Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

महासागरों के बारे में रोचक जानकारी..!!!

हम धरती के केवल एक तिहाई हिस्से में ही रहते हैं, पृथ्वी के बाकी हिस्से पर पानी यानी महासागर हैं. पृथ्वी पूरे सौरमंडल में एकमात्र ग्रह है, जहां पर महासागर पाए जाते हैं. समुद्र के बारे में तो सब ने पढ़ा ही होगा, लेकिन आज हम इस लेख में आपको समुद्र के बारे में ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं जो शायद ही कहीं पढ़े हो. आइये जाने समुद्र के बारे में कुछ रोचक और दिलचस्प जानकारी :-

  1. अटलांटिक महासागर को अंध महासागर के नाम से भी जाना जाता है. इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है.
  2. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है.
  3. समुद्र के वैज्ञानिक अध्ययन को समुद्र-विज्ञान (oceanography) कहते हैं. समुद्र-विज्ञान की शुरुआत कप्तान जेम्स कुक द्वारा 1768 और 1779 के की गयीं थी.
  4. समुद्र पृथ्वी की सतह के 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है.
  5. समुद्र के पानी में सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण इसका स्वाद नमकीन या खारा हो जाता हैं.
  6. हिन्दू शास्त्रों में समुद्र को 7 भागों में बांटा गया है-
1. लवण का सागर, 2. इक्षुरस का सागर,
3. सुरा का सागर, 4. घृत का सागर,
5. दधि का सागर, 6. क्षीर का सागर
7. मीठे जल का सागर.
    1. वैज्ञानिकों की माने तो समुद्र का जन्म आज से लगभग 100 करोड़ वर्ष पहले हुआ होगा.
    2. क्या आपको है कि समुद्र में इतना नमक मौजूद है कि अगर कभी समुद्र का पानी सूख जाए तो धरती पर कम से कम 500 फीट मोटी नमक की परत फैलाई जा सकती है.
    3. हिंद महासागर का पानी कभी कभी इतना गर्म होता हैं कि वह 36 डिग्री तक को छू लेता है.
    4. सुनामी शब्द जापानी भाषा से लिया गया है. जिसका अर्थ ‘ऊँची समुद्री लहरें’ होता है.
    5. संयुक्त राज्य अमेरिका का पचास प्रतिशत भाग महासागर के नीचे स्थित है.
    6. अटलांटिक समुद्र में एक ऐसी जगह है जिसे बरमूडा त्रिभुज कहा जाता है और यह त्रिकोण उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर का एक क्षेत्र है.
    7. वैज्ञानिक सिद्धांत के अनुसार, पृथ्वी में जीवन की उत्पत्ति सबसे पहले महासागर में ही हुई थी.
    8. समुद्र के एक लीटर पानी के 13 मिलियन हिस्से में एक ग्राम सोना होता है.
    9. अटलांटिक महासागर की कुछ ऐसी वनस्पतियां है जो कि खुद से चमकती हैं, क्योंकि यहां तो सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती है.
    10. विश्व में प्रमुख पांच महासागर हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं :-
# नाम क्षेत्रफल (हजार वर्ग कि.मी) अधिकतम गहराई (मीटर में)
1. प्रशांत महासागर (Pacific ocean) 1,65,384 11,033
2. अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) 82,217 9,200
3. हिन्द महासागर (Indian Ocean) 73,481 8,047
4. आर्कटिक महासागर (Arctic Ocean) 14,057 5,450
5. भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) 2,505 4,846

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp