Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

किसी महल से कम नहीं हैं यह लाइब्रेरीज!

लाइब्रेरीज वह स्थान है जहाँ विविध प्रकार के ज्ञान, सूचनाओं, स्रोतों, सेवाओं आदि का संग्रह रहता है। किताबों के महत्व को समझते हुए दुनिया में कई विशाल लाइब्रेरीज बनाई गई हैं।

दुनिया में बहुत से खूबसूरत और विचित्र पुस्तकालय हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे पुस्तकालयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देखने में किसी महल से कम नहीं लगते। तो आइए जानते हैं:-

लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस

दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी अमेरिका के वॉशिंगटन में है। इसे ‘लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस’ के नाम से भी जाना जाता है। यह करीब 219 साल पुरानी है। इसकी स्थापना 24 अप्रैल, 1800 में की गई थी।

यहां लगभग 470 भाषाओं की किताबें मौजूद हैं, जो करीब 1349 किलोमीटर लंबी अलमारियों में रखी हैं। इस लाइब्रेरी में 3000 से भी ज़्यादा लोग काम करते हैं।

ब्रिटिश लाइब्रेरी

लंदन में स्थित “ब्रिटिश लाइब्रेरी’ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जाती है। यहां लगभग 15 करोड़ किताबें और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं।

इस लाइब्रेरी की स्थापना ब्रिटिश लाइब्रेरी अधिनियम 1972 के तहत एक जुलाई 1973 को एक स्वतंत्र संस्था के रूप में की गई थी।

न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी अमेरिका की ‘न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी’ है। साथ ही यह अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी है।

यहां पांच करोड़ 30 लाख के आसपास किताबें और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। साल 1895 में इसकी स्थापना हुई थी।

द नेशनल लाइब्रेरी ऑफ चायना

द नेशनल लाइब्रेरी ऑफ चायना नाम की ये लाइब्रेरी चीन की नेशनल लाइब्रेरी है। यहां 35 लाख से अधिक किताबें हैं। ये एशिया के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक है।

लाइब्रेरी एंड अर्काइव

दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में चौथे स्थान पर कनाडा का ‘लाइब्रेरी एंड अर्काइव’ है, यहां चार करोड़ 50 लाख से भी ज़्यादा किताबें और अन्य दस्तावेज रखे हुए हैं।

सिर्फ किताबों की संख्या यहां करीब दो करोड़ है। यह लाइब्रेरी ओटावा में स्थित है, जिसकी स्थापना साल 2004 में की गई थी।

रशियन स्टेट लाइब्रेरी

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित ‘रशियन स्टेट लाइब्रेरी’ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी लाइब्रेरी है। यहां चार करोड़ 30 लाख के आसपास किताबें और अन्य प्राचीन और नए दस्तावेज हैं।

इसमें सिर्फ किताबों की संख्या एक करोड़ 70 लाख के करीब है। ये किताबें और दस्तावेज 275 किलोमीटर लंबी अलमारियों में रखी हुई हैं।

Stadtbibliothek सिटी लाइब्रेरी

यह लाइब्रेरी (Stuttgart) स्टुटगार्ट शहर, जर्मनी में है। इस लाइब्रेरी में प्रशासन ने हर संस्कृति के हिसाब से अलग-अलग विभाग बनाए हैं, बच्चों के लिए पुस्तकालय, संगीत पुस्तकालय, कला पुस्तकालय, सूचना साक्षरता, वृद्ध लोगों के उपयोग करने के लिए भी अलग विभाग हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp