Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

जानिए चैत्र नवरात्रि का राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव!

चैत्र नवरात्रि प्रति वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं, और इसी दिन से हिंदुओं का नव वर्ष भी प्रारंभ हो जाता है। नवरात्रि पर्व पर माता की पूजा के साथ ही व्रत-उपवास और पूजन का विशेष महत्व होता है।

नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नौ दिनों में मां दुर्गा के प्रत्येक दिन के अनुसार भोग अर्पित किया जाता है, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न होकर सभी प्रकार के कष्ट दूर करती हैं।

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त

इस साल चैत्र नवरात्र, 13 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 22 अप्रैल 2021 तक है।

शुभ मुहूर्त- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक
शुभ मुहूर्त की अवधि- 04 घंटे 15 मिनट

नवरात्रि पर्व सभी के लिए बहुत-सी खुशियां लेकर आता है। प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में सुख-समृद्धि, यश-वैभव, आर्थिक-मानसिक एवं शारीरिक सुख की चाहत रखता है। जानिए चैत्र नवरात्रि का आपकी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

मेष राशि

चैत्र नवरात्रि आपके लिए बहुत से खुशियां आएगी क्योंकि इस बार आप पर देवी दुर्गा की कृपा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। एक उच्च संभावना यह भी है कि आपकी शादी हो सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोग आदि से पीड़ित हैं तो उन्हें भी लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सूर्यदेव को जल दें।

मिथुन राशि

चैत्र नवरात्रि आपके लिए अनुकूल रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आप कुछ अच्छे अवसर प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ये सलाह दी जाती है कि आप अपने वर्कआउट रूटीन को न छोड़ें।

कर्क राशि

माता से सुख मिलेगा और यश बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ सम्मान मिलेगा। दुर्गा चालीसा का रोज पाठ करें। धार्मिक बने रहेंगे। उर्जावान नहीं महसूस करेंगे इसके लिए लाल वस्तु पास रखें। भगवान शिव की पूजा करें।

सिंह राशि

आपके लिए अनुकूल समय नहीं होगा। आपको आने वाले दिनों में कुछ वित्तीय संकटों का सामना करना पड़ेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित है।

कन्या राशि

स्थाई संपत्ति का फायदा हो सकता है या धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पूजन कर फल दान करें। शिक्षा पेशे से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। मानसिक चंचलता पर काबू रखें। नौकरी-चाकरी में नए अवसर मिलेंगे। चने की दाल किसी गरीब को दान करें।

तुला राशि

चैत्र नवरात्रि आपके लिए खुशियां लेकर आएगी और आप अपना समय देवी को प्रार्थना अर्पित करने में लगाएंगे। आपका परिवार आपके फैसलों का समर्थन करेगा।

वृश्चिक राशि

आपकी राशि में कुछ ग्रह परिवर्तन होंगे और आप किसी न किसी समय से गुजरेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना उचित है।

धनु राशि

चैत्र नवरात्रि आपके लिए लाभदायक होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। मां दुर्गा को खोपरा चढ़ाएं और काली चींटी को मिश्री डालें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई भी पीली वस्तु अर्पित करें। सूर्यदेव के जल चढ़ाएं।

मकर राशि

चैत्र नवरात्रि आपके लिए अनुकूल अवधि होगी। आपको पदोन्नति मिलने की संभावना है। एक उच्च संभावना है कि आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि

आपके सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। आने वाले दिनों में आप पर देवी दुर्गा की कृपा होगी। आपकी कुछ संपत्ति में निवेश करने की संभावना बन रही है और ये आपके लिए भविष्य में अच्छे परिणाम लाएगा।

मीन राशि

वाहन प्रयोग में सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना होने के योग हैं। शत्रुओं की वजह से परेशानी हो सकती है। अज्ञात भय से उबरें।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp