Tuesday, March 19, 2024
20.5 C
Chandigarh

24 सितम्बर का इतिहास

24 सितम्बर का इतिहास

  • 1726  –ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 1856  -हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ।
  • 1859  -सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन हुआ।
  • 1861  -महिला अधिकारों की बुलंद आवाज भिकाजी कामा का जन्म हुआ था।
  • 1922  -अमेरिकी संगीतशास्त्री (मृ. 2007) फ्लोयड लेविन का जन्म हुआ।
  • 1925  -भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ।
  • 1932  –डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
  • 1932  -बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।
  • 1950  -भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 1963  -वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म हुआ।
  • 1968  –दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ ।
  • 1971  -भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म हुआ।
  • 1990  –पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
  • 2003  –फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
  • 2006  -दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना, नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर पद्मिनी का निधन हुआ।
  • 2007  –म्‍यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
  • 2008  –चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।
  • 2008  -भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
  • 2008  –मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
  • 2009  -देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला गया।
  • 2013  –पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2014  -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया l

यह भी पढ़े :-

दुनिया की नंबर 1 भाषा मैंडरिन के बारे में रोचक तथ्य
list-of-most-unusual-phobias

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp