Wednesday, March 27, 2024
22.5 C
Chandigarh

भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी!

ध्यानचंद, हॉकी

मेजर ध्यानचंद सिंह भारतीय हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान थे। ध्यानचंद को फुटबॉल में पेले और क्रिकेट में ब्रैडमैन के समतुल्य माना जाता है। ध्यानचंद ने तीन बार ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीनों बार देश को स्वर्ण पदक दिलाया।

greatest-sportsmen-of-india-ever-dhyan-chand

हॉकी गेंद पर शानदार नियंत्रण के लिए उन्हें जादूगर भी कहा जाता था। ध्यांनचंद ने अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच 1948 में खेला। अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 400 से अधिक गोल किए।

ध्यानचंद की जन्म तिथि (29 अगस्त) को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

मिल्खा सिंह, एथलीट

मिल्खा सिंह भारत के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक हैं। मिल्खा सिंह अपनी अदभुत गति के कारण उड़ता सिख नाम से भी जाने जाते है। उन्होंने 1960 में रोम ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और 1964 में टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

greatest-sportsmen-of-india-ever-milkha-singh

1960 के रोम ओलंपिक में स्वर्ण पदक से चूक गए, लेकिन उनकी वीरता को दुनिया भर में स्वीकार किया गया। एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय खेल जगत में शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से नवाज़ा गया।

सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। सचिन तेंदुलकर ने 16 वर्ष की आयु में ही भारत के लिए खेलना शुरू कर दिया था। सचिन ने टेस्ट व एक दिवसीय मैचों में सर्वाधिक शतक लगाये हैं।

greatest-sportsmen-of-india-ever-sachin-tendulkar

वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्हें एकदिवसीय मैचों में भी सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।

सचिन भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।

विश्वनाथन आनंद, शतरंज

greatest-sportsmen-of-india-ever-viswanathan-anandविश्वनाथन आनंद शतरंज के खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर हैं। विश्वनाथन आनंद पहली बार 2000 में विश्व चैंपियन बने और वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक लगातार चार बार विश्व चैंपियन रहे। विश्वनाथन आनंद को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

कपिल देव, क्रिकेट

कपिल देव भारत के प्रथम विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रहे हैं। 1983 के वर्ल्ड कप जीतने में कपिल देव का मुख्य योगदान रहा था। उन्होंने सन् 1978 में पाकिस्तान में प्रथम टेस्ट मैच खेला।

greatest-sportsmen-of-india-ever-kapil-dev

कपिल देव गेंद को सही दिशा देने में माहिर थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इयान बॉथम के बाद विश्व के ऐसे दूसरे आलराउंडर हैं, जिन्होंने 83 मैचों में 300 विकेट लेकर तथा 3000 से अधिक रन बनाकर दोहरी सफलता प्राप्त की है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत में भी क्रिकेट को लोग जानने और पसंद करने लगे।

बलबीर सिंह, हॉकी

बलबीर सिंह लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे। उन्होनें ओलंपिक पुरुष हॉकी के फाइनल में एक कीर्तिमान भी बनाया था।

greatest-sportsmen-of-india-ever-balbir-singh

बलबीर सिंह ने 1952 के ओलिंपिक खेलों में नीदरलैंड्स के खिलाफ़ 5 गोल करके भारत को 6-1 से जीत दिलाई थी। बलबीर सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्रकाश पादुकोण, बैडमिंटन

प्रकाश पादुकोण भारत के एक प्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण (1978) जीतने वाले और 1978 में ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

greatest-sportsmen-of-india-ever-prakash-padukone

प्रकाश पादुकोण को बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में देश के लिए असाधारण प्रदर्शन करने के लिए वर्ष 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अभिनव बिंद्रा, शूटिंग

अभिनव बिंद्रा 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत के प्रमुख निशानेबाज़ हैं। उन्होंने 11 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीता ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

greatest-sportsmen-of-india-ever-abhinav-bindra 2000 में अभिनव सिडनी ओलिम्पिक के सबसे युवा निशानेबाज़ बने थे, लेकिन अनुभव के लिहाज से यह उनका पहला ओलिम्पिक था। अभिनव बिंद्रा को सन 2009 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया।

सुनील गावस्कर, क्रिकेट

greatest-sportsmen-of-india-ever-sunil-gavaskar

सुनील गावस्कर दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते हैं। वे अकेले ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 27 टैस्टों में 2749 रन, इंग्लैंड के विरुद्ध 38 टैस्टों में 2483 रन, पाकिस्तान के विरुद्ध 24 टैस्टों में 2089 रन और आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 20 टैस्टों में 1550 रन बनाये हैं। उन्होंने 34 शतक बनाकर डॉन ब्रेडमेन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था।

साइना नेहवाल, बैडमिंटन

साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में साइना नेहवाल ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन में ऐसा करने वाली साइना नेहवाल भारत की पहली खिलाड़ी हैं।

greatest-sportsmen-of-india-ever-saina-nehwalसाइना नेहवाल 28 मार्च, 2015 को दुनिया की नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है। साइना नेहवाल को भारत सरकार द्वारा पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp