Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते

इंसान का सबसे वफादार साथी कुत्ता होता है जो अपने मालिक के लिए जान देने और जान लेने के लिए तैयार रहता हैं इसलिए आज भी लोग अपने घरों की रखवाली का काम कुत्तों को ही देते है लेकिन क्या आप जानतें है कि दुनिया में कुछ ऐसी नस्ल के कुत्ते भी हैं जो शेर से भी खतरनाक और भेडियें से ज़्यादा फुर्तिले होते हैं। हम आज आपको दुनिया भर के ऐसे खतरनाक डॉग ब्रीड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतने खतरनाक हैं कि इनमें से कई कुत्तों को पालने पर बैन लग चुका है।

पिट बुल

पिट बुल प्रजाति के कुत्ते सबसे खतरनाक और आक्रामक नस्ल के होते हैं। इसका वजन 16 से 30 किलो के बीच होता है। दुनियाभर के कई देशों ने इन कुत्तों को रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पिट बुल को आज भी पाला जाता है, लेकिन इनके आक्रामकता को रोकने के लिए बेहतर ट्रेनिंग की जरूरत होती है। सन् 2015 में सिर्फ अमेरिका में ही पिट बुल के हमले से 28 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है।

रोट व्हीलर

 

इस प्रजाति के कुत्ते सबसे ताकतवर ब्रीड में से गिने जाते है l इस नस्ल के कुत्तों को अगर सही तरीके से ट्रेन और रख-रखाव ठीक से नही हुआ तो इस इस प्रजाति के कुत्ते बेहद खतरानक हो जाते हैं ।

जर्मन शेफर्ड

जर्मन शेफर्ड दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में से एक है इसे पुलिसिया कुते के रूप में भी जाना जाता है। इनका वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है परन्तु यदि इस नस्ल के कुत्ते को सही प्रशिक्षण मिले तो यह एक वफादार और बहुत प्यार करने वाला घरेलू पालतू कुत्ता है।

डाबरमैन पिन्स्चर

इन कुत्तों का भी ज़्यादातर पुलिस ही इस्तेमाल करती है हालाँकि इनको अब लोग घरों में भी पालने लगे हैं लेकिन अनजान लोगों के लिए ये मौत का कारण बन सकते है। यह खतरनाक कुत्ता अजनबी लोगों को देखते ही आक्रामक हो जाता है, लेकिन अक्सर मालिकों को देखते ही शांत हो जाता है। इनका वजन 34 से 45 किलो के बीच होता है। कई देशों में इसे भी पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बुलमास्टिफ़

बुलमास्टिफ नस्ल का कुत्ता भी आक्रामक स्वभाव का होता है, इसके पैर लंबे होते हैं। ये बहुत ही भारी भरकम कुत्ते होते हैं इनका वजन 55 से 60 किलो के बीच होता है।

वुल्फ हाइब्रिड्स

 

इस कुत्ते का नाम जैसा है उसी तरह का यह दिखाई भी देता है इस कुत्ते की प्रजाति भेडियों के जैसी होती है इसलिए इनका नाम वोल्फ हाईब्रिड रखा गया है। अमेरिका के कई राज्यों ने इस विशेष नस्ल को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि वे अपने मालिकों के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर सकते हैं।

बॉक्सर

बॉक्सर प्रजाति को शिकारी कुत्तो का वंशज कहा जाता है। ये अपने मजबूत जबड़े से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। इनकी पहचान अड़ियल कुत्तों के रूप में भी है। इनका वजन 30 से 32 किलो के बीच होता है।

हस्की

हस्की प्रजाति के कुत्ते खतरनाक होने के साथ-साथ बेहद ही इंटेलिजेंट होते हैं। इन्हें स्लेज डॉग के रूप में भी जाना जाता है इन्हें बर्फीले रास्तों पर बिना पहियों की गाड़ी खींचने के लिए जाना जाता है। इनका वजन 20 से 27 किलो के बीच होता है। वैसे तो ये कुत्ते बहुत समझदार होते हैं लेकिन आक्रामक होने पर ये किसी की भी जान ले सकते हैं। यह जब आक्रामक मूड में होते है तब किसी की भी जान ले सकते है। इस नस्ल के कुत्ते के कारण अमेरिका में 1979 से 1993 के बीच 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

मालाम्यूट

मालाम्यूट प्रजाति के कुत्ते उत्तरी अमेरिका में पाए जाते हैं। इस प्रजाति के कुत्ते काफी समझदार होते हैं। इनका वजन 34 से 49 किलो तक होता है। ये कुत्ते आक्रामक होने पर जान भी ले सकते हैं। इस प्रजाति के कुत्ते इंटेलिजेंट होने के साथ ही एनर्जी और आक्रामकता से भरे होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की स्टडी के अनुसार 1966 से 1980 के बीच इस कुत्ते के काटने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

ग्रेट डैन

 

इस प्रजाति के कुत्तों को अगर ट्रेनिंग देकर पालतू बनाया जाये तो ये सुरक्षा के लिहाज से बहुत बेहतरीन कुत्ते हैं लेकिन बिना प्रशिक्षण के अगर इन कुत्तों को रखा जाये तो ये बहुत ही खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। इस कारण से इन्हें किलिंग मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इनका वजन 54 से 90 किलो के बीच होता है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp