Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

जानिए दुनिया के सबसे छोटे जानवरों के बारे में

विश्व भर में पशु-पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं। उनमें से कुछ अपने रंग, मधुर आवाज़ और कुछ अपने आकार के लिए प्रसिद्ध हैं।

आज इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के सबसे छोटे जानवरों के बारे में :-

सबसे छोटा सांप

दुनिया के सबसे छोटे सांप का नाम है लेप्टोटाइप्लॉप्स कार्ले। यह केवल चार इंच लंबा है और किसी सिक्के के ऊपर एकदम फिट हो जाता है। वे विषाक्त नहीं हैं। वे चींटियों, दीमक और छोटे कीड़ों के अंडे खाते हैं। वे चट्टानों के नीचे रेत में छिप जाते हैं।

यह भी पढ़ें :-सांप की जीभ दो भागों में क्यों कटी होती है? जानिए क्या है इसके पीछे रहस्य!

सबसे छोटा गिरगिट

अफ्रीका में मेडागास्कर के उत्तर-पश्चिमी तट से दूर स्थित नॉयसी बी आईलैंड में ब्रुकेसिया मिनीमा प्रजाति का गिरगिट पाया गया है। यह गिरगिट की सबसे छोटी प्रजाति है। यह मात्र 0.5 इंच का है। यह मेडागास्कर के वर्षावनों में पाया जाता है। रोचक तथ्य यह है कि यह अपनी त्वचा रंग बदलने में सक्षम है।

यह भी पढ़े :-जानवरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य!

सबसे छोटा घोड़ा

दुनिया के सबसे छोटे घोड़े का नाम को गिनीज़ बुक में दर्ज किया गया है। बॉम्बेल नाम का यह घोड़ा पोलैंड का है। दुनिया के इस सबसे छोटे नर घोड़े की ऊँचाई कंधे से लेकर पैर तक केवल 56.7 सेमी यानी 1 फिट 10 इंच है।

बॉम्बेल अब तक कासकड स्टड फ़ार्म का सबसे छोटा घोड़ा है, जो कई बड़े घोड़ों के साथ रहता है। इससे पहले दुनिया के सबसे छोड़े का रिकॉर्ड थम्बेलिना नाम की एक घोड़ी के पास था, जिसकी 2018 में मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें :-जानवरों की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें!

सबसे छोटा चूहा

दुनिया का सबसे छोटा चूहा रोडेंट है । इसकी लंबाई 3-10 इंच तक होती है । इनका जीवन काल केवल 2 साल तक होता है। यह दुनिया मे कम पाए जाते है । यह केवल रेगिस्तान इलाकों मे पाए जाते है।

यह भी पढ़ें :-जानवरों की हंसा देने वाली विडियो!

सबसे छोटा बंदर

दुनिया का सबसे छोटा खूबसूरत बंदर आपकी एक उंगली के बराबर है जिसका नाम है पिग्मी मार्मोसेट। यह दुनिया का सबसे छोटा बंदर है।

दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी अमेजन बेसिन में पाया जाने वाला यह बंदर जन्म के समय हमारी एक उंगली से भी काफी छोटा होता है। यह ज्यादा से ज्यादा 4.6 से 6.2 इंच तक बढ़ते हैं और इनका वजन 100 ग्राम तक होता है।

यह बंदर देखने में तो बहुत ही प्यारे और सीधे साधे लगते हैं लेकिन यह बहुत ही इंटेलिजेंट और थोड़े गुस्सैल मिजाज के होते हैं।

यह भी पढ़ें :-जंगली जानवरों की शीशे को देखकर हंसा देने वाली प्रतिकिर्या!

सबसे छोटा कुत्ता

दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते का आकार लगभग 6 इंच का है और इसकी ऊंचाई इससे भी कम होती है। कुत्तों की इस नस्ल का नाम है चिहुआहुआ। यह अमेरिका के चार्लटन में रहता है।

बड़ा होने के बाद भी यह लेडीज पर्स, जूते और कोट की जेब में आसानी से समा जाता है। गिनीज रिकॉर्ड बुक में इसे विश्व के सबसे छोटे कुत्ते के रूप में शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :-ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते

सबसे छोटी बिल्ली

यूएस के प्रांत सेंट्रल इलिनॉयस में पीबेल्स नाम की बिल्ली है, जो मात्र 6.1 इंच की है। गिनीज बुक में इसका नाम 2004 में जोड़ा गया था। यह इतनी छोटी है कि एक छोटे से गिलास में भी आ जाती है।

यह भी पढ़ें :-बच्चों के साथ जल्दी घुल-मिल जाने वाले पालतू कुत्ते

सबसे छोटी मछली

2006 में दुनिया की सबसे छोटी मछली की खोज इंडोनेशिया के सुमात्रा आईलैंड में की गई। इस मछली का आकार केवल 0.3 इंच का है। यह मछली पेईडोक्राईप प्रोजेगेटिया की एक प्रजाति कार्प के परिवार से है।

यह भी पढ़ें :-उत्तराखंड में म‌िली डेढ़ सौ क‌िलो की मछली, फोटो हुआ वायरल तो मचा हंगामा

सबसे छोटी छिपकली

ब्रिटिश के वर्जिन द्वीप समूह में 1965 में 0.6 इंच की छिपकली का पता चला था। यह स्नेहरडेटाइलस एरेएसिया प्रजाति की छिपकली है।

सबसे छोटी गाय

क्या कभी आप ने सबसे छोटी गाय को देखा है जी हाँ हम बात कर रहे हैं 31 इंच की बेचूरा गाय के बारे में जिसको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी सबसे छोटी गाय माना है।

यह भी पढ़ें :-

दुनिया के 10 सबसे महंगे जानवर

जानवरों की हंसा देने वाली विडियो!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp