राशिफल Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े पहनने से मिलेंगी अपार खुशियां!!
सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत मायने रखता है। इस बार चतुर्थी 17 अक्टूबर दिन गुरुवार को करवा चौथ मनाया जाएगा l इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए सारा दिन व्रत रखकर शाम को चांद को अर्घ्य देकर ही अन्न जल ग्रहण करती हैं। इस दिन विवाहित महिलाएं पूर्ण श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। यदि आप इस  शुभ संयोग में करवा चौथ के व्रत का शुभ फल प्राप्त करना चाहते हैं, तो राशि के मुताबिक ही अपने कपड़ों का चयन करें। ऐसा करने से आप चंद्रमा और दूसरे ग्रहों की भी शुभ दृष्टि का लाभ पा सकते हैं l आइए जानते हैं राशिओं के अनुसार आपको कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मेष राशि

करवा चौथ के दिन मेष राशि की महिलाओं को लाल और गोल्डन कलर की साड़ी, लहंगा या फिर इस रंग का सूट पहनकर पूजा करनी चाहिए। इन रंगो के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए यह व्रत अधिक फलदायी होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन सिल्वर और लाल रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनकर महिलाएं पूजा करें तो उन्हें पति का अधिक प्यार मिलेगा।

मिथुन राशि

करवा चौथ के दिन मिथुन राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर पूजा करनी चाहिए, तो यह व्रत उनके लिए अधिक फलदायक होगा। इससे उनके पति की आयु लंबी होगी और उनका व्रत भी सफल होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाओं को लाल और सफेद रंग की साड़ी के साथ सतरंगी चूड़ियां पहनकर करवा मैया की पूजा करनी चाहिए। साथ ही भोग में भी सफेद बर्फी का प्रयोग करने से उनका व्रत पूर्ण होगा और पति का दो गुना प्यार मिलेगा।

सिंह राशि

ज्योतिष की माने तो सिंह राशि की महिलाओं को लाल, संतरी, गुलाबी या फिर गोल्डन कलर के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। राशि के अनुसार, इन रंगो के कपड़े पहनने से भगवान जल्दी प्रसन्न होंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहननी चाहिए, ऐसा करने से उनके प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि

तुला राशि की महिलाओं को लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके लिए अधिक शुभ लाभ होगा, और पति का प्रेम और साथ अधिक मिलेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल, मैरून या फिर गोल्डन रंग की साड़ी या लहंगा पहनकर पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि

धनु राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन पीले या फिर आसमानी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। पूजा भी इन्हीं कपड़ो में करनी चहिए और पति की लम्बी उम्र की कामना करनी चाहिए। मां पार्वती उनकी मनोकामना जल्द पूरी करेंगी।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाओं के लिए राशि के अनुसार सबसे शुभ रंग ब्लू है। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से महिलाओं पर माता पार्वती अधिक प्रसन्न होती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की महिलाओं को नेवी ब्लू , सिल्वर कलर या फिर दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख व शांति बनी रहेगी और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलेगा।

मीन राशि

ज्योतिषों के अनुसार, मीन राशि की महिलाओं को लाल रंग या गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होगा। करवा चौथ पर यह रंग चुनना सौभाग्य वृद्धि कारक होगा।

The post करवा चौथ पर इस रंग के कपड़े पहनने से मिलेंगी अपार खुशियां!! appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.