Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

आइज़ैक न्यूटन के बारे में 22 रोचक तथ्य

आइज़ैक न्यूटनमहान वैज्ञानिक, गणितज्ञ, खगोलशास्त्री और भौतिकविद आईजैक न्यूटन (Isaac Newton) का जन्म 25 दिसंबर 1642 को इंग्लैंड के लिंकनशायर में हुआ था. न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण (Law of gravitation) और गति के नियमों (Laws of motion) के नियमों की खोज की जिन्होंने भौतिक विज्ञान के सारे आयामों को बदल कर रख दिया.

यहाँ प्रस्तुत है इसी महान व्यक्ति से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:

  1. न्यूटन का जन्म जिस वर्ष हुआ उसी वर्ष यानि 1642 में 8 जनवरी को गैलीलीयो गैलीलायाई का निधन हुआ था।
  2. जन्म के समय न्यूटन का आकार सामान्य से काफी छोटा था इसलिए इनके जिंदा बचने की उम्मीद  बहुत कम थी।
  3. आइज़ैक न्यूटन के पिता का भी आइजैक न्यूटन ही था। न्यूटन के पिता इनके जन्म से तीन महीने पहले ही मर गए थे.
  4. न्यूटन की माँ चाहती थी कि वह किसान बने. उन्होंने कृषि की परीक्षा दी लेकिन फेल हो गये.
  5. जिस समय न्यूटन ने Law of gravitation, Three laws of motion और Calculus की खोज की उस समय कैंब्रिज में प्लेग की बीमारी फैली हुई थी।
  6. माना जाता है कि पेड़ से गिरते हुए सेब को देख कर न्यूटन ने गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की थी.
  7. न्यूटन उस समय केवल 23 साल के थे जब उन्होनें गुरूत्वाकर्षण बल की खोज की।
  8. धारणा है कि सेब न्यूटन के सिर पर गिरा था. दरअसल सेब उनके सिर पर नहीं बल्कि उनके आगे गिरी थी।
  9. न्यूटन ने अधिकतर शोध पेपर और किताबें इतिहास और धर्म पर लिखे न कि विज्ञान और गणित पर।
  10. अपनी युवावस्था में न्यूटन ने एक बार अपनी माँ और सौतेले पिता को जिंदा जला देने की धमकी दी थी।
  11. अपनी माँ की मौत के बाद न्यूटन 6 साल के बौद्धिक एकांतवास में चले गये थे जब उन्होंने केवल लिख कर थोड़ी बहुत बातचीत की.
  12. न्यूटन एक साल के लिए पार्लियामेंट के सदस्य भी रहे थे. इस पूरे एक साल में उन्होनें सिर्फ एक वाक्य बोला: उन्होनें अपने साइड वाले से खुली हुई खिड़की बंद करने के लिए पूछा।
  13. धरती सूर्य के चारों ओर गोल नही बल्कि अंडाकार घूमती है ये बात न्यूटन ने ही बताई थी।
  14. न्यूटन ने differntial and integral calculas की खोज ये बताने के लिए की थी कि सभी ग्रह अंडाकार ही क्यों घूमते है।
  15. आइजैक न्यूटन को कैलकुलस का अविष्कार करने में उतना ही समय लगा था जितना एक छात्र का इसे सीखने में लगता है।
  16. सन 1720, आइजैक न्यूटन ने आज के $30 लाख के बराबर पैसे स्टाॅक मार्केट में खो दिए थे।न्यूटन, बाएं हाथ से लिखते थे।
  17. आइज़ैक न्यूटन ने कभी शादी नहीं की. माना जाता है है कि वह कुँवारे (virgin) मरे थे।
  18. Isaac Newton की मृत्यु 31 मार्च, 1727 को लन्दन, इंग्लैंड में हुई जब वह 85 वर्ष के थे.Apple कंपनी के पहले लोगो (Logo) में न्यूटन की तस्वीर थी. एप्पल के एक प्रोडक्ट का नाम newton था।
  19. Isaac Newton’s के Mathematica सिद्धांत में calculation की एक छोटी सी गलती थी लेकिन 300 साल तक इस पर किसी ने ध्यान नही दिया. सन 1987 में शिकागो यूनिवर्सिटी के छात्र Robert Garisto ने इस गलती को पकड़ा था.
  20. जिस पेड़ से सेब गिरी थी उस पेड़ की लकड़ी का एक टुकड़ा अंतरिक्ष में भी भेजा जा चुका है ताकि गुरूत्वाकर्षण बल की अवहेलना की जा सके और ‘इस पेड़’ को zero gravity का अहसास दिलाया जा सके।
  21. आइज़ैक न्यूटन का प्रसिद्ध वाक्य था:“If I have seen further it is by standing on the shoulders of giants.”
    (यदि मैंने समय से आगे देख पाया तो केवल इसलिए कि मैं दैत्यों (बहुत विशाल) के कन्धों पर बैठ कर देख रहा था)
  22. इंग्लिश poet Alexander Pope ने यह epithet Newton के बारे में लिखा था:
    “Nature and nature’s laws lay hid in night;
    God said “Let Newton be” and all was light.”

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp