टेक्नोलॉजी सेंटर है।

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी

 

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी देश की जानी-मानी यूनीवर्सिटीज में से एक है। आप को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के द्वारा किए गए सर्वे में इसे भारत का सबसे अच्छा विश्वविद्यालय घोषित किया गया है। इस यूनिवर्सिटी में करीब 8,500 से ज़्यादा विधार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय

वाराणसी में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय या बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) की स्थापना मदन मोहन मालवीय द्वारा सन् 1916 में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर की गई थी। यह एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह एशिया का सबसे बड़ा रेसिडेंशियल विश्वविद्यालय है जिसमे 30 हजार से अधिक छात्र पढ़ते हैं l

यहाँ लगभग 34 देशों से छात्र पढ़ाई करने के लिए आते हैं। नेशनल इंस्टिटूशन रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) ने इस यूनिवर्सिटी को सर्वश्रेष्ठ 5 यूनिवर्सिटीज में शामिल किया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना सन 1922 में की गई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी को भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी माना जाता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी को ब्रिक्स लिस्ट में 46वां स्थान मिला है और एशिया में इसकी रैंक 91वीं है।

यहां 3 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स तरह-तरह की शिक्षा प्राप्त करते हैं। यह यूनिवर्सिटी केमिस्ट्री, जियोलॉजी, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और जूलॉजी में डिग्री प्रदान करती है।

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ़ साइंस

बैंग्लोर में स्थित भारत की सबसे अग्रणी यूनिवर्सिटी ‘इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ़ साइंस’ है जिसका ब्रिक्स लिस्ट में पांचवां स्थान है और यह एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 34 वें नंबर पर है।

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ़ साइंस, भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक है जो अपनी टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग रिसर्च के कारण पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ़ साइंस लगभग 400 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें लगभग 40 विभाग हैं।

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी

जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्‍वविद्यालय है। इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का स्तर हासिल है। यह नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र के ओखला में यमुना के किनारे स्थित हैं|

इसकी स्थापना 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी। यह 1988 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया।

हैदराबाद यूनिवर्सिटी

 

हैदराबाद विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसे “सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद” या “एचयू” के नाम से भी जाना जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना प्रो. गुलबक्ष सिंह द्वारा 1974 को की गई थी।

यह विश्वविद्यालय करीब 2324 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसके अंतर्गत 46 विभाग एवं केंद्र आते हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी

कोलकाता में स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी की स्थापना 1955 में की गई थी। इसके दो कैम्पस हैं – मेन कैम्पस जादवपुर में और नया कैम्पस साल्ट लेक पर स्थिति है। इसके अलावा इसका तीसरा कैम्पस मेन कैम्पस के सामने ही जल्दी खोला जा रहा है

मणिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी भारत का एक समविश्वविद्यालय है। यह ‘मणिपाल विश्वविद्यालय’ के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यह कर्नाटक के मणिपाल में स्थित है। इसमें 58 देशों के लगभग 24000 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।

इस विश्वविद्यालय की शाखाएँ बंगलुरु, मंगलोर सिक्किम, जयपुर, दुबई, मलेशिया तथा एण्टीगुआ में भी हैं। यह कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय संघ का एक सदस्य है।

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ

सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ, पुणे के उत्तरपश्चिम में स्थित है। यह भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर 10 फरवरी, 1949 को की थी। 400 एकड़ में फैले इस विश्वविद्यालय में 46 शैक्षणिक विभाग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp