Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

13 दिसंबर का इतिहास

13 दिसंबर का इतिहास

  • 1048 – एक फ़ारसी विद्वान लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबेरूनी का निधन हुआ।
  • 1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
  • 1870अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के सैन्य हमले आरंभ हुए।
  • 1986 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ।
  • 1903 – हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता इलाचन्द्र जोशी का जन्म हुआ।
  • 1916आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।
  • 1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित किया गया।
  • 1925 – भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का जन्म हुआ।
  • 1937चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई।
  • 1949इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।
  • 1955भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।
  • 1959आर्क बिशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1981पोलैंड में आपात काल की घोषणा हुई सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
  • 1989 – गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
  • 1991उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1996कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।
  • 2000भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2001दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला हुआ।
  • 2001 – इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।
  • 2002 – यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।
  • 2002यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।
  • 2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 2004 – भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।
  • 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ हुई।
  • 2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी की गई।
  • 2007श्रीलंकाई सेनालिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गए।
  • 2008जम्मूकश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुए।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp