Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

अजीबो-गरीब इंसान:- जिन्होंने खुद को जानवर के रूप में बदल लिया!!

इंसान प्राकृतिक रचना सबसे अच्छा उदाहरण है लेकिन उसके बाद भी कुछ लोग प्राकृति की इस रचना के साथ अलग अलग एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं।

आज इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद को एक जानवर के रूप में बदल लिया। तो चलिए जानते हैं :-

होरेस रिडलर – “द ज़ेबरा मैन”

होरेस रिडलर लंदन का रहने वाला एक स्लाइड शो परफॉर्मर था। होरेस रिडलर ने जेब्रा की तरह पुरे शरीर में टैटू बनवा रखे थे। इनके शरीर पर जेब्रा की तरह ही काली और सफेद पट्टियाँ बनी हुई थी।

होरेस रिडलर ने खुद ही अपना नाम बदलकर “द ग्रेट ओमी” या द ग्रेट जेब्रा रख लिया था। 1965 में 83 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। होरेस रिडलर प्रथम विश्व युद्ध में भी लड़ चुके थे।

टॉम लेपर्ड – “लेपर्ड मैन”

लेपर्ड मैन औप स्काई नाम से दुनिया भर में मशहूर टॉम लेपर्ड का एक अलग ही शौक था। टॉम लेपर्ड का जन्म 14 अक्टूबर, 1935 में ब्रिटेन के वुडब्रिज में हुआ था।

उन्हें पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया का टैटू मैन माना था और बाद में सबसे अधिक टैटू वाले वरिष्ठ नागरिक के रूप में मान्यता प्राप्त है। 80 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है।

टॉम लेपर्ड ने शरीर पर लगभग 100% हिस्से में चीते और तेंदुए की तरह टैटू बनवा रखे थे उन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाने में कुल खर्च लगभग £ 5,500 किये थे। आज दुनिया उन्हें लेपर्ड मैन औप स्काई या लेपर्ड मैन के नाम से जानती है।

लकी डायमंड रिच

लकी डायमंड रिच विश्व का वह इंसान है जिसके पूरे शरीर पर टैटू बनाये गये हैं। इसके शरीर पर हर अंग पर आँख, कान, नाक, गाल इत्यादि जगह पर टैटू बने हुए हैं।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी यह दावा किया है कि इसके शरीर पर 100% (प्रतिशत) टैटू है इसके लिए उन्हें लगभग 1000 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा है।

16 साल की उम्र में पहला टैटू बनवाया और 28 वर्ष की उम्र में उनकी पूरी शरीर में टैटू बन चुका था। इस कारण 2006 में इसका गिनीज़ विश्व कीर्तिमान पुस्तक में उल्लेख किया गया है।

टेड रिचर्ड्स – “पैरेट मैन”

56 साल के टेड रिचर्ड्स ब्रिस्टल (यूके) के रहने वाले हैं और उन्हें तोते बहुत पसंद हैं। तोते उन्हें इस कदर पसंद हैं कि वो खुद भी तोते जैसा दिखना चाहते हैं।

तोते की तरह दिखने की ये चाहत उनपर इस कदर हावी है कि उन्होंने अपने शरीर में बेतहाशा बदलाव किए हैं। टेड ने 1976 में अपना फर्स्ट टैटू करवाया उसके बाद से इन्होंने अपने पूरे बॉडी में टैटू बनवा लिये।

इन्होंने दो चुम्बक भी अपने हाथों में इम्प्लांट करवाए हैं उन्होंने चेहरे पर तोते के जैसे रंगबिरंगे फर लगाकर 110 अनोखे टैटू बनवाये हैं।

इतना ही नहीं इन्होंने चेहरे पर ही 50 पियर्सिंग कराई और अपनी जीभ भी कटवाई है। वह वर्तमान में एक ऐसे सर्जन की तलाश कर रहे हैं जो उनकी नाक को चोंच में बदल सके।

रॉडरिगो ब्रागा – “डॉग मैन”

ब्राजील में रहने वाले इस शख्स का नाम रॉडरिगो ब्रागा है जो कि पेशे से एक आर्टिस्ट है और कुत्तों को बेहद पसंद करते हैं।

वह चाहते थे कि उनका चेहरा भी कुत्ते की तरह ही दिखे इसलिए उन्होंने लोकल अथॉरिटीज से इजाजत लेने के बाद एक बीमार कुत्ते को मार कर उस कुत्ते का चेहरा अपने चेहरे पर लगवा लिया। चेहरा जुड़ने के बाद वह भी कुत्ते की ही तरह दिखने लगे जिसके बाद वह ‘डॉगमैन’ के नाम से जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp