Thursday, September 28, 2023
28.1 C
Chandigarh

महाशिवरात्रि 2023 – जाने इस वर्ष किन राशियों पर होगी महादेव की अपार कृपा

महाशिवरात्रि हिन्दुओं और भगवान शिव का एक प्रमुख त्यौहार है। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी 2023 को शनिवार के दिन है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था।

साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से इस महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में शिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि 2023 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि 17 जनवरी को रात्रि 8 बजकर 2 मिनट से शुरू हो रही है, जो 18 फरवरी को शाम 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग- महाशिवरात्रि पर शाम 04 बजकर 12 से शाम 06 बजकर 03 मिनट तक

तो आइये जानते हैं इस वर्ष किस राशि पर रहेगी महादेव की अपार कृपा :-

मेष राशि

मेश राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। इस महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए मेष राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष आराधना करनी चाहिए।

महाशिवरात्रि पर इस राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा। अचानक से आय में इजाफा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपके सभी तरह के रुके हूए कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि भगवान भोलेनाथ की प्रिय राशियों में से एक होती है। इस राशि के जातकों को महादेव हर तरह की खुशखबरी देंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके मिलेंगे। व्यापार में मुनाफा और मन में शांति रहेगी।

तुला राशि

भगवान शिव तुला राशि वालों पर इस बार अच्छी कृपाद्दष्टि डालेंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से रूके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। आय में इजाफा देखने को मिलेगा। धन-संपंति में इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक लाभ होने की अच्छी संभावना है।

धनु राशि

भगवान शिव आपके करियर को ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। लाभ के अच्छे और बेहतरीन मौके हासिल होंगे। हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होंगी। आपको मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार करने वाले जातकों को बिजनेस से संबंधित की तरह के अच्छी डील हाथ में आ सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए इस बार की महाशिवरात्रि किसी वरदान से कम नहीं होगी। अचानक लाभ और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR