baboon Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

शिकार होते-होते बचा शिकारी, बंदरों के हमले में बाल-2 बचा तेंदुआ
बीच सड़क में बंदरों की भारी भीड़ को देख कर तेंदुए को लगा होगा कि चलो खाने का बंदोबस्त तो हो गया। तेंदुए ने फिर किसी एक बंदर को निशाना बना कर उस पर झपट्टा मारने को सरपट दौड़ लगा दी। पर अगले ही पल तेंदुए को जान के लाले पड़ गए।

दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में बैबून (बंदर की एक प्रजाति ) का एक पूरा झुंड बीच सड़क में अटखेलियाँ कर रहा था जब यह वाक़या घटा। यह घटना एक पर्यटक के कैमरे में क़ैद हो गयी जो उन्होंने LatestSightings नामक यू ट्यूब चैनल के साथ शेयर की है।

तुर्किये की 38 वर्षीय मर्व मेर्सिनलिगिल, अपने पति 44 वर्षीय वकील विक्टर सज़ोंटाघ के साथ अपनी पहली क्रूगर नेशनल पार्क सफारी पर थीं, जब उन्होंने यह सब कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उसने अपनी कहानी और वीडीयो यू ट्यूब चैनल साथ साझा की।

सतारा कैंप में अपने हनीमून के दौरान मर्व और उनके पति कुछ घंटे पहले ही क्रूगर पहुंचे थे। वे पॉल क्रूगर गेट से त्शोकवाने की ओर गाड़ी चला रहे थे जब अचानक, उन्होंने सड़क के बगल में एक तेंदुए को चलते हुए देखा। वह बहुत सहज दिख रहा था और किसी खास जल्दी में नहीं लग रहा था।

तभी अचानक तेंदुआ घास में गायब हो गया और उन्हें लगा कि मामला ख़त्म हो गया। थोड़ा आगे जाकर उन्होंने देखा कि लगभग 50 बंदरों का एक झुंड सड़क पार कर रहा था, जिससे थोड़ी डेर के लिए ट्रैफिक जाम जैसा हो गया। हालाँकि बैबून सड़क पार करने की जल्दी में नहीं दिख रहे थे और सड़क के बीचों बीच उत्पात मचा रहे थे।

मैंने अपने पति से मज़ाक में कहा, “शायद हमें बंदरों को उस तेंदुए के बारे में बता देना चाहिए जिसे हमने अभी देखा है”। “मैं खूब हंसा, खासकर इसलिए क्योंकि यह अफ़्रीकी जंगल में मेरा पहला मौका था।” मर्व और उसके पति विक्टर ने कहा।

“लेकिन तेंदुआ बिलकुल यही सोच कर वहाँ आया था। उसको लगा होगा कि यहाँ उसे आसानी से भोजन मिल जाएगा। लेकिन यहाँ पर तेंदुए को सबक़ मिलने वाला था।”

जैसे ही तेंदुए ने हमला किया, एक भारी भरकम नर बैबून, जो कि बंदरों का सरदार लग रहा था, ने तेंदुए का रास्ता रोका और उस पर जवाबी हमला कर दिया। इसके साथ अन्य बंदरों ने भी उस पर धावा बोल दिया।

तेंदुए ने इतने ज़ोरदार जवाबी हमले की अपेक्षा नहीं की थी। जल्दी ही तेंदुए के पैर उखड़ गए और वह जैसे-तैसे जान बचा कर झाड़ियों में वापिस भाग गया। बंदरों ने भी मौक़े का फ़ायदा उठा कर उसे दूर तक खदेड़ दिया।

हमले के काफ़ी देर बाद तक बंदर पहरा देते रहे, यह सुनिश्चित करते हुए कि श्रीमान तेंदुए को स्पष्ट संदेश मिल जाए, कि, “हिम्मत है तो आ, फिर से बताते हैं तुझे!”

क्रूगर नेशनल पार्क

उत्तरपूर्वी दक्षिण अफ्रीका में क्रूगर नेशनल पार्क, अफ्रीका के सबसे बड़े वन्य-जीव अभयारण्यों में से एक है। यहाँ जंगली जानवरों की विशाल संख्या में 5 बड़े जानवर शामिल है: शेर, तेंदुआ, गैंडा, हाथी और भैंस। सैकड़ों अन्य स्तनधारी जानवर यहां पर रहते हैं।

साथ ही गिद्ध, चील और सारस जैसी विभिन्न पक्षी प्रजातियां भी यहां पायी जाती हैं। पहाड़, विशाल झाड़ीदार मैदान और घने उष्णकटिबंधीय जंगल सभी इस वन्य रिज़र्व का हिस्सा हैं। दुनिया भर से हज़ारों प्रकृति और वन्य-जीव प्रेमी हैं पर्यटन के लिए आते हैं।

The post शिकार होते-होते बचा शिकारी, बंदरों के हमले में बाल-2 बचा तेंदुआ appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.