Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

18 अक्टूबर का इतिहास

18 अक्टूबर का इतिहास

  • 1386 – में आज के दिन जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई थी.
  • 1564 – इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका यात्रा शुरू की।
  • 1648 – उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में ‘बोस्टन शूमेकर्स पहला श्रम संगठन बना।
  • 1891 – अमेरिका में पहली अंतरराष्ट्रीय छह दिवसीय साइकिल रेस न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन से शुरू हुयी।
  • 1892  – अमेरिका में शिकागो से न्यूयार्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरु किया गया।
  • 1900 – काउंट बर्नार्ड वॉन बुलो जर्मनी के चांसलर बने।
  • 1922 – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी की स्थापना हुयी, जिसका नाम बदलकर बाद में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन कर दिया गया।
  • 1925 – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का जन्म हुआ।
  • 1950 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता ओम पुरी का जन्म हुआ।
  • 1954 टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो की घोषणा की।
  • 1963 – में लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के रूप में चुन लिया गया था l
  • 1967 – हेंस बेथे को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1972 – पहले बहुआयामी हेलीकॉप्टर एसए-315 का बेंगलुरु में हवाई परीक्षण किया गया।
  • 1973 – अमेरिका के मशहूर अर्थशास्त्री वैसिली लिओन्टीफ को अर्थव्यवस्था के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 1976  -प्रसिद्ध तेलुगू साहित्यकार विश्वनाथ सत्यनारायण का निधन हुआ।
  • 1976 – विलियम एन लिप्सकोंब जूनियर को रसायन का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • 1989 – पूर्वी जर्मनी के कम्यूनिस्ट नेता एरिक होनेकर को उनके पद से हटा दिया गया l
  • 1996 – भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक रामकृष्ण खत्री का निधन हुआ।
  • 2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो आठ वर्ष के निर्वासन के बाद अपने देश पाकिस्तान लौटी और आत्मघाती हमलावरों ने भुट्टो के काफिले के पास खुद को उड़ा लिया जिसमें 20 पुलिस अधिकारियों समेत 100 से अधिक लोग मारे गए।
  • 2012 सीरिया ने मारेत अल नुमान में सैन्य हवाई हमले किये जिसमें 40 लोग मारे गये।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp