Wednesday, March 27, 2024
32.1 C
Chandigarh

12 जनवरी का इतिहास

12 जनवरी का इतिहास

  • 1708 – शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
  • 1757 – ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
  • 1863 – भारत को ज्ञान प्रकाश से मिलाने वाले स्‍वामी विवेकानंद का जन्‍म हुआ था।
  • 1866 – लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
  • 1869 – भगवान दास – ‘भारत रत्न‘ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री का जन्‍म हुआ था।
  • 1917 – महर्षि महेश योगी– भारतीय अध्यात्मवादी का जन्‍म हुआ था।
  • 1941 – प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ , वह भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
  • 1948 – महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया. वे 1947 में भारत के विभाजन से बहुत दुखी थे।
  • 1950 – स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में ‘संयुक्त प्रांत‘ का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा।
  • 1964 – दिनेश शर्मा – राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का जन्‍म हुआ था।
  • 1972 – प्रियंका गाँधी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष का जन्‍म हुआ था।
  • 1976 –दुनिया की शायद सबसे जानी मानी जासूसी उपन्यासकार अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ था. वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं और 85 वर्ष की आयु में ऑक्सफोर्डशर स्थित अपने घर में ही उनकी मौत हुई थी।
  • 1984 – स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
  • 1991 – अमरीकी संसद ने इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी. इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।
  • 1992 – कुमार गंधर्व – भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक का निधन हुआ था।
  • 2001 – भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश- म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
  • 2002 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
  • 2003 – भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
  • 2004 – दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
  • 2005 – अमरीश पुरी – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक का निधन हुआ था।
  • 2006 – भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
  • 2007 – हिन्दी फ़िल्म ‘रंग दे बसन्ती‘ बाफ़्टा के लिए नामांकित।
  • 2008कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
  • 2008 – दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव की बुनियाद रखने वाले ‘मुर्रे दस्ती कोहल‘ का निधन।
  • 2009 – प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
  • 2010 – भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
  • 2010कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp