Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

कब और क्यों मनाया जाता है, नौसेना दिवस

4 दिसंबर 1971 को ‘ऑपरेशन ट्राईडेंट’ के तहत भारतीय नौसेना ने कराची में पाकिस्तान नौसेना पर हमला कर उसे करारा सबक़ दिया था। इस युद्ध में पहली बार जहाज पर प्रहार करने वाली एक एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था। इसी वजह से हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

इससे पहले 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने भारत के हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्रों में हमला किया था जबाव में भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान जोकि अब बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है में सैन्य अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था।

नौसेना के शौर्य के सम्मान दिवस से तौर पर 4 दिसंबर को पूरे देश में  नौसेना दिवस मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना कब अस्तित्व में आई

वर्तमान में 55000 नौसैनिकों से लैस भारतीय नौसेना विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना है।

17वीं शताब्दी में आधुनिक भारतीय नौसेना की नींव रखी गई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक समुद्री सेना के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की थी। इसी प्रकार 1934 में रॉयल इंडियन नेवी की स्थापना भी की गई थी।

नौसेना की भूमिका

भारत की नौसेना देश की समुद्री सीमाओं को सुरक्षित करने और साथ ही साथ बंदरगाह यात्राओं, संयुक्त अभ्यास, मानवीय मिशन, पर आने वाली मुसीबतों से भी सहायता करती है। नौसेना भारत के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को बढ़ाने में एक बड़ी भूमिका निभाती है।

नौसेना विश्लेषकों (Naval Analyses) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में परमाणु-संचालित पनडुब्बी मिसाइलें और एक परमाणु संचालित पनडुब्बी चक्र के साथ 15 पारंपरिक पनडुब्बियां, और दो परमाणु संचालित पनडुब्बियां हैं l

भारतीय नौसेना का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। नौसेना का मुख्यालय अधिकारी-एडमिरल के नियंत्रण में होता है।

भारतीय नौसेना के बारे में कुछ रोचक तथ्य

भारतीय नौसेना विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी नौसेना है।

  1. भारतीय नौसेना 3 क्षेत्रों की कमांडों के द्वारा तैनात की गई है, जिसमें से प्रत्येक का नियंत्रण एक फ्लैग अधिकारी द्वारा किया जाता है l
  • पश्चिमी नौसेना कमांड (मुंबई में मुख्यालय)
  • पूर्वी नौसेना कमांड (विशाखापत्तनम में मुख्यालय)
  • दक्षिणी नौसेना कमांड (कोच्चि में मुख्यालय)
  1. पश्चिमी और पूर्वी नौसेना कमांड ‘ऑपरेशनल कमांड’ हैं, और अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में क्रमशः संचालन पर नियंत्रण करते हैं। वहीं दक्षिणी कमांड प्रशिक्षण कमांड है।
  2. 17वीं शताब्दी के मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी भोसले को भारतीय नौसेना के पिता के रूप में माना जाता है।
  3. भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पनडुब्बी के डिजाइन बड़े पैमाने पर रूस से प्रभावित हैं।
  4. केरल में Ezhimala नौसेना अकादमी एशिया में सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है।
  5. INS (भारतीय नौसेना जहाज़) विराट नौसेना का पहला विमान वाहक और दुनिया का सबसे पुराना विमान वाहक था।
  6. पहले भारतीय नौसेना को रॉयल इंडियन नेवी कहा जाता था लेकिन, 26 जनवरी, 1950 के बाद इसका नाम भारतीय नौसेना रख दिया गया था।
  7. द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की नौसैनिक बलों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  8. भारतीय नौसेना दुनिया की शीर्ष दस नौसेना बलों में से एक है।
  9. मार्कोस या समुद्री कमांडो, भारतीय नौसेना के विशेष संचालन इकाई है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp