Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!

सौर मंडल के सभी ग्रहों में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन संभव है इसीलिए कहा जाता है कि “धरती स्वर्ग है” | पृथ्वी पर अरबो सालो से पेड़-पौधे एवं जीव जंतु फलते फूलते आ रहे हैं।

पृथ्वी सूर्य से न ज़्यादा दूर है और न ज़्यादा करीब है l यह भी एक कारण जिसकी वजह से हम पृथ्वी पर ज़िंदा रह सकते है। तो आइये जानते है पृथ्वी से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में :

  • पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 अरब साल पहले हुआ था और पृथ्वी को लेकर वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस गृह पर लगभग 4.1 अरब वर्ष पहले जीवन का अस्तित्व आंरभ हुआ था।
  • सौर मण्डल में धरती ही एक अकेला ऐसा ग्रह है जहाँ पानी तीनों अवस्थाओं में मौजूद है – द्रव, गैस और ठोस
  • पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा करती है, जिससे दिन और रात होते हैं।
  • क्या आप जानते है पिछले चालीस सालों में धरती से 40% जंगली जानवर (वन्य जीव) खत्म हो चुके हैं।
  • सूर्य की ऊर्जा का कुछ भाग पृथ्वी और समुद्र की सतह से टकराकर वायुमंडल में बदल जाता है।
  • हर साल धरती पर करीब 5 लाख भूकंप आते हैं जिनमें से केवल 1 लाख भूकंप ही महसूस किये जाते हैं और केवल 100 भूकंप ही विनाश फैलाते हैं| बाकि भूकंप बहुत छोटे होते हैं जिनका पता भी नहीं चल पाता है
  • समुद्र तल से पृथ्वी की सबसे अधिक ऊंचाई माउंट एवरेस्ट की है जोकि 8,848 मीटर है।
  • यदि अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखा जाये तो पृथ्वी एक नीले रंग के तारे जैसी प्रतीत होती है l इसका कारण पृथ्वी पर मौजूद पानी है।
  • क्या आप जानते हैं पृथ्वी के पास एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा है। आपकी जानकारी लिए बता दे l बृहस्पति गृह में कुल 67 चंद्रमा हैं। पृथ्वी के चंद्रमा कि त्रिज्या  1,738 किलोमीटर है जोकि सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा चंद्रमा है।
  • क्या आप जानते है कि इन्द्रधनुष गोल होता है, लेकिन ज़मीन से हमें यह केवल आधा ही दिखाई देता है। परन्तु अगर हवाई जहाज से इंद्रधनुष को देखा जाये तो यह पूरा गोल दिखाई देगा।
  • पृथ्वी की पहली परत का निर्माण सिलिकॉन और एल्युमिनियम धातु से हुआ है।
  • क्रुबेरा धरती की सबसे गहरी गुफा है, जिसकी गहराई 2,197 मीटर है।
  • पृथ्वी की सभी चार परतों में सबसे मोटी परत धातु की है, जो 2900 किलोमीटर मोटी है और सबसे पतली परत क्रस्ट है जो पृथ्वी कि सतह से औसतन 30 किलोमीटर की गहराई पर है।
  • पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत पाई जाती है, जो इसे सूर्य की शक्तिशाली और हानिकारक UV किरणों से बचाती है।
  • जीवाश्म इस बात को प्रमाणित करता है कि मछलियां 53 करोड़ साल पहले भी मौजूद थी।
  • क्या आप जानते है कि पृथ्वी पर हर चार साल में एक लीप वर्ष क्यों होता है? ऐसा इसलिए है क्योंकि पृथ्वी पर एक वर्ष ठीक 365 दिन नहीं बल्कि 365.2564 दिन का होता है, यह अतिरिक्त 0.2564 दिन हर चार साल में फरवरी के महीने में आता है।
  • नील नदी पृथ्वी की सबसे लंबी नदी है, जो बुरुंडी में अपने स्रोत से 6,695 किलोमीटर दूर भूमध्य सागर तक फैली हुई है, हालांकि अमेज़न नदी पानी स्टोरेज के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी नदी है।
  • धरती पर हर घंटे 760 बार बिजली गिरती है।
  • पृथ्वी के वायुमंडल और बाहरी अंतरिक्ष के बीच की सीमा को कर्मन रेखा के रूप में जाना जाता है। यह सीमा पृथ्वी के समुद्र स्तर से 100 किमी की दूरी पर स्थित है। इस सीमा को पार करने वालो को ही अंतरिक्ष यात्री कहाँ जाता है।
  • धरती की घूर्णन गति हर साल 17 मिलीसेकेंड धीमी होती जा रही है अर्थात डायनासोरों के समय में धरती का दिन केवल 22 घंटे का होता था।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp