Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

1 अक्टूबर इतिहास

1 अक्टूबर इतिहास

  • 1574 – सिखों के तीसरे गुरू अमर दास का निधन हुआ।
  • 1842स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता एस. सुब्रह्मण्य अय्यर का जन्म हुआ।
  • 1847 – प्रख्यात समाजसेवी, लेखिका और स्वतंत्रता सेनानी एनी बेसेंट का जन्म हुआ।
  • 1854भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ l
  • 1895 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ाँ का जन्म हुआ।
  • 1901 – स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों का जन्म हुआ।
  • 1904 – केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी . के. गोपालन का जन्म हुआ।
  • 1919 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ।
  • 1922 – अमेरिकी वकील और राजनितिज्ञ बर्क मार्शल का जन्म हुआ।
  • 1924अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का जन्म हुआ।
  • 1927 – प्रसिद्ध तमिल अभिनेता शिवाजी गणेशन का जन्म हुआ।
  • 1928 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का जन्म हुआ।
  • 1938 – भारत के महान् बिलियर्ड्स खिलाड़ी माइकल फ़रेरा का जन्म हुआ।
  • 1945 – भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का जन्म हुआl
  • 1949चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।
  • 1953आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।
  • 1966 – राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत त्रिलोक सिंह ठकुरेला का जन्म हुआ।
  • 1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।
  • 1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।
  • 1979 – भारत के क्रांतिकारी चन्दन सिंह गढ़वाली का निधान हुआ।
  • 1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन हुआ ।
  • 2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न  हुआ।
  • 2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।
  • 2003 – नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को भारत ने दूर किया।
  • 2004 – इज़रायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन के मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर सैनिक कार्रवाई की योजना को मंजूरी दी।
  • 2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ प्रतिबन्धों को अगले छ: महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • 2008 – आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम ब्लास्ट किया।
  • 2015 – ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp