चार टाँगें Archives - Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य

जानिए एक ऐसी अनोखी महिला के बारे में जिसकी चार टाँगें थीं
जानिए एक ऐसी अनोखी महिला के बारे में जिसकी चार टाँगें थीं

अकसर लोग जब अपने बारे में किसी को बताते हैं तो वे अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातों को सामने रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई व्यक्ति अपने परिचय में शरीर के अंगों का भी विवरण दे रहा हो?

जैसे; ‘मेरे दो हाथ, एक आंख और दो कान है’ ये कितना अजीब लगता है, लेकिन कोई है जिसे ऐसा भी कहने की जरूरत पड़ती है और वो है मर्टल कोर्बिन। उसे अपने परिचय में यह कहना पड़ता है कि ‘मेरे दो नहीं बल्कि चार पैर है’ l

आज हम आपको इस पोस्ट में चार टांगो वाली अनोखी महिला मर्टल कोर्बिन के बारे में बताने जा रहे हैं:-

मर्टल कोर्बिन का जन्म 12 मई, 1868 को यूनाइटेड स्टेट के टेनेसी में हुआ। मर्टल कोर्बिन को चार-पैर वाली महिला के रूप में जाना जाता था। उसके जन्म ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

बेहद मासूम व प्यारी मर्टल बाकी लोगों की तुलना में केवल एक अंतर लेकर इस दुनिया में आई थी और वो था उसके चार पैर।

जी हां, मर्टल के दो नहीं बल्कि चार पैर थे, दो सामान्य उसी स्थान पर और बाकी दो टांगें उनके ठीक बीचोबीच थे जो मर्टल की कमर के बीच से आते थे।

डॉक्टरों के मुताबिक मर्टल के साथ जुड़ी वो दो अलग टांगें उसकी जुड़वा बहन की थी जो इस दुनिया में आ नहीं पाई।

डॉक्टरों का कहना है कि कई बार जो जुड़े हुए जुड़वा बच्चे होते हैं उनमें से एक के शरीर का तो पूरा आकार बन जाता है लेकिन दूसरे के शरीर के कुछ हिस्से पहले वाले बच्चे के साथ जुड़ जाते हैं।

कितनी अजब-गजब है ये दुनिया

कितनी अजीब और विचित्र बात है न कि आप अपने जन्म के साथ किसी दूसरे के शरीर के अंगों को साथ लेकर आए हो। डॉक्टरों के अनुसार मर्टल अपने अजन्मी बहन के इन्हीं अंगों को साथ लेकर आई थी l

मर्टल अपने अजन्मी बहन के अंगों पर काबू तो पा सकती थी, लेकिन चलते समय उनका उपयोग करना उसके लिए काफी चुनौतीपूर्वक था। यह भी कहा गया कि उन दो टांगों से जुड़े पैरों में केवल 3-3 उंगलियां ही थी।

मर्टल की इस विचित्र बात ने उसे दुनिया भर में मशहूर भी बनाया। जब वो केवल 13 साल की थी तब उसके जीवन पर एक जीवनी लिखी गई, ‘बायोग्राफी ऑफ मर्टल कॉर्बिन’ l

वह अपने अतिरिक्त शरीर को मैचिंग मोज़े और जूतों से सजाती थी, जो उसे एक बहुत ही सुंदर लुक देता था।

मर्टल की शादी

मर्टल की एक बहन और भी थी जिसका नाम विले ऐन था। उसकी शादी साल 1885 में लॉक बिन्नेल नाम के लड़के से हुई थी।

लॉक का एक भाई डॉक्टर जेम्स क्लिंटन बिकनेल था, जिसने अपने भाई की शादी के तुरंत बाद मर्टल से शादी का प्रस्ताव रखा।

19 साल की उम्र में मर्टल ने जेम्स क्लिंटन बिकनेल नाम के एक डॉक्टर से शादी की। मर्टल और जेम्स की शादी एक सच्चे प्यार को बयां करती है।

यहाँ एक और महत्वपूर्ण बिंदु है कि मर्टल के शरीर में एक नहीं बल्कि दो योनियां मौजूद थी। कहा जाता है कि मर्टल ने पांच बच्चों को जन्म दिया था जिनमें से तीन का बचपन में ही निधन हो गया था।

मर्टल के बच्चों के संदर्भ में यह भी कहा गया कि उसके तीन में से दो बच्चे एक योनि से पैदा हुए थे और बाकी दो दूसरी योनि से। अब यह तथ्य सच है या नहीं लेकिन चिकित्सकीय रूप से देखा जाए तो ऐसा होना संभव माना गया है।

The post जानिए एक ऐसी अनोखी महिला के बारे में जिसकी चार टाँगें थीं appeared first on Interesting Facts, Information in Hindi - रोचक तथ्य.