Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

जानिए कौन से देश में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है।

रोचक तथ्य यह है कि शिक्षक दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है लेकिन सबने इसके लिए एक अलग दिन निर्धारित किया है। कुछ देशों में इस दिन अवकाश रहता है तो कहीं-कहीं यह कामकाजी दिन ही रहता है।

  • भारत में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में 5 सितम्बर को Teachers Day मनाया जाता है। इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति रहे राधाकृष्णन का जन्मदिवस होता है।
  • ईरान में वहां के प्रोफेसर अयातुल्लाह मोर्तेजा मोतेहारी की हत्या के बाद उनकी याद में दो मई को Teachers Day मनाया जाता है। मोतेहारी की 2 मई, 1980 को हत्या कर दी गई थी।
  • थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय Teachers Day मनाया जाता है। यहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर Teachers Day को स्वीकृति दी गई थी। पहला Teachers Day 1957 में मनाया गया था। इस दिन यहां स्कूलों में अवकाश रहता है।
  • चीन में 1931 में नेशनल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में Teachers Day की शुरूआत की गई थी। चीन सरकार ने 1932 में इसे स्वीकृति दी। बाद में 1939 में कन्फ्यूशियस के जन्मदिवस, 27 अगस्त को Teachers Day घोषित किया गया लेकिन 1951 में इस घोषणा को वापस ले लिया गया। साल 1985 में 10 सितम्बर को Teachers Day घोषित किया गया। अब चीन के ज्यादातर लोग फिर से चाहते हैं कि कन्फ्यूशियस के जन्मदिवस को ही Teachers Day हो।
  • यूनेस्को ने 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय Teachers Day घोषित किया था। साल 1994 से ही इसे मनाया जा रहा है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षकों के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गई थी।
  • तुर्की में 24 नवंबर को Teachers Day मनाया जाता है। वहां के पहले राष्ट्रपति कमाल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी।
  • मलेशिया में इसे 16 मई को मनाया जाता है, वहां इस खास दिन को ‘हरि गुरु’ कहते हैं।
  • अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को Teachers Day घोषित किया गया है और वहां सप्ताहभर इसके आयोजन होते हैं।
  • रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन Teachers Day मनाया जाता है । साल 1994 से विश्व Teachers Day 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।

दुनिया के अन्य देशों में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस

देश का नाम                                        तारीख

बांग्लादेश                                        5 अक्टूबर

ऑस्ट्रेलिया                                       अक्टूबर के आखिरी शुक्रवार

चीन                                            10 सितम्बर

जर्मनी                                           5 अक्टूबर

ग्रीस                                            30 जनवरी

मलेशिया                                         16 मई

पाकिस्तान                                        5 अक्टूबर

श्रीलंका                                           6 अक्टूबर

यूके                                              5 अक्टूबर

ईरान                                             2 मई

इसके अलावा दुनिया के 11 देश 28 फ़रवरी को Teachers Day मनाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp