Rakhi Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

रक्षाबंधन 2023: इस रंग की राखी बांधें भाई को खुल जाएगी किस्मत!
प्रत्येक श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बड़ी धूम धाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। राखी के नाम से प्रसिद्ध ये त्यौहार भाई-बहन के असीम प्रेम का प्रतीक होता है।

इस साल भद्रा के कारण रक्षाबंधन का त्यौहार दो दिन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन वाले दिन बहनें भाई के दाहिने कलाई पर प्यार की राखी बांधती हैं। इसके साथ ही वे भाई के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना करती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुसार राखी बांधते हैं, तो निश्चित रूप से वह आपके भाई के सुख और सौभाग्य को बढ़ाने वाला साबित होगा।

आइए ज्योतिष के माध्यम से जानते हैं कि आपके भाई की राशि के अनुसार कौन सी राखी उसे सभी संकटों से बचाने वाली साबित होगी। तिलक लगाकर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मेष राशि

अगर आपके भाई की राशि मेष है, तो आपको अपने भाई के लिए लाल रंग की राखी लेनी चाहिए। दरअसल, मेष राशि के लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे में लाल रंग उनके जीवन में ऊर्जा का संचार करता है।

वृष राशि

अगर आपके भाई की राशि वृष है, तो आप उनके लिए नीली रंग की राखी खरीद सकते हैं। नीली रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी। साथ ही उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशियों के भाइयों के लिए हरे रंग की राखी शुभ मानी जाती है। मिथुन राशि पर बुध का प्रभाव होता है, इसलिए इन लोगों के लिए हरे रंग को अधिक भाग्यशाली माना जाता है। रक्षाबंधन पर हरी राखी बांधने से आपके भाई के जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। यह अच्छे स्वास्थ्य को इंगित करता है। अगर आपके भाई की राशि कर्क है, तो आपको उनकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए। सफेद रंग कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ माना जाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि पर सूर्य का वास होता है। अगर आपका भाई सिंह राशि का है, तो आप उनके लिए लाल या पीली रंग की राखी ले सकते हैं। लाल या पीली रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है।

कन्या राशि

अगर आपका भाई कन्या राशि का है, तो उस पर बुध का प्रभाव होता है। ऐसे में आपको अपने भाई की कलाई पर गहरे हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए काफी शुभ होगा। हर राखी आपके भाई के रुके हुए सारे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोग शुक्र ग्रह के स्वामी होते हैं। अगर आपके भाई की राशि तुला है, तो उनकी कलाई पर गुलाबी रंग की राखी बांध सकते हैं। इस रंग की राखी आपके भाई के जीवन को खुशियों से भर देगी। साथ ही आपके भाई की लंबी उम्र के लिए भी जरूरी है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले भाइयों पर मंगल का वास होता है। इस राशि के भाई की कलाई पर आपको मेहरून रंग की राखी बांधनी चाहिए। मेहरुन रंग की राखी आपके भाई पर आने वाले संकटों को दूर करने में मदद करेगा। उनके जीवन को खुशियों से भरेगा और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।

धनु राशि

अगर आपका भाई धनु राशि का है, तो याद रखें कि उस पर शुक्र का प्रभाव है। इसलिए आपको अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। पीले रंग की राखी आपके भाई को सफलता की ओर ले जाएगी। इससे आपके भाई को व्यावसायिक सफलता मिलने से कोई नहीं रोक सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों पर शनि का प्रभाव होता है। अगर आपके भाई की राशि मकर है, तो आपको उन्हें नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। नीले रंग की राखी आपके भाई के जीवन में सफलता लेकर आएगी।

कुंभ राशि

अगर आपका भाई कुंभ राशि का है, तो गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के लिए शुभ हो सकता है। गहरे हरे रंग की राखी आपके भाई के जीवन की रक्षा करेगी। आपके भाई के साथ कुछ भी गलत नहीं होने देगी।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। इस राशि के भाईयों के लिए पीला रंग सबसे अच्छा रहेगा। इसलिए अगर आपके भाई की राशि मीन है, तो उनके लिए पीले रंग की राखी खरीदें। पीले रंग की राखी आपके भाई को बीमारियों से दूर रखने में मदद करेगा।

राखी बांधते समय करें इस मंत्र को बोले

ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।

तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।

यह भी पढ़ें :-

जानिए कब है रक्षाबंधन और क्यों भद्रा काल नहीं बंधवाते राखी?

भाई को राखी बांधते समय रखें इन बातों का ध्यान !!

The post रक्षाबंधन 2023: इस रंग की राखी बांधें भाई को खुल जाएगी किस्मत! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.