Friday, March 29, 2024
27.5 C
Chandigarh

विश्व के शीर्ष 10 लड़ाकू जेट विमान!!!

विश्व के शीर्ष 10 लड़ाकू जेट विमान!!!

विश्व में जिन देशों के पास सबसे शक्तिशाली वायुसेना है, वो देश सबसे ज्यादा ताकतवर और प्रभावशाली होते है।अपनी ताकत दुनिया को दिखाने के लिए हर देश प्रयासरत रहते है।

दुश्मन का सफाया करने के लिए फाइटर प्लेन मुख्य भूमिका निभाते हैं। आज के आधुनिकीकरण के युग में अत्यधिक देश लड़ाकू जेट विमान का उपयोग लड़ाई या देश की सुरक्षा के लिए उपयोग करते है। तो आइए जानें दुनिया के बेहतरीन 10 लड़ाकू जेट विमान के बारे में ….

एफ -35 लाइटनिंग ( F-35 Lightning II), अमेरिका

f-35-lightning-ii F-35 लाइटनिंग विमान दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू जेट विमान है, इसकी विशेष खासियत यह भी है कि यह राडार की पकड़ में नहीं आता। F-35 जेट विमान को लॉकहीड मार्टिन द्वारा डिजाईन किया गया है।

F-35 जेट विमान सभी फाइटर विमानों से अलग और बेहतरीन है। F-35 जेट विमान सबसे अधिक लचीली, तकनीकी रूप से परिपक्व, पांचवीं पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर लड़ाकू जेट विमान है।

F-35 लाइटनिंग विमान से युद्ध क्षेत्र का 360 डिग्री का दृश्य दिखाई देता है। F-35 लाइटनिंग विमान की रेंज 1,667 किलोमीटर तक है।

एफ -22 रेपटर विमान (F-22 Raptor), अमेरिका

f-22-raptorएफ -22 रेपटर विमान वर्तमान में एक श्रेष्ठ लड़ाकू जेट विमान है। एफ -22 रेपटर विमान की विशेषता यह है कि इसके हथियारों का डिजाइन सबसे अलग और बेहतर है।

एफ -22 रेपटर विमान की सिग्नल इंटेलिजेंस इसे सबसे खास बनाती है इसकी स्पीड एफ-35 लाइटनिंग-II के मुकाबले अधिक है। एफ -22 रेपटर विमान का निर्माण यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में होता है।

यूरोफाइटर टाइफून (EurofighterTyphoon), यूरोपीय संघ

eurofighter_typhoonदुनिया का तीसरा सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान यूरोफाइटर टाइफून विमान है. ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन और इटली की कंपनियों ने मिलकर यूरोफाइटर टाइफून विमान को बनाया है। यूरोफाइटर टाइफून दुनिया का सबसे अच्छा स्विंग लड़ाकू जेट है।

सुखोई सु 35( Sukhoi Su-35), रूस

sukhoi-su-35-hdदुनिया के सबसे बेहतरीन जेट लड़ाकू विमानों में सुखोई सु 35 जेट विमान भी शामिल है। सु 35 की लंबी दूरी, मल्टी- रोल जेट लड़ाकू विमान है। सुखोई सु 35 विमान सिर्फ सिंगल सीटर ही है।

सुखोई सु एक रूसी कंपनी है, जिसके लड़ाकू विमान रूस, चीन, भारत, इंडोनेशिया सहित कई देश उपयोग कर रहे  हैंl सुखोई सु 35 विमान 1,400 किमी / घंटा  की रफ्तार से चलता है।

बोइंग F/A-18E/F सुपर होर्नेट ( Boeing F/A-18E/F Super Hornet), अमेरिका

boeing-super-hornetबोइंग F/A-18E/F सुपर होर्नेट विमान एक सिंगल सीटर और हवा में विशेष कर्तव्य दिखाने वाला जेट विमान है।इससे देश की सुरक्षा बलों को मदद मिलती है।

एफ-15 ईगल (F-15 Eagle), अमेरिका

f-15-eagleआधुनिक एफ 15 ईगल का निर्माण 1976 में किया गया था। यह सबसे सफल आधुनिक जेट लड़ाकू विमानों में से एक है।

आधुनिक एफ 15 ईगल में उपयोग मिसाइलों की रेंज 50 किलोमीटर तक है। एफ 15 ईगल को कई देशों में निर्यात किया है जैसे जापान, इजरायल, सऊदी अरब इत्यादी।

डसॉल्ट राफेल (Dassault Rafale), फ्रांस

dassault-rafaleडसॉल्ट राफेल दुनिया के सबसे बेहतरीन जेट विमानों की सूची में शामिल है। डसॉल्ट राफेल का डिजाइन डसॉल्ट एविएशन द्वारा किया गया है। यह सबसे अलग आधुनिक तकनीक और राफेल जुड़वां इंजन से बनाया गया है।

डसॉल्ट राफेल जेट विमान पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही देश द्वारा बनाया जाता है। यह खुफिया गतिविधि और मोबाइल परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के लिए बनाया गया है।

मिकोयन मिग-35 (Mikoyan MiG-35), रूस

mikoyan-mig-35मिग कॉर्पोरेशन (MiG Corporation) ने पहली बार मिग-35 का प्रयोग एयरो इंडिया 2007 के एयर शो के किया था। यह मिग-29M/M2 और मिग-29K/KUB का ही आधुनिक मॉडल है।

मिग -35 को आने वाली 4 पीढ़ियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। मिग -35 का पहला प्रोटोटाइप मिग-29M2 मॉडल पर ही आधारित था।

F-16 फाइटिंग फाल्कन (F-16 Fighting Falcon), अमेरिका

f-16_fighting_falconF-16 फाइटिंग फॉल्कन एक परिपक्व लडाकू विमान है। जिसे अमेरिकी वायु सेना के लिए बनाया गया था। शुरुआती दिनों में इसका उपयोग लड़ाकू विमान के रूप में किया जाता था, लेकिन बाद में निरंतर बदलाव और प्रौद्योगिकीय विकास की वजह से सभी मौसमों में इसका उपयोग किया जाने लगा है।

1976 से लेकर अब तक F-16 जेट विमान के 4,500 से भी अधिक विमान बनाए जा चुके है और इनमें से अधिकतम विमान आज भी उपयोग में लाए जा रहे है।

चेंगडु J-10 (Chengdu J-10)

chengdu-j-10चेंगडु J-10 दुनिया में सबसे बेहतरीन जेट विमानों के से एक है। J-10 जेट विमान का डिज़ाइन चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना में किया है. J-10 लड़ाकू विमान हर मौसम में ऑपरेशन करने में सक्षम है। इस विमान का अधिकतम आयात पाकिस्तान द्वारा किया जाता हैं।

शीर्ष 10 सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा की खोजें

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp