Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

युवती को दफनाने के बाद उसकी कब्र से आने लगी चीखें

युवती को दफनाने के बाद उसकी कब्र से आने लगी चीखें

यह घटना लंदन के पश्चिमी होंडुरस शहर की है। यहां पर रहने वाले एक परिवार के सदस्या की मौत के बाद जब उसको कब्र में दफनाया गया, तो अचानक उसकी कब्र से चीखों की आवाजें आने लगी।

3 महीने पहले गर्भवती लड़की नेसी पेरेज एक दिन अचानक बाथरूम में बेहोश हो गयी थी। जब परिवार वालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

इसके बाद नेसी के परिवार वालों ने उसे पास के ही एक कब्रिस्तान में दफना दिया। उसे दफनाने के बाद जैसे ही उसके परिवार वाले घर को वापिस आने लगे, उन्हें कब्र से चीखों की आवाजें सुनाई देने लगी।

इसके फौरन बाद नेसी के घर वालों ने उसे कब्र से निकालकर डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि नेसी को जब कब्र से बाहर निकाला गया, उसका शरीर गर्म था।

युवती के परिजनों का मानना है कि नेसी पहले मरी नहीं थी, केवल बेहोश हुई थी और उसकी मौत कब्र में दफनाये जाने के बाद हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp