Wednesday, March 27, 2024
25.5 C
Chandigarh

रेड लेडी के नाम से जानी जाती है ये महिला, जो है लाल रंग की दीवानी

हर इंसान का अपना एक शौक होता है और उसी शौक के कारण वह अपने दोस्तों के बीच जाना जाता है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से मशहूर हैं। ऐसी ही एक महिला हैं जोरिका रिबरनिक, जो अपने अनोखे शौक के कारण ही सारी दुनिया में ‘रेड लेडी’ के नाम से जानी जाती है क्योंकि उसे लाल रंग से कुछ ज्यादा ही लगाव है।

बोस्निया की रहने वाली जोरिका रिबरनिक नामक एक महिला टीचर है। उसे लाल रंग इतना ज़्यादा पसंद है कि वह अपने आस-पास सब कुछ लाल ही देखना चाहती है।

जानकर हैरानी होगी कि जोरिका के घर का हर सामान लाल रंग का होने के साथ ही उसके बाल भी लाल रंग के ही हैं। जोरिका के अनुसार जब वह 18 साल की थी तब उसे लाल रंग की चीजों का ऐसा शौक चढ़ा कि आज तक नहीं उतरा। यहां तक कि वह किसी के अंतिम संस्कार में भी जाती है तो लाल ड्रैस पहन कर ही जाती हैं।

फिलहाल उसके घर में केवल एक वाटर हीटर को छोड़कर हर चीज का रंग लाल है। वह भी इसलिए क्योंकि उसके पति जोरॉन के कहने पर ही उन्होंने अलग रंग का हीटर खरीदा था।

पिछले 4 दशक में जोरिका का यह शौक इतना लोकप्रिय हो गया है कि लोग उसे किसी सैलिब्रिटी से कम नहीं मानते हैं और अब तो सोशल मीडिया पर भी वह खूब लोकप्रिय है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp