Thursday, April 11, 2024
25.9 C
Chandigarh

दुनिया का सबसे लम्बा गांव बसा है पोलैंड में

पोलैंड गणराज्य आधिकारिक तौर पर मध्य यूरोप में एक देश है। इसका का कुल क्षेत्रफल लगभग 3 मिलियन वर्ग किलोमीटर है, जो इसे यूरोप का 9वां सबसे बड़ा देश बना देता है।

लगभग 40 मिलियन की आबादी के साथ यह यूरोपीय संघ का 6 वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। वैसे तो इस देश में काफी खूबसूरत जगहें है लेकिन आज हम इस पोस्ट में बात करने जा रहे हैं पोलैंड के एक गांव के बारे में जो दुनिया का सबसे लम्बा गांव बन गया है ।

तो चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे लम्बे गांव के बारे में :-

पोलैंड का सुलोस्जोव गांव दुनिया का सबसे लंबा गांव बन गया है। यह 9 किमी की लंबाई और करीब 150 मीटर की चौडाई में बसा है। इस गांव में करीब 1600 घर हैं, जो एक सड़क के दोनों तरफ बने हैं।

इनमें करीब 6200 लोग रहते हैं। वर्ल्ड रूरल प्लानिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गांव क्राकोव शहर से करीब 30 किमी दूर है। यह 14वीं शताब्दी में बसा था। उस वक्त इसका दायरा करीब 500 मीटर था।

लेकिन धीरे-धीरे इसकी बसावट लंबाई में बढ़ती गई। इस गांव के दोनों तरफ हरेभरे खेत हैं। इस गांव में अस्पताल, बैंक, स्कूल और सारी मूलभूत सुविधाएँ हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा गांव बांग्लादेश का बनियाचोंग

बांग्लादेश का बनियाचोंग गांव दुनिया का सबसे बड़ा गांव है। यहां की आबादी करीब 2.40 लाख है। हबींगज जिले के इस गांव में 50.84 फीसदी पुरुष हैं। जबकि 49.16 फीसदी महिलाएं हैं।

उत्तर प्रदेश का गहमर है एशिया का सबसे बड़ा गांव

यूपी का गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव हैं। यहां की आबादी 1.10 लाख से ज़्यादा है। गाजीपुर के इस गांव की खासियत है कि यहां हर घर से कोई न कोई सेना में है। यह गांव साल 1530 में बसा था।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp